होम / बिजनेस / पूरी होने वाली है बाबा की चाहत! इस खबर से बन गया होगा Ramdev का दिन

पूरी होने वाली है बाबा की चाहत! इस खबर से बन गया होगा Ramdev का दिन

बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद ने कर्ज में डूबी रोल्टा इंडिया के लिए बोली लगाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आईटी सेक्टर से जुड़ी कंपनियों की मजबूत बैलेंसशीट बाबा रामदेव (Baba Ramdev) को आकर्षित कर रही है. इसलिए उन्होंने इस सेक्टर में एंट्री को लेकर एक दांव चला है. रामदेव ने हाल ही में कर्ज में डूबी रोल्टा इंडिया लिमिटेड (Rolta India Limited) दिलचस्पी दिखाई थी. पतंजलि आयुर्वेद ने इसके लिए 830 करोड़ रुपए का कैश ऑफर दिया था, लेकिन पुणे की कंपनी अशदान प्रॉपर्टीज (Ashdan Properties) को रोल्टा इंडिया का सबसे बड़ा बोलीदाता घोषित किया जा चुका था, इसलिए सबकुछ नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मंजूरी पर टिका था, अब NCLT से बाबा के लिए अच्छी खबर आई है. 

आग्रह किया स्वीकार
पतंजलि आयुर्वेद ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने आग्रह किया था कि उसके ऑफर पर भी गौर किया जाए, जिसे ट्रिब्यूनल ने स्वीकार कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स एक अनुसार, NCLT की मुंबई पीठ ने कर्ज में डूबी रोल्टा इंडिया लिमिटेड के लिए दोबारा बोली लगाने की अनुमति दे दी है. जिसका मतलब है कि बाबा रामदेव के लिए ऑफर का रास्ता खुल गया है. एनसीएलटी ने अपने फैसले में कहा है कि पतंजलि के साथ-साथ बोली जमा करने वाले अन्य सभी आवेदकों को अपनी बोलियां संशोधित करने की अनुमति दी जानी चाहिए. अदालत ऋणदाताओं की समिति (COC) को आवेदक की समाधान योजना पर विचार करने की अनुमति देती है. 

क्या करती है Rolta?
अदालत ने आगे कहा कि यह सबसे अच्छा है कि रुचि व्यक्त करने वाले सभी आवेदकों को एक और अवसर दिया जाए. रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद ने रोल्टा को अपना बनाने के लिए 830 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था. यदि NCLT से मंजूरी नहीं मिलती, तो रामदेव की चाहत पूरी होने की कोई संभावना नहीं थी. पतंजलि से पहले पुणे की अशदान प्रॉपर्टीज की 760 करोड़ की पेशकश को बैंकों द्वारा सबसे बड़ी बोली घोषित किया गया था. इसके कुछ ही दिन बाद पतंजलि ने 830 करोड़ रुपए की पूरी तरह से नकद डील की पेशकश कर डाली. रोल्टा इंडिया एक मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है. यह मुख्य रूप से IT, बिजनेस इंटेलिजेंस, बिग डेटा एनालिटिक्स, जियोग्राफिक डेटा और इनफार्मेशन एवं इंजीनियरिंग पर फोकस करती है.

ये भी पढ़ें - Paytm को लेकर RBI ने दिए आपके मन में चल रहे सवालों के जवाब? जान लीजिए क्‍या हैं ये

कितना है कंपनी पर कर्ज?
यूनियन बैंक की याचिका पर जनवरी 2023 में Rolta India के खिलाफ बैंकरप्सी प्रक्रिया शुरू हुई. यूनियन बैंक की अगुवाई वाले बैंकों के समूह से रोल्टा इंडिया ने 7100 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है. वहीं, सिटी ग्रुप की अगुवाई वाले बैंकों से 6699 करोड़ का अनिसिक्योर्ड पैसा लिया है. कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें, तो वित्त वर्ष 2022 में कंपनी को 1000 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था और इस दौरान उसका रिवेन्यु महज 38 करोड़ रुपए का था. रोल्टा की दिवालिया प्रक्रिया को 500 करोड़ से 700 करोड़ के बीच की नौ बोलियां मिली थीं. साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, यूनाइटेड बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, रियल वैल्यू इन्फोटेक प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड आदि ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई थी. भले ही रोल्टा की स्थिति अभी अच्छी नहीं है, लेकिन बाबा रामदेव जानते हैं कि इसे कैसे प्रॉफिट वाली कंपनी में बदला जा सकता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

11 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

14 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

15 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

16 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

16 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

15 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

11 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

13 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

14 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

14 hours ago