होम / बिजनेस / ऐसा क्या हुआ कि Nestle India का 27 हजार का शेयर 2668 रुपए पर आ गया?

ऐसा क्या हुआ कि Nestle India का 27 हजार का शेयर 2668 रुपए पर आ गया?

IRCTC के बाद अब नेस्ले इंडिया ने भी ऐसा कदम उठाया है, जिससे उसके शेयर काफी सस्ते हो गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मैगी बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) का शेयर खरीदने के लिए अब आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि इसके दाम में भारी कमी आई है. आप सोच रहे होंगे कि मैगी की सेल चकाचक है, Nestle के दूसरे प्रोडक्ट्स भी मार्केट पर पकड़ बनाए हुए हैं, तो कंपनी के शेयरों के भाव नीचे क्यों आ गए? दरअसल, भाव नीचे आने का गिरावट से कोई ताल्लुख नहीं है. Nestle India ने स्टॉक को स्प्लिट कर दिया है, जिसकी वजह से कंपनी का शेयर सस्ता हो गया है.

सबसे महंगे शेयरों में था शुमार
कंपनी ने हाल ही में अपने स्टॉक को स्प्लिट करने की घोषणा की थी. नेस्ले के स्टॉक की स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट 5 जनवरी 2024 तय की गई थी. इससे पहले तक, नेस्ले इंडिया की गिनती भारत के सबसे महंगे शेयरों में की जाती रही है. स्प्लिट से पहले तक कंपनी का एक शेयर 27,116.40 रुपए के भाव पर मिल रहा था. 10 टुकड़ों में विभाजित होने के बाद अब यह 2,668.10 रुपए के स्तर पर पहुंच गया है. कंपनी के शेयर 1:10 के रेश्यो में स्प्लिट हुए हैं. यानी कि अगर रिकॉर्ड डेट तक आपके पास नेस्ले इंडिया का 1 शेयर होगा, तो स्प्लिट के बाद में आपके पास 10 शेयर हो गए होंगे.

ये भी पढ़ें - Stock Market: अभी से जान लीजिए, अगले हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल!

IRCTC में भी किया है ऐसा
नेस्ले इंडिया के एक शेयर का भाव स्प्लिट से पहले 27,116.40 रुपए के करीब था और यह देश में छठा सबसे महंगा शेयर था. हालांकि, अब इसमें निवेश करना आसान हो गया है. कुछ समय पहले IRCTC ने भी इसी तरह अपने शेयरों को स्प्लिट किया था. नेस्ले इंडिया ने कुछ समय पहले शेयर बाजार को बताया था कि 10 रुपए के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा और इसके लिए रिकॉर्ड डेट 5 जनवरी 2024 तय की गई है. इस घोषणा के बाद से कंपनी के स्टॉक का भाव 19% बढ़ चुका है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महंगाई के दबाव में सुस्त पड़ी रिटेल बिक्री, मई में ग्रोथ घटकर 5% रही: RAI

महंगाई और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच उपभोक्ता खर्च में सतर्कता बढ़ी है, जिससे रिटेल सेक्टर की रफ्तार धीमी हुई है.

15 hours ago

LiLLBUD ने जुटाए ₹6 करोड़, भारत के अर्ली लर्निंग मार्केट में बढ़ाए कदम

इस फंडिंग राउंड में CRED के संस्थापक कुणाल शाह और Shadowfax के सीईओ अभिषेक बंसल समेत कई एंजेल निवेशकों ने भी निवेश किया है.

16 hours ago

कोलकाता स्टॉक एक्सचेंज फिर बनेगा फाइनेंशियल हब, CSE को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू

राज्य सरकार का मानना है कि एक्सचेंज के दोबारा शुरू होने से कोलकाता को एक बार फिर पूर्वी भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी.

19 hours ago

JSW Infra का ₹7,503 करोड़ का QIP लॉन्च, विस्तार और कर्ज घटाने पर कंपनी का बड़ा दांव

फंड जुटाने की इस योजना में 6,555 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 947.7 करोड़ रुपये के शेयर प्रमोटर समूह की ओर से ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे.

19 hours ago

₹4.38 लाख करोड़ का बजट, 'विकसित बांग्ला' पर बड़ा दांव, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग को मिलेगी रफ्तार

राज्य सरकार 'पश्चिम बंगाल निवेश ढांचा' लागू करने की तैयारी में है, जिसके तहत औद्योगिक क्लस्टरों और कॉरिडोर के जरिए निवेश आकर्षित किया जाएगा.

20 hours ago


बड़ी खबरें

मार्केटिंग का सबसे बड़ा बदलाव, अब क्रिएटर्स बन रहे हैं रणनीतिक बिजनेस पार्टनर

भारत में डिजिटल खरीदारी अब काफी हद तक विजुअल, मोबाइल-केंद्रित और क्रिएटर-आधारित हो चुकी है, जिसे 49.1 करोड़ से अधिक सक्रिय सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं और ई-रिटेल के तेज विस्तार से बल मिला है.

17 hours ago

महंगाई के दबाव में सुस्त पड़ी रिटेल बिक्री, मई में ग्रोथ घटकर 5% रही: RAI

महंगाई और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच उपभोक्ता खर्च में सतर्कता बढ़ी है, जिससे रिटेल सेक्टर की रफ्तार धीमी हुई है.

15 hours ago

LiLLBUD ने जुटाए ₹6 करोड़, भारत के अर्ली लर्निंग मार्केट में बढ़ाए कदम

इस फंडिंग राउंड में CRED के संस्थापक कुणाल शाह और Shadowfax के सीईओ अभिषेक बंसल समेत कई एंजेल निवेशकों ने भी निवेश किया है.

16 hours ago

कोलकाता स्टॉक एक्सचेंज फिर बनेगा फाइनेंशियल हब, CSE को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू

राज्य सरकार का मानना है कि एक्सचेंज के दोबारा शुरू होने से कोलकाता को एक बार फिर पूर्वी भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी.

19 hours ago

मार्केटप्लेस के पीछे का खेल: डिजिटल उपभोक्ता शोषण का नया चेहरा

डिजिटल कॉमर्स की असली सफलता केवल बिक्री बढ़ाने में नहीं, बल्कि पारदर्शिता और विश्वास बनाए रखने में निहित है.

15 hours ago