होम / बिजनेस / MSME सेक्टर को नई रफ्तार: सरकार ने सिडबी को 5,000 करोड़ की इक्विटी सहायता दी मंजूरी

MSME सेक्टर को नई रफ्तार: सरकार ने सिडबी को 5,000 करोड़ की इक्विटी सहायता दी मंजूरी

सरकार का यह कदम MSME सेक्टर के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन साबित हो सकता है. सिडबी को मजबूत करने से कर्ज की उपलब्धता बढ़ेगी, नए उद्यमों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

केंद्र सरकार ने MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) सेक्टर को मजबूत करने के लिए एक अहम फैसला लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की मंजूरी दी गई है. सरकार का मानना है कि इस कदम से MSME को कर्ज उपलब्धता बढ़ेगी और उन्हें कम ब्याज दर पर वित्तीय मदद मिल सकेगी, जिससे कारोबार को नई गति मिलेगी.

सरकार का लक्ष्य: MSME को सस्ते कर्ज तक आसान पहुंच

सरकार ने इस फैसले के पीछे यह तर्क रखा है कि SIDBI को अतिरिक्त पूंजी मिलने से वह बाजार से कम लागत पर संसाधन जुटा सकेगा. इससे बैंक MSME सेक्टर को अधिक प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर कर्ज दे पाएगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 5,000 करोड़ रुपये की यह राशि वित्तीय सेवा विभाग (DFS) के माध्यम से तीन किश्तों में SIDBI में डाली जाएगी.

1. वित्त वर्ष 2025-26 में 3,000 करोड़
2. वित्त वर्ष 2026-27 में 1,000 करोड़
3. वित्त वर्ष 2027-28 में 1,000 करोड़

पहली किश्त की कीमत 31 मार्च 2025 की बुक वैल्यू (568.65 रुपये प्रति शेयर) के आधार पर तय की जाएगी. बाकी दो किश्तों की कीमत संबंधित वित्त वर्ष के पिछले साल की 31 मार्च की बुक वैल्यू के आधार पर तय होगी.

MSME सेक्टर: देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़

सरकार का कहना है कि MSME देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और रोजगार सृजन में इनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण है. इस इक्विटी निवेश के बाद SIDBI के जरिए वित्तीय सहायता मिलने वाले MSME की संख्या बढ़ने की संभावना है.

वित्त वर्ष 2024-25 के अंत तक SIDBI के माध्यम से 76.26 लाख MSME को वित्तीय सहायता मिल रही है. सरकार के अनुमान के अनुसार, यह संख्या वित्त वर्ष 2027-28 के अंत तक 1.02 करोड़ तक पहुंच सकती है, यानी लगभग 25.74 लाख नए MSME इस वित्तीय प्रणाली से जुड़ेंगे.

रोजगार में भी बढ़ोतरी का अनुमान

सरकार की उम्मीद है कि इस पहल से रोजगार के अवसरों में भी तेजी आएगी. अनुमान है कि 2027-28 के अंत तक करीब 1.12 करोड़ नए रोजगार पैदा हो सकते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि SIDBI को मजबूत करने का यह फैसला मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और स्टार्टअप इकोसिस्टम को भी समर्थन देगा. सस्ता और आसान कर्ज मिलने से छोटे कारोबारी नई तकनीक अपनाने, उत्पादन बढ़ाने और नए बाजारों में विस्तार करने में सक्षम होंगे, जिससे देश की समग्र आर्थिक वृद्धि को बल मिलेगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

58 minutes ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

3 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

3 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

4 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

3 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

58 minutes ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

41 minutes ago