होम / बिजनेस / सॉफ्ट ड्रिंक बनाने वाली इस कंपनी को लगा तगड़ा करंट, सीधे 62% कम हो गया मुनाफा

सॉफ्ट ड्रिंक बनाने वाली इस कंपनी को लगा तगड़ा करंट, सीधे 62% कम हो गया मुनाफा

बढ़ती लागत और खर्चों के चलते फूड एवं बेवरेज सेक्टर की दिग्गज कंपनी पेप्सिको का नेट प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले कम हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिग्गज फूड एवं बेवरेज कंपनी PepsiCo India Holdings का मुनाफा घट गया है. वित्त वर्ष 2012 के लिए कंपनी के शुद्ध लाभ यानी नेट प्रॉफिट में 62 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. पिछले फाइनेंशियल इयर में पेप्सिको इंडिया का नेट प्रॉफिट 73 करोड़ रुपए था, जो घटकर 28 करोड़ रुपए रह गया है.

ऑपरेटिंग रिवेन्यु में सुधार
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जहां पेप्सिको इंडिया के नेट प्रॉफिट में कमी आई है, वहीं ऑपरेटिंग रिवेन्यु पहले की तुलना में 24% बढ़ा है. पिछले वर्ष में यह 5,032 करोड़ रुपए था और इस बार 6,240 करोड़ रुपए हो गया है. कंपनी के टोटल रिवेन्यु में से 754 करोड़ यानी 12 प्रतिशत वॉटर बिजनेस (मिनरल और Aerated Waters सहित) से आया है. जबकि बाकी (88 प्रतिशत) फूड प्रिपरेशन सेगमेंट से. पेप्सिको इंडिया के पोर्टफोलियो में माउंटेन ड्यू, पेप्सी, स्टिंग, लेज़, कुरकुरे और डोरिटोस जैसे ब्रांड शामिल हैं. इसके कार्बोनेटेड बेवरेजेज वरुण बेवरेजेज उत्पादित और वितरित किया जाता है.

कंपनी के खर्चे भी बढ़े
कंपनी का मुनाफा घटने की एक बड़ी वजह खर्चे बढ़ना है. FY22 में पेप्सिको इंडिया के कुल खर्चे 24% बढ़े हैं. इसमें सबसे ज्यादा हिस्सेदारी स्टॉक-इन-ट्रेड की खरीदारी और विज्ञापन की है. इन पर कंपनी का सबसे ज्यादा खर्चा हुआ है. बता दें कि पेप्सिको 1989 से भारत में है और 1990 के दशक में उसने Duke and Sons का अधिग्रहण किया था. उस समय Duke पश्चिमी भारत में एक बड़ा नाम था. 

इनसे है मुकाबला 
कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक बिजनेस में पेप्सिको का सीधा मुकाबला कोका-कोला से है. Coca-Cola के पोर्टफोलियो  में थम्स अप, स्प्राइट और कोक शामिल हैं. पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की बात करें, तो पेप्सिको के ब्रैंड Aquafina को बिसलेरी Coca-Cola के किनले के साथ बाजार में हिस्सेदारी शेयर करनी पड़ रही है. इसी तरह, कंपनी ने जूस ब्रैंड ट्रॉपिकाना की लड़ाई डाबर के रियल, मिनट, कोका-कोला के माजा, पारले एग्रो के फ्रूटी और ITC के B नेचुरल के साथ है. वहीं, पेप्सिको इंक. अपने उत्तरी अमेरिकी स्नैक और बेवरेज इकाइयों में कार्य कर रहे कर्मचारियों की छंटनी कर रही है, यह इस संकेत के रूप में है कि कॉर्पोरेट कटौती प्रौद्योगिकी और मीडिया कंपनियों से आगे बढ़ने लगी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

10 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

10 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

13 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

14 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

14 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

9 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

10 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

14 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

10 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

13 hours ago