✕

होम / बिजनेस / बैंकों के ‘शुद्ध लाभ’ पर नए नियम, RBI ने तय किया 75 फीसदी का फॉर्मूला

बैंकों के ‘शुद्ध लाभ’ पर नए नियम, RBI ने तय किया 75 फीसदी का फॉर्मूला

डिविडेंड वितरण पर लगाई गई सीमा से बैंक अपनी तरलता बनाए रख सकेंगे और वित्तीय संकट की स्थिति में सुरक्षित रहेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के डिविडेंड वितरण पर नए नियम प्रस्तावित किए हैं. अब बैंकों को अपने शुद्ध लाभ का अधिकतम 75 फीसदी ही शेयरधारकों को वितरित करने की अनुमति होगी. यह कदम बैंकों की पूंजी स्थिति को मजबूत बनाने और दीर्घकालिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है. आरबीआई का यह मसौदा सभी भारतीय बैंकों और देश में शाखा संचालन करने वाले विदेशी बैंकों पर लागू होगा.

डिविडेंड पर नया नियम और सीमा

आरबीआई के प्रस्ताव के अनुसार, कोई भी बैंक अपने नेट प्रॉफिट का 75 फीसदी से अधिक डिविडेंड नहीं दे सकेगा. इसमें अंतरिम डिविडेंड भी शामिल है, लेकिन स्थायी गैर-संचयी तरजीही शेयरों पर दिया जाने वाला डिविडेंड शामिल नहीं है. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और स्थानीय क्षेत्रीय बैंकों के लिए यह सीमा 80 फीसदी तय की गई है. बैंक के निदेशक मंडल को डिविडेंड देने से पहले बैंक की दीर्घकालिक वृद्धि योजना और पूंजी की स्थिति का मूल्यांकन करना होगा. इसके साथ ही, उस अवधि के लिए बैंक का शुद्ध लाभ सकारात्मक होना जरूरी है.

विदेशी बैंकों पर भी समान नियम

भारत में शाखाएं संचालित करने वाले विदेशी बैंकों के लिए भी यही नियम लागू होगा. ये बैंक केवल सकारात्मक शुद्ध लाभ वाली अवधि के लिए अपने मुख्यालय को लाभ भेज सकते हैं. आरबीआई की पूर्व अनुमति के बिना यदि कोई विदेशी बैंक लाभांश या अधिशेष राशि भेजता है और ऑडिट में गड़बड़ी पाई जाती है, तो उसे अतिरिक्त राशि लौटानी होगी और कमी की भरपाई करनी होगी.

गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई

स्थानीय बैंकों के लिए भी नियम सख्त हैं. अगर शुद्ध लाभ में असाधारण या विशेष आय शामिल है, या ऑडिट रिपोर्ट में संशोधित राय आती है जो लाभ को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाती है, तो उस राशि को शुद्ध लाभ से घटाया जाएगा. आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि किसी भी बैंक द्वारा कानून, नियम या दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर डिविडेंड वितरण या लाभ भेजने पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार रिजर्व बैंक के पास सुरक्षित रहेगा.

सुझाव के लिए खुला मसौदा

आरबीआई ने इस मसौदा प्रस्ताव पर जनता और बैंकों से सुझाव मांगे हैं. इच्छुक पक्ष पांच फरवरी 2026 तक अपनी राय भेज सकते हैं. यह कदम बैंकिंग क्षेत्र की पारदर्शिता बढ़ाने और वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

11 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

14 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

14 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

15 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

11 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

11 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.