होम / बिजनेस / Mukesh Ambani की इस कंपनी के साथ Dhoni ने जोड़ा रिश्ता, अब यहां आएंगे नजर

Mukesh Ambani की इस कंपनी के साथ Dhoni ने जोड़ा रिश्ता, अब यहां आएंगे नजर

क्रिकेट की दुनिया आइकन माने जाने वाले महिंद्र सिंह धोनी ने रिलायंस की रिटेल फर्म जियोमार्ट के साथ अपने नए रिश्ते की शुरुआत की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की एक कंपनी के साथ रिश्ता जोड़ा है. धोनी रिलायंस की रिटेल फर्म जियोमार्ट (Reliance Retail’s JioMart) के ब्रैंड एंबेसडर बन गए हैं. धोनी कंपनी की 45 सेकंड की एक विज्ञापन फिल्म में नजर आएंगे. इसके अलावा, जियोमार्ट ने अपने फेस्टिवल कैंपेन को जियोउत्सव, सेलिब्रेशन ऑफ इंडिया के नाम से री-ब्रैंड किया है, जो आठ अक्टूबर, 2023 को लाइव होगा.

धोनी ने जताई खुशी
इस मौके पर जियोमार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप वरगंती ने कहा कि हमें अपने ब्रैंड एंबेसडर के रूप में धोनी में एक परफेक्ट फिट मिला है. उनका व्यक्तित्व जियोमार्ट की तरह विश्वास, विश्वसनीयता और आश्वासन का प्रतिनिधित्व करता है. हमारा नया कैंपेन अपने प्रियजनों के साथ जीवन और इसके सभी विशेष क्षणों का जश्न मनाने का असवर देता है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में गैर-मेट्रो क्षेत्रों से हमारी कुल बिक्री का लगभग 60% हिस्सा आता है. वहीं, धोनी ने भी अपने सी रिश्ते अपर खुशी जताई है.

गिफ्ट में मिली पेंटिंग
वरगंती ने आगे कहा कि जियोमार्ट ने हमेशा क्षेत्रीय कारीगरों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया है. हमारा प्लेटफॉर्म वर्तमान में 1000+ कारीगरों के साथ काम कर रहा है और 1.5 लाख से अधिक यूनिक प्रोडक्ट्स बेच रहा है. कैंपेन शूट के दौरान वरगंती ने बिहार की पुरस्कार विजेता कलाकार अंबिका देवी की ओर से बनाई गई मधुबनी पेंटिंग महिंद्र सिंह धोनी को भेंट की. वरगंती के मुताबिक, यह दर्शाता है कि जियोमार्ट का ध्यान न केवल ग्राहकों को उत्पादों और सर्वोत्तम अनुभव की पेशकश करना है बल्कि लाखों कारीगरों और SMBs को आसानी से व्यवसाय करने में सक्षम बनाना है.

धोनी की नेटवर्थ
महेंद्र सिंह धोनी (MSD) इस समय कई कंपनियों के साथ जुड़े हुए हैं. रिपोर्ट्स बताती हैं कि धोनी करीब 1040 करोड़ रुपए के मालिक हैं. इसमें क्रिकेट से होने वाली कमाई के अलावा विभिन्न कंपनियों के विज्ञापन और निवेश से मिलने वाला रिटर्न भी शामिल है. उन्होंने कई स्पोर्टिंग और डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर बिजनेस फर्मों में पैसा लगाया हुआ है. Dhoni झारखंड में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले टैक्सपेयर भी हैं. 31 मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष 2022-23 में धोनी ने 38 करोड़ का एडवांस टैक्स चुकाया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, MSD लगभग 30 मशहूर ब्रैंड्स को एंडोर्स करते हैं. इनमें मास्टरकार्ड, स्किपर पाइप, फायर-बोल्ट, ओरियो, गल्फ ऑयल और जियो सिनेमा जैसे बड़े नाम शामिल हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

15 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

19 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

19 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

21 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

21 hours ago


बड़ी खबरें

कल 10 लाख करोड़ डूबे, आज क्या संभलेगा बाजार? जानिए किन शेयरों पर रहेगी नजर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,914 अंक तक लुढ़क गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 23,900 के नीचे फिसल गया था.

42 minutes ago

भारत की विकास दर पर IMF का नया अनुमान, FY27 में 6.4% रहेगी GDP ग्रोथ

IMF का कहना है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा और मजबूत घरेलू मांग तथा सेवा क्षेत्र की बदौलत अर्थव्यवस्था की रफ्तार बरकरार रहेगी.

33 minutes ago

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

15 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

19 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

17 hours ago