होम / बिजनेस / Zee-Sony Merger को लेकर आया बड़ा अपडेट, NCLT जल्द करेगा मामले की सुनवाई!

Zee-Sony Merger को लेकर आया बड़ा अपडेट, NCLT जल्द करेगा मामले की सुनवाई!

NP सिंह ने सोनी को आगे का रास्ता बताया और इसी तरह कभी सुभाष चन्द्र तो कभी पुनीत गोयनका के बयानों को लेकर कई खबरें सामने आईं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

22 जनवरी 2024 को कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी. ये वही दिन था जब सोनी पिक्चर्स (SPNL) की तरफ से एक बयान जारी कर जी एंटरटेनमेंट (ZEEL) और सोनी (Sony Pictures) के बीच होने वाले मर्जर को खत्म करने की जानकारी दी गई थी. 10 बिलियन की कीमत वाले इस मर्जर की शुरुआत दिसंबर 2021 में हुई थी और 2 साल से भी ज्यादा समय तक मीडिया इंडस्ट्री और लोग इस मर्जर का इन्तजार कर रहे थे लेकिन मर्जर पूरी तरह से ख़त्म ही हो जाएगा इसकी किसी को आशंका भी नहीं थी.

अब तक कहां पहुंची कहानी?
22 दिसंबर 2021 को शुरू हुए इस मर्जर के खत्म होने की सूचना जब 22 जनवरी को आई तो मीडिया इंडस्ट्री में अचानक खलबली मच गई. सोनी (Sony Pictures) का कहना है कि कई बार विचार विमर्श के बाद हम मर्जर की डेडलाइन आगे बढ़ाने के लिए तैयार हो गए लेकिन हम किसी हालत में 21 जनवरी तक डेडलाइन आगे बढ़ाने के लिए तैयार नहीं हैं और इसीलिए इस मर्जर को खत्म किया जा रहा है. उसके बाद NP सिंह ने सोनी को आगे का रास्ता बताया और इसी तरह कभी सुभाष चन्द्र तो कभी पुनीत गोयनका के बयानों को लेकर कई खबरें सामने आईं. इसके साथ ही जी एंटरटेनमेंट (ZEEL) के शेयरहोल्डर मैड-मेन फिल्म्स (Mad Men Films) ने सोनी मर्जर को लेकर NCLT के समक्ष एक अपील दर्ज करवाई थी. 

अब आगे क्या?
अब हाल ही में NCLT की तरफ से इस मामले को लेकर एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. NCLT जी एंटरटेनमेंट (ZEEL) के शेयरहोल्डर द्वारा दर्ज करवाई गई अपील को सुनने के लिए तैयार हो गई है. ZEEL के शेयरहोल्डर मैड-मेन फिल्म्स ने अपनी अपील में दलील दी है कि दोनों ही मीडिया कंपनियों को 10 बिलियन डॉलर्स की कीमत वाले अपने मर्जर के प्लान के साथ आगे बढ़ना चाहिए क्योंकि इस प्लान को NCLT द्वारा मंजूरी दी गई थी. NCLT ने सोनी (Sony Pictures) को इस अपील का जवाब देने के लिए 3 हफ्तों का समय दिया है. हालांकि NCLT ने सोनी की यह दलील भी खारिज कर दी है कि NCLT द्वारा कुछ तय शर्तों की पूर्ती पर ही इस मर्जर को अपनी मंजूरी दी थी. 

कब होगी मामले की सुनवाई?
अब NCLT द्वारा इस मामले की सुनवाई 12 मार्च को की जाएगी. सोनी द्वारा 22 जनवरी को खत्म किये गए इस मर्जर के पीछे जी एंटरटेनमेंट (ZEEL) द्वारा कुछ वित्तीय शर्तों को पूरा करने में असफलता को भी प्रमुख कारण बताया गया था. हालांकि ZEEL ने इन सभी कारणों को खारिज कर दिया था. साथ ही मंदी रिपोर्ट्स की मानें तो जी ZEEL के शेयरहोल्डर्स ने कंपनी से इस मर्जर के पूरा न हो पाने के कारण भी पूछे हैं.
 
यह भी पढ़ें: जानिये वेस्ट से Bio-Fuel के भविष्य को कैसे मिलेगा आकार, हाल ही में हुआ ये समझौता!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

3 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

6 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

6 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

7 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

3 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

7 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

6 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

6 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

7 hours ago