✕

होम / बिजनेस / तमिलनाडु में बसने जा रहा नया 'टाटानगर'! लोकल इकोनॉमी को मिलेगा बूस्ट 

तमिलनाडु में बसने जा रहा नया 'टाटानगर'! लोकल इकोनॉमी को मिलेगा बूस्ट 

तमिलनाडु के होसुर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने 2020 में अपना प्लांट लगाया था. इसमें अभी 20,000 से अधिक लोग काम करते हैं. आने वाले दिनों में इस संख्या के और बढ़ने की उम्मीद है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

झारखंड स्थित जमशेदपुर देश में सुनियोजित ढंग से बसा पहला औद्योगिक शहर है. इसे टाटा नगर के नाम से भी जाना जाता है. क्योंकि इसे टाटा ग्रुप ने ही बसाया था. वहीं, अब जमशेदपुर से 2,000 किमी दूर एक नया टाटानगर बसने जा रहा है. यह जगह तमिलनाडु की औद्योगिक नगरी होसुर के पास थिमजेपल्ली गांव में है, जहां टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने साल 2020 में अपना प्लांट लगाया था. तो आइए जानते हैं इस नए टाटा नगर के बसने के बाद स्थानीय लोगों को क्या फायदा होगा?

सबसे ज्यादा रोजगार देगा ये प्लांट 
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का यह आईफोन के एनक्लोजर एसेंबल करने वाला देश का एकमात्र प्लांट है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह होसुर में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला प्लांट होगा. होसुर को जमशेदपुर प्लस माना जा रहा है क्योंकि दोनों शहरों में कई समानताएं हैं लेकिन जमशेदपुर में जहां केवल स्टील पर फोकस है. वहीं, होसुर में मामला किसी एक सेक्टर तक ही सीमित नहीं है.

आईटी हब के रूप में विकसित होगा होसुर
तमिलनाडु के इंडस्ट्रीज मिनिस्टर टीआरबी राजा ने कहा कि जमशेदपुर का समृद्ध इतिहास रहा है लेकिन मुझे लगता है कि होसुर उससे भी एक कदम आगे जा सकता है. टाटा के प्लांट के करीब इन्फ्रास्ट्रक्चर के इतने काम चल रहे हैं कि जमशेदपुर के साथ उसकी तुलना स्वाभाविक है, लेकिन हमारा जोर स्टील जैसे किसी एक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर नहीं है बल्कि हमारा फोकस मल्टीपल सेक्टर्स पर है. राज्य सरकार इसे एक आईटी हब के रूप में भी विकसित करना चाहती है क्योंकि यह बेंगलुरु से केवल 40 किमी दूर है. जब इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार हो जाएगा और कंपनियां यहां आएंगी, तब कंपनियों को इसकी अहमियत का पता चलेगा.

टाटा जमकर कर रही खर्च
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स तेजी से होसुर फैसिलिटी का विस्तार कर रही है. कंपनी 2 नई यूनिट लगाने के साथ ही कर्मचारियों के लिए मकान भी बना रही है. आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल चीन पर अपनी निर्भरता कम कर रही है. वह भारत में फॉक्सकॉन और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ पार्टनरशिप करके उत्पादन बढ़ा रही है. टाटा ने कर्नाटक में विस्ट्रॉन की फैसलिटी भी खरीद ली है. टीआरबी राजा ने कहा है कि होसुर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सबसे बड़े एम्प्लॉयर्स में से एक होगी. यहां बड़ी-बड़ी सैलरी पर लोग काम करेंगे. वे जमकर खर्च करेंगे जिससे लोकल इकॉनमी में भी बूस्ट आएगा.

होसुर में टाटा का 508 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट 

होसुर में टीवीएस, टाइटन, अशोक लीलेंड्स, एथर और ओला समेत कई कंपनियों की यूनिट्स हैं. यहां एयरपोर्ट बनाने की भी घोषणा हुई है. ऐसे में टाटा के प्लांट के आसपास भी कई गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं. इस प्लांट में अभी 20,000 लोग काम करते हैं. टाटा ग्रुप तमिलनाडु सरकार के सहयोग से वर्कर्स के लिए मकान बना रहा है. 508 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में 14 ब्लॉक बनाए जाएंगे जिनमें कुल 3,000 फ्लैट होंगे.

इसे भी पढ़ें-10 साल के लिए एक हुए BSNL-MTNL, जानिए आपके लिए कितनी फायदेमंद होगी ये डील?

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

2 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

2 hours ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

3 hours ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

3 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

16 hours ago

बड़ी खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

2 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

2 hours ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

3 hours ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

3 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

18 hours ago