होम / बिजनेस / फिर आने वालीं हैं बैंकों की छुट्टियां, इतने दिन रहेंगे बंद; चेक करें लिस्ट
फिर आने वालीं हैं बैंकों की छुट्टियां, इतने दिन रहेंगे बंद; चेक करें लिस्ट
अगले महीने के शुरुआत यानी 1 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर गोवा के पणजी में बैंक बंद रहेंगे.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
यदि आपको बैंक से जुड़े कामकाज निपटाने हैं, तो जल्दी करें क्योंकि 31 अगस्त के साथ ही सितंबर में भी बैंकों की कई छुट्टियां हैं. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की वेबसाइट के अनुसार, 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. जबकि कुछ जगहों पर गणेश चतुर्थी की छुट्टी एक सितंबर को रहेगी.
अगले महीने 7 छुट्टियां
अगले महीने यानी सितंबर की बात करें, तो बैंकों की कुल 7 छुट्टियां होने वाली हैं. हालांकि ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं. महीने के शुरुआत यानी 1 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर गोवा के पणजी में बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 6 सितंबर को कर्मा पूजा के उपलक्ष्य में झारखंड में बैंकों का अवकाश रहेगा. 8 सितंबर को ओणम के चलते तिरुवनंतपुरम और कोच्ची में बैंक बंद रहेंगे.
इंद्रजाता पर रहेगा अवकाश
9 सितंबर को इंद्रजाता के उपलक्ष्य में सिक्किम के गंगटोक में बैंकों में छुट्टी रहेगी. जबकि 10 सितंबर को श्री नरवना गुरु जयंती के मौके पर केरल के तिरुवनंतपुरम और कोच्ची के बैंकों में कामकाज नहीं होगा. इसके अलावा, 21 सितंबर को भी इन दोनों शहरों के बैंक बंद रहेंगे. यहां श्री नारायणा गुरु समाधि दिवस के चलते अवकाश रहेगा. वहीं, 26 सितंबर को नवरात्रि स्थापना की वजह से जयपुर और इंफाल में बैंक नहीं खुलेंगे.
सितंबर में बैंक हॉलिडे की लिस्ट
1 सितंबर: गणेश चतुर्थी
6 सितंबर: कर्मा पूजा
8 सितंबर: ओणम
9 सितंबर: इंद्रजाता
10 सितंबर: श्री नरवना गुरु जयंती
21 सितंबर: श्री नारायणा गुरु समाधि दिवस
26 सितंबर: नवरात्रि स्थापना
टैग्स