✕

होम / बिजनेस / Paytm की मुश्किलों का अंत नहीं: अब NHAI ने दिया बड़ा झटका, इस लिस्ट से गायब किया नाम

Paytm की मुश्किलों का अंत नहीं: अब NHAI ने दिया बड़ा झटका, इस लिस्ट से गायब किया नाम

रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद से Paytm के बुरे दिन शुरू हो चुके हैं. कंपनी को हर रोज बड़े झटके लग रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेटीएम (Paytm) की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं और उसके साथ ही उसके यूजर्स की परेशानियों में भी इजाफा हो रहा है. अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (National Highway Authority of India) से Paytm को बड़ा झटका लगा है. NHAI की रोड टोलिंग अथॉरिटी की ओर से फास्टैग (Fastag) यूजर्स के लिए अधिकृत बैंकों की जो लिस्ट जारी की है, उसमें Paytm का नाम नहीं है. NHAI के इस फैसले का असर Paytm के करीब 2 करोड़ फास्टैग यूजर्स पर पड़ेगा. 

अब लेना होगा नया Fastag
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की रोड टोलिंग अथॉरिटी ने फास्टैग यूजर्स के लिए एडवाइजरी जारी की है. NHAI ने अलर्ट जारी कर लोगों से केवल अधिकृत बैंकों से फास्टैग खरीदने का आग्रह किया है. NHAI ने उन 32 बैंकों की सूची जारी की है, जहां से फास्टैग खरीदा जा सकता है. इस लिस्ट से पेटीएम पेमेंट्स बैंक का नाम गायब है, जिसका सीधा मतलब है कि पेटीएम फास्टैग यूजर्स को अब नया फास्टैग लेना होगा. क्योंकि फास्टैग जारी करने के लिए अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक अधिकृत बैंक नहीं रह गया है. 

ये भी पढ़ें - Paytm को लेकर सबके मन में हजारों सवाल, CAIT ने RBI को बताई व्यापारियों की चिंता

नहीं हो पाएगा रीचार्ज
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पेटीएम फास्टैग यूजर्स को अपना फास्टैग सरेंडर करना होगा और अधिकृत बैंकों से नया फास्टैग खरीदना होगा. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की गई है, जिसमें कहा गया है कि बिना किसी झंझट के फास्टैग के साथ ट्रैवल करें. केवल नीचे दिए गए बैंकों से ही अपना फास्टैग खरीदें. इस लिस्ट में करीब 32 बैंकों का नाम है, लेकिन पेटीएम का नाम नदारद है. पेटीएम पेमेंट्स बैंक के फास्टैग जारी करने वाले अधिकृत बैंकों की लिस्ट से बाहर होने से इसके करीब 2 करोड़ यूजर्स प्रभावित होंगे. पेटीएम का फास्टैग 29 फरवरी के बाद रीचार्ज नहीं हो पाएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

2027 में जापान-ब्रिटेन को पछाड़ेगा भारत, लेकिन 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने में होगी देरी: IMF

IMF ने 2028 में भारत की अर्थव्यवस्था के 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान घटाकर 2029 कर दिया है. रुपये की कमजोरी से डॉलर में जीडीपी का आकार घटने का अनुमान है, जबकि मजबूत घरेलू मांग के कारण वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी किया गया है.

1 hour ago

AAAI ने पहली बार गठित की क्रिएटिव काउंसिल, जोसी पॉल करेंगे नेतृत्व

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों के संगठन ने वर्ष 2026-27 के एजेंडे के तहत क्रिएटिव काउंसिल का गठन किया है.

1 hour ago

जियो IPO से पहले रिलायंस ने कर्मचारियों को 15 दिन पहले दी अक्टूबर की सैलरी, निवेश के लिए किया प्रोत्साहित

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने कर्मचारियों को अक्टूबर महीने का वेतन तय समय से करीब 15 दिन पहले जारी किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने कर्मचारियों को जियो प्लेटफॉर्म्स के आगामी आईपीओ में निवेश करने पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है.

2 hours ago

ट्रंप की रूस पर प्रतिबंधों में छूट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, फिर भी सप्लाई पर संकट बरकरार

पश्चिम एशिया में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों से वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है. रूस से ईंधन निर्यात बढ़ने की संभावना के बीच सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई.

4 hours ago

इस हफ्ते खुलेंगे जियो प्लेटफॉर्म्स और पारस हेल्थकेयर के IPO, ₹31,638 करोड़ जुटाने की तैयारी

21 अक्टूबर को खुलेगा जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ, 10.3 लाख करोड़ रुपये वैल्यूएशन का लक्ष्य

4 hours ago


बड़ी खबरें

AAAI ने पहली बार गठित की क्रिएटिव काउंसिल, जोसी पॉल करेंगे नेतृत्व

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों के संगठन ने वर्ष 2026-27 के एजेंडे के तहत क्रिएटिव काउंसिल का गठन किया है.

1 hour ago

2027 में जापान-ब्रिटेन को पछाड़ेगा भारत, लेकिन 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने में होगी देरी: IMF

IMF ने 2028 में भारत की अर्थव्यवस्था के 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान घटाकर 2029 कर दिया है. रुपये की कमजोरी से डॉलर में जीडीपी का आकार घटने का अनुमान है, जबकि मजबूत घरेलू मांग के कारण वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी किया गया है.

1 hour ago

ट्रंप की रूस पर प्रतिबंधों में छूट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, फिर भी सप्लाई पर संकट बरकरार

पश्चिम एशिया में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों से वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है. रूस से ईंधन निर्यात बढ़ने की संभावना के बीच सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई.

4 hours ago

टाटा मोटर्स से PwC इंडिया पहुंचें अगस्ति कौल्गी, मीडिया रिलेशंस के निदेशक बने

अगस्ति कौल्गी ने टाटा मोटर्स से अलग होकर पीडब्ल्यूसी इंडिया में मीडिया रिलेशंस और कम्युनिकेशंस की निदेशक के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है. उन्होंने लिंक्डइन पर इस नियुक्ति की जानकारी साझा की.

52 minutes ago

TLC डिजिटेक से अलग हुए प्रशांत कुमार, अब इन्फिनिटी एक्सपीरियंस की संभालेंगे कमान

इन्फिनिटी एक्सपीरियंस में नई भूमिका के साथ कुमार हॉस्पिटैलिटी संचालन, ग्राहक निष्ठा कार्यक्रमों और ग्राहकों के साथ जुड़ाव से जुड़े अपने अनुभव का इस्तेमाल कंपनी के संचालन और विकास में करेंगे.

1 hour ago