✕

होम / बिजनेस / पाकिस्तान पर नया संकट, IMF ने 7 अरब डॉलर के बदले लगाई 11 नई शर्तें, जानिए पूरी डिटेल

पाकिस्तान पर नया संकट, IMF ने 7 अरब डॉलर के बदले लगाई 11 नई शर्तें, जानिए पूरी डिटेल

ये शर्तें पाकिस्तान की आर्थिक स्थिरता को बढ़ाने और संरचनात्मक सुधारों को लागू करने के लिए लगाई गई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने नई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. IMF ने हाल ही में पाकिस्तान को 7 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज के तहत 1 अरब डॉलर की दूसरी किस्त जारी की, लेकिन इसके साथ 11 नई कठोर शर्तें भी थोप दीं. इन शर्तों ने पाकिस्तान की आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों को और गहरा दिया है.

भारत-पाक तनाव बना IMF के लिए चिंता का विषय

IMF की रिपोर्ट में साफ़ कहा गया है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ता है या लंबे समय तक बना रहता है, तो इससे इस राहत कार्यक्रम के वित्तीय, बाह्य और सुधार से जुड़े लक्ष्यों पर बुरा असर पड़ सकता है. ऐसे में, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए स्थायित्व बनाए रखना और भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है.

IMF की 11 नई शर्तें क्या हैं?

अब बात उन 11 कड़ी शर्तों की, जिनके बिना पाकिस्तान को अगली किस्त नहीं मिलेगी. इन शर्तों का असर सिर्फ अर्थव्यवस्था पर ही नहीं, बल्कि आम जनता के जीवन पर भी साफ़ दिखेगा.

1. 17.6 ट्रिलियन का नया बजट

IMF ने पाकिस्तान को निर्देश दिया है कि वह जून 2025 तक एक नया बजट पास करे, जो IMF के फिस्कल टारगेट्स के अनुरूप हो. इस बजट में 1.07 ट्रिलियन विकास कार्यों के लिए होंगे, 8.7 ट्रिलियन खर्च, 2.1 ट्रिलियन का प्राइमरी सरप्लस और 6.6 ट्रिलियन का घाटा तय किया गया है.

2. एग्रीकल्चर इनकम टैक्स में सुधार

अब खेती-बाड़ी से होने वाली आय पर टैक्स लगाने की बात की जा रही है. इसके तहत टैक्स रिटर्न प्रोसेसिंग, करदाता पहचान, पंजीकरण, कम्युनिकेशन और अनुपालन योजना बनाई जाएगी. इस पूरी प्रक्रिया को जून 2025 तक लागू करना अनिवार्य है.

3. गवर्नेंस एक्शन प्लान

IMF ने पाकिस्तान सरकार को गवर्नेंस डायग्नोस्टिक असेसमेंट के आधार पर एक्शन प्लान तैयार कर सार्वजनिक करने को कहा है, जिसमें भ्रष्टाचार रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के उपाय शामिल होंगे.

4. महंगाई के अनुसार कैश ट्रांसफर

देश की जनता की क्रय शक्ति बनाए रखने के लिए IMF ने पाकिस्तान को हर साल कैश ट्रांसफर प्रोग्राम को महंगाई दर के अनुसार एडजस्ट करने का निर्देश दिया है.

5. 2027 के बाद की वित्तीय रणनीति

पाकिस्तान को 2027 के बाद की वित्तीय रणनीति का एक प्लान बनाना और प्रकाशित करना होगा, जिसमें 2028 के बाद का रेगुलेटरी ढांचा बताया जाएगा.

6. बिजली दरों में वार्षिक संशोधन

1 जुलाई 2025 से पहले पाकिस्तान को बिजली दरों का सालाना संशोधन अधिसूचित करना होगा ताकि लागत के अनुसार रेट बनाए रखे जा सकें.

7. गैस टैरिफ में अर्धवार्षिक संशोधन

IMF ने निर्देश दिया है कि फरवरी 2026 तक पाकिस्तान को गैस की दरों में अर्धवार्षिक संशोधन अधिसूचित करना होगा.

8. कैप्टिव पावर लेवी कानून

पाकिस्तान की संसद को मई 2025 के अंत तक एक स्थायी कानून पारित करना होगा जिससे इंडस्ट्रियल एनर्जी यूज़ राष्ट्रीय ग्रिड में स्थानांतरित किया जा सके.

9. डेब्ट सर्विस सरचार्ज की सीमा हटाना

पाकिस्तान को ऐसा कानून बनाना होगा जिससे बिजली उपभोक्ताओं पर लगाए गए 3.21 प्रति यूनिट की अधिकतम सीमा को हटाया जा सके, जिससे पावर सेक्टर की अक्षमता का बोझ ईमानदार उपभोक्ताओं पर न पड़े.

10. टेक्नोलॉजी ज़ोन इंसेंटिव खत्म करना

IMF ने पाकिस्तान को विशेष टेक्नोलॉजी ज़ोन और औद्योगिक क्षेत्रों को दिए गए सभी टैक्स लाभ 2035 तक पूरी तरह खत्म करने का प्लान तैयार करने को कहा है.

11. पुरानी गाड़ियों के आयात पर बिल

पाकिस्तान को जुलाई 2025 के अंत तक 5 साल से कम पुरानी पुरानी गाड़ियों के आयात पर सभी तरह की क्वांटिटेटिव पाबंदियों की सूची वाला बिल संसद में पेश करना होगा.

क्या IMF की शर्तें पाकिस्तानी जनता पर भारी पड़ेंगी?

IMF की ये शर्तें पाकिस्तान को आर्थिक राहत तो जरूर देंगी, लेकिन इससे आम जनता पर महंगाई, टैक्स और ऊर्जा दरों के रूप में बड़ा बोझ पड़ सकता है. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पाकिस्तान इन सख्त शर्तों को निभा पाएगा या फिर इनसे उसकी आंतरिक राजनीति और जनता का धैर्य टूटेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

1 hour ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

6 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

8 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

8 hours ago


बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

1 hour ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

4 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

6 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

6 hours ago