होम / बिजनेस / बजट 2027 में खेती का नया रोडमैप : कृषि में हाई-वैल्यू फसलों और ग्रामीण उद्यमों पर फोकस

बजट 2027 में खेती का नया रोडमैप : कृषि में हाई-वैल्यू फसलों और ग्रामीण उद्यमों पर फोकस

विशेषज्ञों के अनुसार यह बजट भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और उच्च गुणवत्ता वाले फ्रेगरेंस और फ्लेवर उत्पादों के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाने वाला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2027 का केंद्रीय बजट पेश करते हुए कृषि क्षेत्र में पारंपरिक फसल-आधारित दृष्टिकोण से आगे बढ़कर उच्च मूल्य वाली नकदी फसलों और संबद्ध गतिविधियों पर विशेष जोर दिया है. इस बजट में नारियल, कोको, काजू और चंदन जैसी बागान फसलों के साथ-साथ मत्स्य पालन और पशुपालन को किसानों की आय बढ़ाने का अहम माध्यम बताया गया है.

कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए 7.1% वृद्धि का अनुमान

बजट दस्तावेजों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2027 में कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों के लिए 7.1 फीसदी की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है, जो वित्त वर्ष 2026 के संशोधित अनुमान से अधिक है. हालांकि, कुल मिलाकर इस क्षेत्र पर होने वाला खर्च बजट अनुमान 2026 की तुलना में 4.4 फीसदी कम रहने का अनुमान है, जिसे लेकर विशेषज्ञों के बीच मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

उच्च मूल्य वाली खेती और ग्रामीण उद्यमों पर जोर

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में उच्च मूल्य वाली कृषि, पशुपालन, पशु चिकित्सा सेवाओं और खासतौर पर महिलाओं के नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए कई नई पहलों की घोषणा की. तटीय क्षेत्रों में मत्स्य पालन की वैल्यू चेन को मजबूत करने के लिए 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों के एकीकृत विकास की योजना पेश की गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

पशुपालन और एग्री-टेक को मिलेगा बढ़ावा

पशुपालन क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष उद्यम विकास योजना का ऐलान किया गया है. इसके साथ ही 150 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ ‘भारत-विस्तार’ नामक एक बहुभाषी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल लॉन्च करने की घोषणा की गई है, जो एग्रीस्टैक पोर्टल को आईसीएआर के कृषि पद्धति पैकेज से जोड़ेगा.

तटीय इलाकों में नकदी फसलों से बढ़ेगी आय

वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार कृषि में विविधता लाने, उत्पादकता बढ़ाने, किसानों की आय में इजाफा करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए तटीय क्षेत्रों में नारियल, चंदन, कोको और काजू जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों को प्रोत्साहित करेगी.

हाई-वैल्यू फसलों को मिला समर्थन

बजट 2026 को लेकर इंडस्ट्री जगत ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. सचीरोम के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ परफ्यूमर मनोज अरोड़ा का कहना है कि इस बजट में स्वास्थ्य, कृषि और मैन्युफैक्चरिंग पर मजबूत फोकस देखने को मिलता है, जो भारत के वेलनेस और एग्री-आधारित उद्योगों के लिए लंबी अवधि में फायदेमंद साबित होगा.

मनोज अरोड़ा ने कहा, “केंद्रीय बजट 2026 में स्वास्थ्य, कृषि और मैन्युफैक्चरिंग पर मजबूत फोकस दिखता है. 10,000 करोड़ रुपये की बायोफार्मा शक्ति योजना, नए मेडिकल हब और आयुष के विस्तार से भारत का वेलनेस इकोसिस्टम और मजबूत होगा, जिसका सीधा संबंध फ्रेगरेंस और फ्लेवर इंडस्ट्री से है. नारियल, कोको, काजू और चंदन जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों को समर्थन देना बेहद उत्साहजनक है, क्योंकि ये महत्वपूर्ण कच्चा माल हैं और किसानों की आय बढ़ाने में मदद करते हैं. सप्लाई चेन और मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करने के कदम लंबे समय के लिए भरोसा पैदा करते हैं. कुल मिलाकर, यह बजट भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और उच्च गुणवत्ता वाले फ्रेगरेंस और फ्लेवर उत्पादों के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाने वाला है.”

तिलहन-दलहन पर चुप्पी, विशेषज्ञों ने उठाए सवाल

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले साल के बजट में तिलहन और दलहन उत्पादन बढ़ाने को लेकर कई अहम घोषणाएं की गई थीं, लेकिन इस बार बजट में इन फसलों का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है. इसे लेकर किसान संगठनों ने निराशा जताई है. भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि कृषि पूरी तरह उत्पादकता पर निर्भर है, लेकिन किसान की आय सिर्फ उत्पादन बढ़ने से नहीं, बल्कि फसलों का उचित मूल्य मिलने से भी बढ़ती है. उनके मुताबिक, यह बजट इस अहम पहलू को पर्याप्त रूप से संबोधित नहीं कर पाया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

14 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

14 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

15 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

18 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

18 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

15 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

14 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

14 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

21 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

17 hours ago