✕

होम / बिजनेस / NCRTC और IRCTC ने किया समझौता, यात्रियों को ऐसे होगा फायदा...

NCRTC और IRCTC ने किया समझौता, यात्रियों को ऐसे होगा फायदा...

अब IRCTC प्लेटफॉर्म पर भी यात्रियों को नमो भारत ट्रेनों के लिए बुकिंग की सुविधा मिलेगी. NCRTC और IRCTC ने इसे लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नमो भारत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को अब भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) प्लेटफॉर्म पर भी टिकट बुकिंग की सुविधा मिलेगी. इसे लेकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) और IRCTC ने एक एमओयू (समझौते) पर हस्ताक्षर भी किए हैं. तो आइए जानते हैं इस समझौते से यात्रियों को कैसे फायदा होगा?

क्या है समझौते का उद्देश्य?
NCRTC) और IRCTC ने ये समझौता 'वन इंडिया-वन टिकट' को बढ़ावा देने के लिए किया है. इस समझौते का उद्देश्य दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों के यात्रियों को एक सहज यात्रा समाधान प्रदान करना है, जिससे यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे और आरआरटीएस सेवाओं दोनों का उपयोग करना आसान हो जाए. आपको बता दें, NCRTC की ओर से कार्यान्वित रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) परियोजना एनसीआर में क्षेत्रीय केंद्रों को जोड़ने वाली एक नई तेज गति और क्षमता वाली आरामदायक यात्री सेवा है. वर्तमान में साहिबाबाद-मोदीनगर नॉर्थ खंड परिचालन में है. अन्य शहरों को दिल्ली से जोड़ने के लिए काम चल रहा है. 

एक साथ 8 यात्रियों के लिए बुक कर सकेंगे टिकट
आईआरसीटीसी ट्रेन ई-टिकट बुक करने के बाद यात्री अब इसके साथ ही ऐड-ऑन सेवा के रूप में एक साथ 8 यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेन की टिकट भी बुक कर सकेंगे. आरआरटीएस बुकिंग विकल्प पीएनआर कन्फर्मेशन पेज पर दिखाई देगा. इसे यूजरों की ट्रेन टिकट बुकिंग हिस्ट्री से भी एक्सेस किया जा सकेगा. प्रत्येक आरआरटीएस टिकट के लिए अलग QR कोड जेनरेट होगा, जिसे इलेक्ट्रॉनिक आरक्षण पर्ची (ERS) पर आसानी से प्रिंट किया जाएगा.

4 दिनों के लिए वैध होगा QR कोड
QR कोड आरआरटीएस यात्रा तारीख से एक दिन पहले, यात्रा तारीख पर और यात्रा तारीख के दो दिन बाद तक यानी कुल 4 दिनों की अवधि के लिए वैध होगा. ट्रेन टिकट पर प्रत्येक यात्री को एक समर्पित QR कोड के साथ अपना खुद का नमो भारत टिकट प्राप्त होगा. एक ही ट्रेन टिकट के लिए बुक किए गए सभी नमो भारत टिकट सभी यात्रियों के लिए एक ही मूल और गंतव्य स्टेशन के लिए होंगे. 

ऐसे मिलेगा टिकट
1. यूजर आसानी से बुक की गई यात्रा विवरण के अनुसार प्रवेश करने और यात्रा करने के लिए ERS या मोबाइल ऐप का उपयोग करके स्टेशन के प्रवेश द्वार पर अपने आरआरटीएस QR कोड को स्कैन कर सकते हैं.
2. नमो भारत ट्रेन टिकट आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म (ट्रेन, हवाई, बस, चैटबॉट, आदि) के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं. 
3. ट्रेन टिकट बुक करने के बाद यदि कोई नजदीकी आरआरटीएस स्टेशन मौजूद है तो एक पॉपअप यूजर को आरआरटीएस टिकट बुक करने के लिए आग्रह करेगा. अगर यूजर शुरू में टिकट बुक नहीं करता है तो वह बुकिंग हिस्ट्री पर फिर से जा सकते हैं और बाद में आरआरटीएस टिकट बुक कर सकते हैं.

4. इसके अलावा रेल टिकट खरीदे बिना भी यात्री आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म से अपने दैनिक उपयोग के लिए नमो भारत ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं, जो उसी दिन की यात्रा के लिए मान्य होगा.

इसे भी पढ़ें-RBI ने 5 वित्तीय संस्थानों पर लगाया भारी जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला?

इतना लिया जाएगा सर्विस चार्ज
नमो भारत ट्रेन की टिकट का किराया आईआरसीटीसी सुविधा शुल्क (5 रुपये + टैक्‍स) के साथ आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध ऑनलाइन भुगतान विधियों का उपयोग करके आसानी से जुटाया जाएगा. यूजर्स को टिकट कैंसल करने के मामले में पूरा आरआरटीएस किराया वापस कर दिया जाएगा, जबकि आईआरसीटीसी सुविधा शुल्क, भुगतान गेटवे शुल्क और संबंधित टैक्‍स वापस नहीं होंगे.

यहां भी मिलेगा नमो भारत ट्रेन का टिकट
आपको बता दें, नमो भारत टिकट को वर्तमान रेलवे आरक्षण विंडो (ARP) पर भी 120 दिन पहले तक बुक किया जा सकता है. नमो भारत टिकट बुकिंग सफल होने पर यूजरों को रजिस्‍टर मोबाइल नंबर और ईमेल पते पर भेजे गए अलग-अलग आरआरटीएस QR कोड विवरण के साथ SMS और ईमेल के माध्यम से कन्‍फर्मेशन मिलेगा.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

13 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा