होम / बिजनेस / त्‍यौहार से पहले इस कंपनी से आई ले-ऑफ की खबर, इतने कर्मचारियों की जाएगी नौकरी 

त्‍यौहार से पहले इस कंपनी से आई ले-ऑफ की खबर, इतने कर्मचारियों की जाएगी नौकरी 

एक अनुमान बता रहा है कि अकेले टेक कंपनियों में 2 लाख से ज्‍यादा लोगों को निकाला जा चुका है. ये आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 40 प्रतिशत ज्‍यादा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया भर में अलग-अलग त्‍योहार से पहले ई-कॉमर्स बाजार की बड़ी कंपनी अमेजन से ले-ऑफ की खबर आई है. कंपनी अपने म्‍यूजिक सेक्‍शन में छंटनी के इस राउंड को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है. कंपनी की ओर से इसकी घोषणा बुधवार को की गई. ले-ऑफ का ये राउंड पिछले साल घोषित किये गए 27 हजार नौकरियों से नया है. अमेजन की इस छंटनी का असर नॉर्थ अमेरिका, लैटिन अमेरिका और यूरोप में पड़ने की संभावना है. 

कंपनी की ओर से क्‍या कहा गया है? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के प्रवक्‍ता ने छंटनी की पुष्टि करते हुए कहा है कि हम अपनी ऑर्गनाइजेशनल जरूरतों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. कंपनी की ओर से कहा गया है कि हम अपने ग्राहकों और हमारे व्‍यवसायों के दीर्घकालिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए जो बेहतर हो हम वो करने पर फोकस कर रहे हैं. कंपनी की ओर से ये नहीं बताया गया है कि वो इस नए राउंड में कितने कर्मचारियों को बाहर करने जा रही है. कंपनी ने अमेजन म्‍यूजिक से कुछ भूमिकाएं समाप्‍त कर दी हैं. लेकिन हम उसमें निवेश करना जारी रखेंगे. 

तिमाही नतीजों के बाद आया है कंपनी का ये फैसला 
कंपनी की ओर से ये फैसला तिमाही नतीजों के बाद सामने आया है. कंपनी के तिमाही में नतीजे अनुमानों से ज्‍यादा रहे हैं. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि मौजूदा तिमाही कंपनी के लिए बेहद अहम रहने वाली है. क्‍योंकि क्रिसमस जैसा त्‍योहार आने वाले महीने में मनाया जाना है. खास बात ये है कि अमेरिका में क्रिसमस धूमधाम से मनाया जाता है और अमेजन के इसी देश में सबसे ज्‍यादा कर्मचारी हैं. 

अमेजन म्‍यूजिक कर रहा है जबरदस्‍त प्रतिस्‍पर्धा 
अमेजन अपने म्‍यूजिक सेक्‍शन में कटौती कर रहा है. इसमें अमेजन का वीडियो, स्‍टूडियो और और संगीत प्रभार शामिल हैं. अमेजन का ये प्‍लेटफॉर्म, यूट्यूब, स्‍पॉटीफाई, एप्‍पल म्‍यूजिक के साथ प्रतिस्‍पर्धा कर रहा है. वर्ष 2023 की बात करें तो इस साल में अब तक कई कंपनियां ले-ऑफ कर चुकी हैं. नए साल की शुरुआत में ही कई कंपनियों इनमें कई कंपनियां शामिल हैं जिनमें गूगल, मेटा, माइक्रोसाफ्ट, अमेजन, जैसी इंडस्‍ट्री की अहम कंपनियां हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

13 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

14 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

14 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

16 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

17 hours ago

बड़ी खबरें