✕

होम / बिजनेस / इकोनॉमी के लिए राहत की खबर, बढ़ गया डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन, जानें कहां पहुंचे आंकड़े?

इकोनॉमी के लिए राहत की खबर, बढ़ गया डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन, जानें कहां पहुंचे आंकड़े?

नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 16.45 फीसदी की बढ़त के साथ 15.83 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. इसमें कॉर्पोरेट टैक्स 7.42 लाख करोड़ रुपये है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में शानदार इजाफा देखा गया है. वित्त वर्ष 2024-25 की 17 दिसंबर तक देश का डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 16.45 फीसदी बढ़कर 15.82 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13.49 लाख करोड़ रुपये पर रहा था.

CBDT ने जारी किया टैक्स कलेक्शन का आंकड़ा 

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने इसका आंकड़ा जारी किया है. सीबीडीटी ने कहा है कि 15.82 लाख करोड़ रुपये के नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 7.42 लाख करोड़ रुपये का कॉरपोरेट टैक्स शामिल है. 7.97 लाख करोड़ रुपये का नॉन-कॉरपोरेट टैक्स भी इसमें है और सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) के तौर पर 40,114 करोड़ रुपये का टैक्स शामिल है. 

3.38 लाख करोड़ रुपये का डायरेक्ट टैक्स रिफंड जारी

केंद्र सरकार ने 17 दिसंबर 2024 तक 3.38 लाख करोड़ रुपये का डायरेक्ट टैक्स रिफंड जारी किया है. इसे वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिथि यानी 17 दिसंबर 2024 तक के मुकाबले देखा जाए तो ये 42.49 फीसदी का इजाफा दिखाता है. एक साल पहले की समान तिथि तक ये टैक्स रिफंड 2.37 लाख करोड़ रुपये पर था. 

एडवांस टैक्स कलेक्शन में भी अच्छी बढ़ोतरी

देश का कुल एडवांस टैक्स कलेक्शन देखा जाए तो इसमें कॉरपोरेट टैक्स और नॉन-कॉरपोरेट टैक्स को मिलाकर 20.90 फीसदी का इजाफा देखा जा रहा है और ये 7.56 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है. इसको पिछले वित्त वर्ष की समान तिथि यानी 17 दिसंबर 2023 तक के आंकड़ों के मुताबिक है.

इसी आंकड़ें के तहत देखें तो एडवांस टैक्स में नॉन-कॉरपोरेट टैक्स ने 35 फीसदी की बढ़त हासिल की है. इसके मुकाबले कॉरपोरेट टैक्स ने केवल 16.71 फीसदी तक की ग्रोथ हासिल की है.

सकल आंकड़ों में कितना रहा डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन

सकल आंकड़ों में देखें तो रिफंड एडजस्ट करने से पहले डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 19.21 लाख करोड़ रुपये पर रहा है. ये आंकड़ा वित्त वर्ष 2025 के 17 दिसंबर तक का है और इसमें एक साल पहले के मुकाबले देखा जाए तो ये 20.32 फीसदी का उछाल दिखा रहा है. टैक्स कलेक्शन में बढ़ोतरी सरकार के वित्तीय घाटे के तयशुदा लक्ष्य तक पहुंचने में मददगार साबित होगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago