होम / बिजनेस / भारतीय शेयर बाजार के लिए सुस्त ग्लोबल संकेत, आज इन खबरों वाले शेयरों पर लगाएं दांव!

भारतीय शेयर बाजार के लिए सुस्त ग्लोबल संकेत, आज इन खबरों वाले शेयरों पर लगाएं दांव!

आज से दो बड़े इवेंट शुरू हो रहे हैं. आज से रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक शुरू होने वाली है. 5 अगस्त को रिजर्व बैंक पॉलिसी रेट्स का ऐलान करेगा. इसके अलावा OPEC की बैठक भी आज से शुरू हो रही है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: कल भारतीय बाजार उठापटक के बाद फ्लैट बंद हुए थे, आज बाजारों के लिए थोड़े सुस्त संकेत हैं. अमेरिकी बाजारों में DowJones 400 अंक गिरकर दिन के निचले स्तर पर बंद हुए हैं, NASDAQ में हल्की गिरावट देखने को मिली है. अमेरिका की स्पीकर नैंनी पलोसी के ताइवान दौरे से बाजारों में थोड़ा टेंशन जरूर देखने को मिला है. इसके अलावा कच्चा तेल भी 100 डॉलर के नीचे आ चुका है. ग्लोबल संकेतों के अलावा बाजारों में आज किन शेयरों पर नजर रखनी चाहिए, खबरों के दम पर कहां हलचल देखने को मिल सकती है, एक नजर डालते हैं. 

कल नतीजे आए, आज दिखेगी हलचल 

Voltas के जून तिमाही के कल नतीजे आए हैं, मुनाफा 10 परसेंट गिरा है, आय में 55 परसेंट का उछाल देखने को मिला है, लेकिन मार्जिन में बड़ी गिरावट आई है, ये 7.6 परसेंट से गिरकर 6.4 परसेंट पर आ गया है. इस पर आज दबाव देखने को मिल सकता है

Deepak Nitrite के नतीजे बाजार की उम्मीदों के हिसाब से थोड़ा कमजोर आए हैं. मुनाफा 22 परसेंट गिरा है, आय में 35 परसेंट की बढ़ोतरी रही है. मार्जिन में जबरदस्त गिरावट आई है, ये 30 परसेंट से गिरकर 17 परसेंट पर आ गए हैं. इसके शेयर पर भी आज दबाव देखने को मिलेगा

Siemens के जून तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर आए हैं, मुनाफा करीब 82 परसेंट बढ़ा है. आय में भी 50 परसेंट का उछाल आया है. मार्जिन में भी हल्का सुधार देखने को मिला है. अच्छे नतीजों के दम पर इसमें आज खरीदारी देखने को मिल सकती है

Bosch के नतीजे भी अनुमान से बेहतर आए हैं, मुनाफा 28.5 परसेंट बढ़ा है, आय में 45 परसेंट की ग्रोथ देखने को मिली है. मार्जिन फ्लैट रहा है. इसके शेयरों पर आज नजर रखनी चाहिए 

Indus Towers के नतीजे बाजार की उम्मीद से कमजोर आए हैं. मुनाफा 74 परसेंट गिरा है, आय में 3 परसेंट की गिराटव है. मार्जिन में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. ये 57 परसेंट से गिरकर 33 परसेंट हो गई है. 

Thermax के जून तिमाही के नतीजे अनुमान के हिसाब से ही आए हैं. मुनाफा 39 परसेंट बढ़ा है, आय में 57 परसेंट की ग्रोथ देखने को मिली है. मार्जिन करीब करीब फ्लैट ही रही है. इसके शेयरों में आज खरीदारी देखने को मिल सकती है 

MOIL के नतीजे काफी शानदार रहे हैं, मुनाफा 66 परसेंट बढ़ा है, आय में 28 परसेंट की ग्रोथ है और मार्जिन भी 28.6 परसेंट से बढ़कर 39.4 परसेंट पर आ गया है. इसके शेयरों में आज खरीदारी देखने को मिल सकती है 

आज आएंगे नतीजे 
आज कई दिग्गज कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं, इसमें Lupin, Adani Power, InterGlobe Aviation, Vodafone Idea, Godrej Consumer Products, Aditya Birla Capital, Adani Transmission, Adani Wilmar शामिल है. इसके अलावा BASF India, Birlasoft, Chambal Fertilisers, Devyani International, Firstsource Solutions, Gujarat Gas, Inox Leisure, KEC International, Paras Defence and Space Technologies, PI Industries, Sandhar Technologies, Satin Creditcare Network, Speciality Restaurants, Tata Coffee, and Zuari Agro Chemicals के भी नतीजे आज आएंगे

खबरों वाले शेयर 
1. आज से दो बड़े इवेंट शुरू हो रहे हैं. आज से रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक शुरू होने वाली है. 5 अगस्त को रिजर्व बैंक पॉलिसी रेट्स का ऐलान करेगा. इसके अलावा OPEC की बैठक भी आज से शुरू हो रही है

2. ITC ने खुद का लाइफस्टाइल बिजनेस से बाहर कर लिया है. 

3. RIL, OIL, ONGC, MRPL, Chennai Petro के लिए आज अहम खबर है. पेट्रोलियम क्रूड के पर विंडफॉल टैक्स को बढ़ा दिया गया है. इसे 17,000 से बढ़ाकर 17,750 प्रति टन कर दिया गया है. लेकिन डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी को कम किया गया है. 

4. Aurobindo Pharma के आंध्रा प्लांट की USFDA से जांच पूरी हो गई है, USFDA की ओर से तीन आपत्तियां जारी की गई है. आज इस खबर का शेयर पर असर देखने को मिल सकता है 

5. Jubilant Pharmova के रूड़की प्लांट को USFDA से 6 आपत्तियां मिली हैं. इसके शेयरों पर इस खबर का असर देखने को मिल सकता है 

6. Allcargo Logistics के बोर्ड ने Gati-Gati-Kintetsu की रीस्ट्रक्चरिंग के लिए मंजूरी दे दी है. इस शेयर को फोकस में रखिएगा. 

7. eClerx Services का बोर्ड 9 अगस्त को बोनस शेयर पर विचार करने वाला है. 

8. Volas अपना घरेलू B2B बिजनेस 1190 करोड़ रुपये में बेचने पर विचार कर रही है. इस खबर का असर आज शेयरों पर दिख सकता है

9. M&M Financial जुलाई में कलेक्शन क्षमता 97 परसेंट आई है. डिस्बर्समेंट 63 परसेंट बढ़ा है, खपर का पॉजिटिव असर देखने को मिल सकता है 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

21 hours ago

ओडिशा में स्टील सेक्टर को बड़ा बूस्ट: JSW और JFE की ₹32,000 करोड़ की जॉइंट वेंचर डील

JSW और JFE की यह साझेदारी न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे भारत के स्टील सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. इससे उत्पादन क्षमता, तकनीक और रोजगार, तीनों क्षेत्रों में बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

22 hours ago

वैश्विक लिक्विडिटी मजबूत, भारत में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी; 7 हफ्तों बाद आया पॉजिटिव फ्लो

भारत-केंद्रित फंड्स में बिकवाली का दबाव कम हुआ है. साप्ताहिक आउटफ्लो 1.2 अरब डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 180 मिलियन डॉलर रह गया.

1 day ago

मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा: रिलायंस ने ₹6 डिविडेंड के साथ पेश किया Q4 रिपोर्ट कार्ड

एक तरफ जहां कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी ने अपने विविध कारोबार के दम पर संतुलन बनाए रखा.

1 day ago

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, जमाकर्ताओं के हितों पर जताई चिंता

इस फैसले के बाद बैंक अब किसी भी प्रकार की बैंकिंग या अनुमत गतिविधियां तुरंत प्रभाव से नहीं कर सकेगा.

1 day ago


बड़ी खबरें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव: नीतू समरा बनीं अंतरिम सीईओ

एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह अंतरिम व्यवस्था संचालन में निरंतरता बनाए रखने के लिए की गई है. साथ ही, एयरपोर्ट के निर्माण और विकास से जुड़े सभी काम तय योजना के अनुसार जारी रहेंगे.

22 hours ago

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

21 hours ago

ओडिशा में स्टील सेक्टर को बड़ा बूस्ट: JSW और JFE की ₹32,000 करोड़ की जॉइंट वेंचर डील

JSW और JFE की यह साझेदारी न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे भारत के स्टील सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. इससे उत्पादन क्षमता, तकनीक और रोजगार, तीनों क्षेत्रों में बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

22 hours ago

मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा: रिलायंस ने ₹6 डिविडेंड के साथ पेश किया Q4 रिपोर्ट कार्ड

एक तरफ जहां कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी ने अपने विविध कारोबार के दम पर संतुलन बनाए रखा.

1 day ago

वैश्विक लिक्विडिटी मजबूत, भारत में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी; 7 हफ्तों बाद आया पॉजिटिव फ्लो

भारत-केंद्रित फंड्स में बिकवाली का दबाव कम हुआ है. साप्ताहिक आउटफ्लो 1.2 अरब डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 180 मिलियन डॉलर रह गया.

1 day ago