होम / बिजनेस / कल 10 लाख करोड़ डूबे, आज क्या संभलेगा बाजार? जानिए किन शेयरों पर रहेगी नजर

कल 10 लाख करोड़ डूबे, आज क्या संभलेगा बाजार? जानिए किन शेयरों पर रहेगी नजर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,914 अंक तक लुढ़क गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 23,900 के नीचे फिसल गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 months ago

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को भारी बिकवाली के बाद आज निवेशकों की नजर बाजार की दिशा तय करने वाले कई बड़े ट्रिगर्स पर रहेगी. कल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान को लेकर दिए बयान से वैश्विक बाजारों में घबराहट फैल गई थी, जिसके चलते सेंसेक्स कारोबार के दौरान करीब 1,900 अंक तक टूट गया और निवेशकों की करीब 10 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति साफ हो गई. ऐसे माहौल में आज TCS के तिमाही नतीजे, SBI Funds Management के IPO, Tata Steel के प्रोडक्शन अपडेट और कई अन्य कॉर्पोरेट घोषणाएं बाजार की चाल तय कर सकती हैं.

कल क्यों टूटा था शेयर बाजार?

बुधवार को वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण भारतीय शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,914 अंक तक लुढ़क गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 23,900 के नीचे फिसल गया. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान को लेकर दिए बयान के बाद निवेशकों ने जोखिम वाले एसेट्स से दूरी बनाई, जिसका असर दुनियाभर के बाजारों के साथ भारतीय बाजार पर भी दिखाई दिया. बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी, रुपये की कमजोरी और विदेशी संकेतों ने बाजार पर दबाव बनाए रखा.

आज इन शेयरों पर रखें नजर

आज शेयर बाजार में कई बड़े कॉर्पोरेट अपडेट्स के चलते कई शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी. सबसे अहम, आज बाजार बंद होने के बाद TCS अपने पहली तिमाही के नतीजे जारी करेगी. वहीं SBI Funds Management का IPO 14 जुलाई से खुलेगा, जिसके लिए कंपनी ने 545-574 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. TVS Motor और Indian Oil ने LPG सिलेंडर की लास्ट-माइल डिलीवरी को बेहतर बनाने के लिए रणनीतिक साझेदारी की है. Tata Steel ने जून तिमाही में भारत में कच्चे इस्पात का उत्पादन 11% बढ़ाकर 58.2 लाख टन और डिलीवरी 9% बढ़ाकर 51.7 लाख टन रहने की जानकारी दी है.

HFCL ने AI और डेटा सेंटर सेगमेंट के लिए OptiQ AI ब्रांड लॉन्च किया है, जबकि NALCO और NLC India ने ओडिशा में 1,080 मेगावाट के कैप्टिव पावर प्लांट के लिए संयुक्त उद्यम बनाने का समझौता किया है. इसके अलावा IRB Infrastructure की जून टोल कलेक्शन 28% बढ़कर 808 करोड़ रुपये रही, Indian Bank को 5,000 करोड़ रुपये तक पूंजी जुटाने की मंजूरी मिली है, Phoenix Mills की रिटेल खपत में 32% की वृद्धि दर्ज की गई है और BofA Securities ने Knack Packaging में 0.58% हिस्सेदारी खरीदी है. वहीं Flipkart ने बताया कि उसके फूड और न्यूट्रिशन कारोबार में 50% की सालाना बढ़ोतरी हुई है, जिसमें टियर-2 और छोटे शहरों की हिस्सेदारी 60% से अधिक रही.

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि बुधवार की तेज गिरावट के बाद आज शुरुआती कारोबार में अस्थिरता बनी रह सकती है. हालांकि यदि वैश्विक संकेतों में सुधार आता है और कॉर्पोरेट अपडेट सकारात्मक रहते हैं, तो बाजार में रिकवरी की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

4 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

4 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

4 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

6 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

8 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

6 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

4 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

4 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

9 hours ago