✕

होम / बिजनेस / NCLAT ने मेटा को दी बड़ी राहत, भारत में WhatsApp पर नहीं लगेगा बैन, जानिए पूरा मामला

NCLAT ने मेटा को दी बड़ी राहत, भारत में WhatsApp पर नहीं लगेगा बैन, जानिए पूरा मामला

NCLAT ने व्हाट्सएप पर डेटा शेयरिंग के लिए सीसीआई द्वारा लगाए गए पांच साल के प्रतिबंध पर रोक लगा दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा को राहत देते हुए, राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) ने कोम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) द्वारा व्हाट्सएप पर डेटा-शेयरिंग प्रेक्टिस के लिए लगाए गए पांच साल के बैन पर रोक लगा दी. चीफ जस्टिस अशोक भूषण की अगुवाई वाले NCLAT पैनल ने कहा कि इस तरह के बैन से देश में व्हाट्सएप के बिजनेस मॉडल में परेशानी आ सकती है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

भारत में 50 करोड़ यूजर्स

आपको बता दें कि भारत में व्हाट्सएप के 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं. बता दें कि NCLAT ने मेटा को CCI द्वारा लगाए गए 213 करोड़ रुपये के जुर्माने का 50 प्रतिशत दो सप्ताह के भीतर जमा करने को कहा था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने पहले ही जुर्माने का 25 प्रतिशत भुगतान कर दिया है. हालांकि व्हाट्सएप ने याचिका दायर की थी, जिसमें CCI के आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई थी. पिछले सप्ताह NCLAT ने मेटा और व्हाट्सएप की याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था.

CCI द्वारा लगाया गया बैन

NCLAT के अनुसार, भारत में डेटा प्रोटेक्शन कानून डेटा प्राइवेसी से जुड़ी चिंताओं को दूर कर सकता है. व्हाट्सएप की 2021 की प्राइवेसी पॉलिसी यूजर डेटा को मेटा और इंस्टाग्राम जैसी ग्रुप कंपनियों के साथ ‘ऑप्ट आउट’ ऑप्शन के बिना साझा करने की अनुमति देती है.
इस महीने की शुरुआत में, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा ने CCI के आदेश के खिलाफ NCLAT की ओर रुख किया. पिछले साल नवंबर में, रेगुलेटरी ने व्हाट्सएप को निर्देश दिया था कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर इकट्ठा किए गए यूजर डेटा को ऐड के लिए अन्य मेटा प्रोडक्ट या कंपनियों के साथ पांच साल की अवधि के लिए साझा न करें. साथ ही मेटा पर अपने पद का दुरुपयोग करने के लिए 213.14 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया.

पूरी इंडस्ट्री पर प्रभाव

मेटा ने NCLAT को सूचित किया कि CCI के आदेश का पूरी इंडस्ट्री पर प्रभाव पड़ेगा और इसलिए, मामले में तत्काल सुनवाई की जरूरत होगी. पिछले साल, CCI के व्हाट्सएप को निर्देश दिए जाने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने कहा कि वह CCI के फैसले से असहमत है और अपील करने की योजना बना रहा है. CCI ने मार्च 2021 में व्हाट्सएप की संशोधित प्राइवेसी पॉलिसी की जांच शुरू की, जिसने डेटा कलेक्शन के दायरे के साथ-साथ मेटा और उसकी कंपनियों के साथ जरूरी डेटा ट्रांसफर को सक्षम किया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

6 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

6 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

9 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

10 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

6 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

6 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

10 hours ago