होम / बिजनेस / बाजार के लिए आज भी ग्लोबल मार्केट से खराब संकेत, इन खबरों वाले शेयरों पर रखिए नजर

बाजार के लिए आज भी ग्लोबल मार्केट से खराब संकेत, इन खबरों वाले शेयरों पर रखिए नजर

अमेरिकी बाजारों में लगातार दूसरे दिन भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है, भारतीय बाजार आज भी बड़ी कमजोरी दिखा सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: सोमवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजारों के लिए आज भी ग्लोबल संकेत अच्छे नहीं हैं. अमेरिकी बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट का ट्रेंड है. डाओ जोंस 1.91 परसेंट टूटा है, ये 643 अंक गिरकर बंद हुआ है, S&P500 और नैस्डेक में 2 परसेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. SGX Nifty की शुरुआत आज भी लाल निशान के साथ हुई है. 

ग्लोबल संकेतों के आधार पर चलें तो भारतीय शेयर बाजार आज भी बड़ी गिरावट के साथ खुल सकते हैं, ऐसे में आपको कुछ खबरों वाले शेयरों पर नजर रखनी चाहिए. 

1. IIFL Finance को फोकस में रखिएगा, कंपनी ने बताया है कि उसकी सब्सिडियरी IIFL Home Finance के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 53,76,457 इक्विटी शेयरों को Abu Dhabi Investment Authority की सब्सिडियरी को अलॉट करने की मंजूरी दे दी है. Abu Dhabi Investment के पास 20 परसेंट हिस्सा हो जाएगा. 

2. NTPC ने गुजरात के गांधार में 20 मेगावाट की गांधार सौर पीवी परियोजना में से 10 मेगावाट की पहली भाग क्षमता वाणिज्यिक संचालन पर घोषित की है. इसके साथ, NTPC की स्टैंडअलोन स्थापित और वाणिज्यिक क्षमता 55099 मेगावाट हो जाएगी, जबकि समूह स्थापित और एनटीपीसी की वाणिज्यिक क्षमता 69464 मेगावाट हो जाएगी, ये आज फोकस में रहेगा
  
3. RBL Bank के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने निजी प्लेसमेंट के जरिए 3,000 करोड़ रुपये तक की डेट सिक्योरिटीज के इश्यू को मंजूरी दे दी है. इसे अगली वार्षिक आम बैठक में मंजूरी मिलने की उम्मीद है. ये भी आज फोकस में रहने वाला है 

4. Lemon Tree Hotels ने अपने ब्रांड 'लेमन ट्री होटल' के तहत कर्नाटक के हुबली में 65 कमरों वाले होटल के लिए लाइसेंस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. होटल के मई, 2023 तक चालू होने की उम्मीद है. ये शेयर आज हलचल दिखा सकता है

5. MEP Infrastructure Developers के प्रमोटर एजे टोल ने कंपनी में 13.15 लाख इक्विटी शेयर ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए प्रति शेयर 16.95 रुपये के औसत मूल्य पर बेचे. हालांकि, संदीप कुमार हिसारिया ने उसी कीमत पर कंपनी में 15 लाख शेयर हासिल किए.

6. Interglobe Aviation, SpiceJet जैसी एविएशन कंपनियों के लिए अच्छी खबर है,  बोइंग 787 के लिए GAGAN (भारत का नेवीगेशन सिस्टम है ) अनिवार्यता की शर्त में 31 दिसंबर 2025 तक छूट मिल गई है, - लगभग सभी कंपनियों के बेड़े में ये जहाज होते हैं. उड्डयन मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी किया है, एविएशन शेयरो पर आज नजर रहेगी

7. LIC Housing ने होम लोन की दरों में 0.5 परसेंट का इजाफा किया है, ब्याज दरें 7.5% से बढ़कर अब ये 8% हो गई हैं. 

8. IGL, Mahanagar Gas, RCF, Chambal Fert. पर नजर रखिएगा क्योंकि नैचुरल गैस के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं. इन कंपनियों के शेयरों पर दबाव देखा जा सकता है

9. Sobha Ltd. ने सेबी के साथ 2.93 करोड़ रुपये में ट्रेड केस सेटल किया है. परिवार के सदस्य बीके शिवकुमार के साथ ट्रांजैक्शन का मामला था, उसमें ये सेटलमेंट हुआ है.

10. IRCTC ने यात्रियों की कमी के चलते दूसरी रामायण ट्रेन यात्रा को रद्द कर दिया है. ये ट्रेन 24 अगस्त को चलने वाली थी. ये शेयर आज फोकस में रखिएगा.

11. Shivalik Bimetal पर फोकस रखिएगा, बोर्ड में बोनस शेयर जारी करने पर विचार होगा.  

VIDEO: PVR-INOX का विलय सिनेमा देखने वालों पर पड़ेगा भारी! CCI पहुंचा मामला


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

13 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

13 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

18 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

18 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

18 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

13 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

13 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

13 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

19 hours ago