✕

होम / बिजनेस / NEET PG की जारी हुई नई तारीख, अब 11 अगस्‍त को होगा पेपर 

NEET PG की जारी हुई नई तारीख, अब 11 अगस्‍त को होगा पेपर 

इस पेपर के लिए NBE की ओर से नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, साथ ही हॉल टिकट भी परीक्षा से एक हफ्ते पहले जारी किया जाएगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

23 जून को कैंसिल हुई नीट पीजी की परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्‍जामिनेशन (NBE) की ओर से जारी की गई नई तारीखों के अनुसार अब ये परीक्षा 11 अगस्‍त को करवाई जाएगी. इससे पहले एनटीए की ओर से नीट PG की परीक्षा को कुछ कारणों के चलते कैंसिल कर दिया गया था. लेकिन अब नई तारीखों के ऐलान के बाद छात्रों ने राहत की सांस ली है. 

कब होगी ये परीक्षा? 
NEET PG की ये परीक्षा 11 अगस्‍त को आयोजित होगी. ये परीक्षा 11 अगस्‍त को रविवार के दिन दो पालियों में आयोजित करवाई जाएगी. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्‍जामिनेशन की ओर से आयोजित करवाई जा रही इस परीक्षा के लिए जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है उसके अनुसार, इस परीक्षा को 22 जून 2024 के नोटिफिकेशन के आधार पर करवाया जाएगा. ये परीक्षा 11 अगस्‍त को दो पालियों में आयोजित करवाई जाएगी. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कट ऑफ डेट 15 अगस्‍त 2024 रहेगी. दो पालियों में परीक्षाओं की जानकारी कुछ दिनों बाद जारी की जाएगी. 

ये भी पढ़ें: FSSAI के टेस्‍ट में फेल हुए 100 से ज्‍यादा कंपनियों के नमूने, इन राज्‍यों की हैं कंपनियां

फिर से जारी किए जाएंगे एडमिट कार्ड 
नीट पीजी की परीक्षा में के लिए एनबीई की ओर से फिर से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. 11 अगस्‍त को होने वाली इस परीक्षा के लिए हॉल टिकट एक सप्‍ताह पहले जारी किया जाएगा. इस हॉल टिकट को स्‍टूडेंट nbe.edu.in2024neet pg से डाउनलोड कर सकते हैं. पहले इस परीक्षा को 23 जून को होना था लेकिन इसे 22 तारीख को कैंसिल कर दिया गया. 

फिर से करवाया जा चुका है नीट यूजी 
इससे पहले नीट यूजी के 6 सेंटरों पर हुई की परीक्षा में गड़बडि़यां सामने आने के बाद 1653 स्‍टूडेंट की परीक्षा फिर से करवाई गई थी. इस परीक्षा में धांधली की बात सामने आने के बाद जहां सरकार की ओर से इसके सीबीआई जांच के आदेश जारी किए गए थे वहीं दूसरी ओर भविष्‍य में परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए एक समिति भी बनाई गई है. ये समिति भविष्‍य में बिना धांधली के परीक्षाओं को आयोजित करवाने के लिए अपने सुझाव देगी. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.