होम / बिजनेस / नेस्ले इंडिया करने वाली है Stock Split, जानें इसके बारे में सबकुछ

नेस्ले इंडिया करने वाली है Stock Split, जानें इसके बारे में सबकुछ

नेस्ले इंडिया के बोर्ड की बैठक 19 अक्टूबर को होने वाली है उसमें स्टॉक स्प्लिट के बारे में फैसला लिया जाएगा,

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

'मैगी' बनाने वाली दिग्गज FMCG कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) अपने स्टॉक्स को स्प्लिट करने जा रही है. इस संबंध में फैसला कंपनी की 19 अक्टूबर को होने वाली बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बैठक में कंपनी के 10 रुपए के फेस वैल्यू के शेयरों के स्टॉक स्प्लिट पर फैसला लिया जा सकता है. बता दें कि हाल ही में ब्रोकरेज फर्म UBS के एनालिस्ट ने नेस्ले इंडिया पर अपनी रेटिंग को 'Buy' से घटाकर 'Neutral' कर दिया था. 

कंपनी का मुनाफा बढ़ा
Nestle एक स्विस कंपनी है और नेस्ले इंडिया इसकी सब्सिडियरी कंपनी है, जिसका मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में है. भारत में नेस्ले के प्रोडक्ट्स को काफी पसंद किया जाता है. कंपनी की मैगी सबकी चहती बनी हुई है. यही वजह है कि नेस्ले इंडिया का मुनाफा बढ़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्तवर्ष 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले वित्तवर्ष 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 515 करोड़ रुपए से बढ़कर 698.3 करोड़ रुपए हो गया है. इसी तरह, तिमाही में कंपनी की इनकम 4036.6 करोड़ से बढ़कर 4658.5 करोड़ रुपए हो गई है.   

क्या होता है स्टॉक स्प्लिट?
चलिए अब ये भी जान लेते हैं कि आखिर स्टॉक स्प्लिट क्या होता है. जैसा कि नाम से ही स्पष्ट हो रहा है - स्टॉक स्प्लिट का मतलब है शेयर विभाजन. इसके तहत कंपनी अपने शेयरों को विभाजित करती है. सरल शब्दों में कहें तो किसी एक शेयर को तोड़कर दो या उससे ज्यादा बना देना. आमतौर पर ऐसा तब किया जाता है जब कंपनियों को लगता है कि स्टॉक की ज्यादा कीमत के चलते छोटे निवेशक उसके शेयरों में ज्यादा निवेश नहीं कर पा रहे हैं. कंपनी ऐसे निवेशकों को आकर्षित करने और बाजार में मांग बढ़ाने के लिए स्टॉक स्प्लिट का सहारा लेती है.

क्या होता है शेयरधारकों पर असर?
कंपनी द्वारा अपने शेयरों को विभाजित करने पर शेयरधारकों को उनके पास मौजूद हर एक शेयर के लिए एक अतिरिक्त शेयर दिया जाता है. इससे शेयरधारक के पास पहले से मौजूद शेयरों की संख्या दोगुनी हो जाती है. हालांकि, इससे निवेश की वैल्यू पर इससे कोई असर नहीं पड़ता, क्योंकि दो हर एक शेयर को दो शेयरों में स्प्लिट करने से उस एक शेयर की वैल्यू आधी हो जाती है. वहीं, शेयर स्प्लिट से कंपनी के शेयरों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन इससे कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन प्रभावित नहीं होता. स्टॉक स्प्लिट से शेयरों की कीमत घटती है और इससे छोटे निवेशकों के लिए उनमें निवेश करना आसान हो जाता है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्रिप्टोकरेंसी पर RBI की सख्ती बरकरार, टैक्स चोरी के बढ़ते खतरे पर आयकर विभाग की चेतावनी

दस्तावेजों के अनुसार, RBI ने एक बार फिर अपनी पुरानी राय दोहराई है कि बैंकों और अन्य विनियमित वित्तीय संस्थानों को क्रिप्टोकरेंसी या निजी तौर पर जारी किए गए स्टेबलकॉइन्स को रखने, उनमें निवेश करने या किसी भी तरह का एक्सपोजर लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

12 minutes ago

SBI Funds Management IPO: ₹545-574 का प्राइस बैंड तय, 14 जुलाई से खुलेगा इश्यू

SBI Funds Management ने अपने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. कंपनी अपने कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹54 का विशेष डिस्काउंट भी दे रही है.

2 hours ago

SIP का बढ़ता क्रेज: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का रिकॉर्ड निवेश, छोटे राज्यों ने मारी बाजी

AMFI की रिपोर्ट बताती है कि देश के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में म्यूचुअल फंड AUM का 65% से अधिक हिस्सा खुदरा निवेशकों के पास है.

3 hours ago

भारत की विकास दर पर IMF का नया अनुमान, FY27 में 6.4% रहेगी GDP ग्रोथ

IMF का कहना है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा और मजबूत घरेलू मांग तथा सेवा क्षेत्र की बदौलत अर्थव्यवस्था की रफ्तार बरकरार रहेगी.

4 hours ago

कल 10 लाख करोड़ डूबे, आज क्या संभलेगा बाजार? जानिए किन शेयरों पर रहेगी नजर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,914 अंक तक लुढ़क गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 23,900 के नीचे फिसल गया था.

4 hours ago

बड़ी खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

2 minutes ago