✕

होम / बिजनेस / Byju's के लिए आज बड़ा दिन, 'मन' की नहीं हुई तो बढ़ जाएंगी कंपनी की मुश्किलें

Byju's के लिए आज बड़ा दिन, 'मन' की नहीं हुई तो बढ़ जाएंगी कंपनी की मुश्किलें

BCCI से स्पॉन्सरशिप विवाद को लेकर बायजू रवींद्रन की याचिका पर NCLT में आज सुनवाई होने वाली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुश्किलों के भंवर में फंसी एडटेक कंपनी बायजू (Byju's) के लिए आज बड़ा दिन है. नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) आज इस पर सुनवाई करेगा कि बायजू के खिलाफ दिवालिया कार्रवाई शुरू होगी या नहीं. दरअसल, BCCI से विवाद के चलते बायजू के लिए यह स्थिति निर्मित हुई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी  BCCI ने 158 करोड़ रुपए की बकाया राशि वसूलने के लिए बायजू की पेरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ याचिका दायर की है. BCCI का कहना है कि बायजू स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट की 158 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान करने में नाकाम रही है, ऐसे में उसके खिलाफ दिवालिया कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए.

रवींद्रन ने लगाई गुहार
BCCI की याचिका को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने 16 जुलाई को स्वीकार कर लिया था, जिसके खिलाफ कंपनी के फाउंडर बायजू रवींद्रन ने नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) का रुख किया था. आज NCLT सुनवाई करेगा कि क्या बायजू के खिलाफ दिवालिया कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए? यदि NCLT से कंपनी को झटका लगता है, तो फिर उसकी मुश्किलों में इजाफा तय है. बता दें कि बायजू पहले से ही गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रही है. इसी वजह से वो BCCI को स्पॉन्सरशिप की बकाया राशि का भुगतान करने में नाकाम रही.

कल भी हुए थे पेश  
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में कल यानी 30 जुलाई को दोनों पक्ष के वकील NCLAT में पेश हुए थे. BCCI की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने NCLAT को बताया कि थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के साथ विवाद को निपटाने के लिए उनकी कंपनी के फाउंडर से बातचीत चल रही है. उन्होंने यह भी बताया था कि 31 जुलाई को मामले की सुनवाई हो सकती है. गौरतलब है कि पिछले साल की शुरुआत में बायजू ने BCCI को 143 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी भुनाने की अनुमति दी थी. लेकिन इसके बाद भी उसे एक बड़ी रकम का भुगतान करना है. वर्तमान में बायजू पर बकाया राशि 158.9 करोड़ रुपए है. 

12 बार किया डिफ़ॉल्ट 
वहीं, NCLT की बेंगलुरु बेंच ने BCCI की याचिका मंजूर करते हुए कहा था कि BCCI और बायजूस के बीच ई-मेल ट्रेल से यह स्पष्ट होता है कि थिंक एंड लर्न ने डिफॉल्ट किया है. बेंच ने इंटरिम रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल की नियुक्ति भी कर दी है, जिन्हें अगले 30 दिनों के भीतर क्रेडिटर्स की एक कमेटी बनानी होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थिंक एंड लर्न ने इंडियन क्रिकेट टीम के कई इंटरनेशनल टूर और सीरीज के बाद BCCI की ओर से भेजे किए गए कुल 12 इनवॉइस यानी बिल का भुगतान नहीं किया. BCCI की मानें तो बायजू ने पहली बार 21 अगस्त 2022 को डिफॉल्ट किया था. बता दें कि टीम इंडिया की जर्सी पर बायजू का लोगो हुआ करता था, जिसके लिए उसे BCCI को भुगतान करना है.

तो बंद हो जाएगी कंपनी
बताया जा रहा है कि बायजू के फाउंडर बायजू रवींद्रन ने कोर्ट फाइलिंग में कहा है कि अगर दिवालिया कार्रवाई शुरू होती है, तो कंपनी बंद हो जाएगी. कंपनी के हजारों कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा. गौरतलब है कि कोरोना काल में बायजू ने काफी तरक्की की थी, लेकिन लॉकडाउन हटने और स्थिति सामान्य होने के बाद से उसकी मुश्किलें शुरू हो गईं. कंपनी के कई निवेशक बायजू और उसके फाउंडर की कार्यप्रणाली से नाराज हैं. मुख्य तौर पर Peak XV Partners, General Atlantic, Chan-Zuckerberg Initiative और प्रोसुस कंपनी के खिलाफ मोर्चे खोल चुके हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

13 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

14 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

15 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

16 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

13 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

9 hours ago