होम / बिजनेस / WazirX पर ED के छापों में नया मोड़, Binance ने कहा WazirX को कभी खरीदा ही नहीं

WazirX पर ED के छापों में नया मोड़, Binance ने कहा WazirX को कभी खरीदा ही नहीं

ईडी ने अपनी जांच में पाया कि लोन ऐप कंपनियों ने क्रिप्टोकरेंसी में बड़े पैमाने पर निवेश किया और एक्सचेंस की मदद लेकर उन्हें विदेशों में ट्रांसफर कर दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: भारत के क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने WazirX के डायरेक्टर समीर म्हात्रे के ठिकानों पर छापेमारी की और उनके खातों को भी सीज कर दिया, जिसमें करीब 64 करोड़ रुपये बताए जा रहे हैं. 

WazirX पर ED के छापे 
दरअसल क्रिप्टो एक्सचेंज Wazirx पर ईडी के छापे भारत में काम कर रहे कई चीनी लोन ऐप के खिलाफ चल रही जांच से जुड़ी है. ED ने छापों के दौरान WazirX के डायरेक्टर समीर म्हात्रे से डेटा मांगे, लेकिन ईडी का कहना है कि वो जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, ईडी का कहना है कि समीर म्हात्रे की पहुंच Wazirx के डेटाबेस तक है, फिर भी वो क्रिप्टो के लेनदेन से जुड़े आंकड़े नहीं दे रहे हैं जो कि लोन ऐप की धोखाधड़ी कमाई से खरीदे गए हैं. WazirX पर आरोप है कि क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के डायरेक्टर ने वर्चुअल क्रिप्टो असेट्स की खरीद और ट्रांसफर के जरिए धोखाधड़ी के पैसों की मनी लॉन्ड्रिंग में आरोपी लोन ऐप कंपनियों की मदद की है.

WazirX पर आरोप

ईडी ने अपनी जांच में पाया कि लोन ऐप कंपनियों ने क्रिप्टोकरेंसी में बड़े पैमाने पर निवेश किया और एक्सचेंस की मदद लेकर उन्हें विदेशों में ट्रांसफर कर दिया. क्रिप्टोकरेंसी में लेनदेन से जुड़े कई ऐसे सबूत मिले हैं जिन्हें क्रिप्टो के ब्लॉकचेन तक में दर्ज नहीं किया गया. ऐसे में ये वर्चुअल असेट्स अब तक ट्रेस नहीं हो पाए. ईडी ने WazirX को समन जारी करके इस बारे में जानकारी मांगी है. WazirX पर आरोप है कि उसने इन आरोपी कंपनियों की ओर से खरीदे गए क्रिप्टो असेट्स को अज्ञात विदेशी वॉलेट में ट्रांसफर करने में मदद की. मतलब WazirX ने इंस्टैंट लोन मुहैया कराने वाली ऐप कंपनियों के पैसों को अपने प्लेटफॉर्म पर गलत तरीके से क्रिप्टोकरेंसी में बदल दिया. 

Binance का नाम कैसे आया
आपको बता दें कि पिछले साल ईडी मनी लांड्रिंग के एक केस की जांच कर रहा था, जिसमें चीन की अवैध ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स शामिल थीं. इस जांच के दौरान ईडी ने पाया कि मनी लांड्रिंग के दौरान करीब 57 करोड़ रुपये को Binance प्लेटफॉर्म के जरिए क्रिप्टोकरेंसीज में बदला गया.  WazirX Binance की इकाई है, जिसका स्वामित्व 2019 से बिनांस के पास है.

Binance ने कहा- WazirX के मालिक नहीं
इधर अमेरिकी बेस्ड दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल करेंसी एक्सचेंज Binance ने जब अपना नाम इसमें आता देखा तो सफाई पेश की है. दरअसल, कार्रवाई के तहत ये बताया जा रहा है कि WazirX Binance की ही एक इकाई है. इसके बाद Binance के CEO चैंगपेंग झाओ ने एक के बाद एक ट्वीट करके सफाई दी है. झाओ का कहना है कि कंपनी भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज की मालिक नहीं है. Binance Zanmai Labs में कोई इक्विटी नहीं रखती है, Zanmai Labs ही WazirX को ऑपरेट करती है.

दरअसल साल 2019 में Binance ने एक ब्लॉग पब्लिश किया था जिसमें ये कहा गया था कि उसने WazirX का अधिग्रहण कर लिया है लेकिन झाओ का कहना है कि ये डील कभी पूरी हुई ही नहीं. एक और ट्वीट में झाओ का कहना है कि Binance WazirX को टेक सर्विसेज के तौर पर सिर्फ वॉलेट सर्विसेज देती है. इसके अलावा WazirX बाकी सभी कामों के लिए जिम्मेदार है चाहे वो यूजर साइन-अफ हो, KYC, ट्रेडिंग या निकासी.  

VIDEO: Amazon के बाद अब Walmart में भी छंटनी`

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

7 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

9 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

9 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

9 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

9 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

3 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

7 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

4 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

9 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

9 hours ago