✕

होम / बिजनेस / NCRTC ने लॉन्च किया एक नया प्रोग्राम, अब नमो भारत ट्रेन में सफर करना होगा सस्ता!

NCRTC ने लॉन्च किया एक नया प्रोग्राम, अब नमो भारत ट्रेन में सफर करना होगा सस्ता!

NCRTC ने नमो भारत ट्रेन में सफर करने वालों को किराए में छूट देने की घोषणा की है. इसके लिए लॉयल्टी पॉइंट प्रोग्राम लॉन्च किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप नमो भारत ट्रेन में सफर करते हैं, तो आपको लिए अच्छी खबर है. दरअसल, इस ट्रेन में सफर करने वालों को अब किराए में छूट मिलेगी. इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने लॉयल्टी पॉइंट प्रोग्राम लॉन्च किया है. इसके तहत यात्रियों को नमो भारत ट्रेन टिकट पर खर्च किए गए प्रत्येक रुपये के बदले एक अंक प्राप्त होगा. तो आइए आपको इस प्रोग्राम की विस्तार से जानकारी देते हैं. 

क्या है यह नया प्रोग्राम?
यह लॉयल्टी पॉइंट्स कार्यक्रम है. इसका फायदा आरआरटीएस कनेक्ट मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से उठाया जा सकता है. इसके तहत यात्रियों को नमो भारत ट्रेन टिकट पर खर्च किए गए प्रत्येक रुपये के बदले एक अंक प्राप्त होगा. प्रत्येक लॉयल्टी पॉइंट का मूल्य 10 पैसे है. इस पॉइंट को यात्रियों के ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ ऐप में जमा किया जाएगा. इन पॉइंट्स का इस्तेमाल भविष्य में टिकट खरीदने के लिए किया जा सकेगा.

नमो भारत ट्रेन के किराए में 10 प्रतिशत की छूट

एनसीआरटीसी के लॉयल्टी पॉइंट प्रोग्राम के तहत यात्रियों को किराए में 10 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी. इसका फायदा उन यात्रियों को ज्यादा मिलेगा जो नियमित रूप से इस ट्रेन में सफर करते हैं. इस नए प्रोग्राम की शुरुआत शनिवार यानी 21 दिसंबर, 2024 को एनसीआरटीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर शलभ गोयल ने साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर की. इस प्रोग्राम के अलावा शनिवार को द्वि-मासिक न्यूजलेटर भी लॉन्च किया गया. इसका नाम नमो भारत टाइम्स है, यह सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे आरआरटीएस कनेक्ट ऐप, ncrtc.in, rrts.co.in आदि पर मुफ्त में डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा. इसमें नमो भारत के यात्रियों को एनसीआरटीसी की ओर से लॉन्च की जा रही नई स्कीमों और हाल के घटनाक्रमों के बारे में सूचनाएं मिलेंगी.

ऐप डाउनलोड करने पर मिलेंगे 500 लॉयल्टी पॉइंट्स

इस पहल से न केवल यात्रियों को लाभ होगा, बल्कि आरआरटीएस कनेक्ट ऐप के माध्यम से डिजिटल क्यूआर टिकट के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा. पेपरलेस टिकटिंग के माध्यम से यह यात्रा को भी सरल बनाएगा. आरआरटीएस कनेक्ट ऐप डाउनलोड करने वाले प्रत्येक नए यूजर को 500 लॉयल्टी पॉइंट दिए जा रहे हैं. इनकी वैल्यू 50 रुपये के बराबर है. इसके अलावा यात्री आरआरटीएस कनेक्ट ऐप को अन्य यूजर को रेफर करके अतिरिक्त 500 लॉयल्टी पॉइंट इकट्ठे कर सकते हैं. इससे रेफर करने वाले और जिसे रेफर किया गया है, दोनों को 500 लॉयल्टी पॉइंट मिलेंगे.

ऐप के ये भी हैं फायदे

1. ट्रेन की लाइव ट्रैकिंग की जा सकती है.

2. आरआरटीएस स्टेशनों पर मौजूद रीयल टाइम पार्किंग की उपलब्धता के बारे में जान सकते हैं.

3. रैपिडो ऐप जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से सीधे बाइक, ऑटो और कैब बुक सकते हैं.

4. आरआरटीएस स्टेशनों से आगे यात्रा करने के लिए फीडर बस शेड्यूल की जानकारी मिलती है,
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago