होम / बिजनेस / चार दिन की तेजी के बाद बाजार ने लिया ब्रेक, अब आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

चार दिन की तेजी के बाद बाजार ने लिया ब्रेक, अब आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 104.35 अंक यानी 0.13% गिरकर 78,180.72 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 31.65 अंक यानी 0.13% की गिरावट के साथ 24,398.70 अंक पर आ गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 months ago

लगातार चार कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद मंगलवार को शेयर बाजार में मुनाफावसूली हावी रही और सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए. ट्रेंट के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली, जबकि आईटी शेयरों ने बाजार को सहारा दिया. अब बुधवार के कारोबार में निवेशकों की नजर कई प्रमुख शेयरों पर रहेगी. एचसीएल टेक, अडानी एंटरप्राइजेज, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, रेस्टोरेंट ब्रांड्स एशिया और आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी समेत कई कंपनियों से जुड़े अहम घटनाक्रम आज इन शेयरों में उतार-चढ़ाव की वजह बन सकते हैं.

चार दिन की तेजी के बाद फिसला बाजार

मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई, लेकिन कारोबार के अंतिम घंटे में मुनाफावसूली और रियल्टी व मेटल शेयरों में बिकवाली बढ़ने से बाजार लाल निशान में बंद हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 104.35 अंक यानी 0.13% गिरकर 78,180.72 अंक पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 भी 31.65 अंक यानी 0.13% की गिरावट के साथ 24,398.70 अंक पर आ गया.

ट्रेंट में सबसे बड़ी गिरावट, आईटी शेयर बने सहारा

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 गिरावट के साथ बंद हुए. टाटा समूह की रिटेल कंपनी ट्रेंट के शेयरों में सबसे बड़ी 12.42% की गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बीईएल), अडानी पोर्ट्स, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एनटीपीसी के शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली. वहीं, आईटी सेक्टर में खरीदारी बनी रही. एचसीएल टेक 3.08% की बढ़त के साथ सेंसेक्स का शीर्ष गेनर रहा. इसके अलावा टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीसीएस, टाइटन, इटरनल, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए.

ब्रॉडर मार्केट में बनी रही मजबूती

मुख्य सूचकांकों में गिरावट के बावजूद ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन बेहतर रहा. निफ्टी मिडकैप सूचकांक 0.30% और निफ्टी स्मॉलकैप 0.55% की बढ़त के साथ बंद हुए. सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी आईटी सबसे मजबूत रहा. इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और एफएमसीजी शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली, जबकि मेटल और रियल्टी सेक्टर दबाव में रहे.

आज इन शेयरों पर रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, आज के कारोबार में कई शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं. एचसीएल टेक्नोलॉजीज की सॉफ्टवेयर इकाई एचसीएलसॉफ्टवेयर ने जैस्परसॉफ्ट के अधिग्रहण के बाद अपने डेटा एवं एआई पोर्टफोलियो को मजबूत किया है. एक्सिस बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से एन. एस. विश्वनाथन की गैर-कार्यकारी (पार्ट-टाइम) चेयरमैन के रूप में दोबारा नियुक्ति की मंजूरी मिल गई है.

अडानी एंटरप्राइजेज ने अपने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 15,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं. वहीं, गणेश इन्फ्रावर्ल्ड की सहायक कंपनी टाइकून माइंस जीके को करीब 100 करोड़ रुपये का सब-कॉन्ट्रैक्ट ऑर्डर मिला है.

सन फार्मा के 11.75 अरब डॉलर के ऑर्गेनॉन एंड कंपनी अधिग्रहण को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) समेत 11 वैश्विक बैंकों का वित्तीय समर्थन मिला है. दूसरी ओर, इंस्पिरा ग्लोबल की इकाई लेनेक्सिस फूडवर्क्स ने करीब 2,235 करोड़ रुपये के सौदे के बाद रेस्टोरेंट ब्रांड्स एशिया का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है.

इसके अलावा, पोलुनिन इमर्जिंग मार्केट्स स्मॉल कैप फंड ने आईओएल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स में 1.5% हिस्सेदारी खरीदी है, जबकि लिप्टस पंच-कार्ड फंड ने कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक में 1.83% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है. वहीं, आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी ने अपना क्यूआईपी लॉन्च करते हुए 835.86 रुपये प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया है. इन सभी घटनाक्रमों के चलते आज इन शेयरों में अच्छी-खासी हलचल देखने को मिल सकती है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

4 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

4 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

5 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

6 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

8 hours ago


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

6 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

4 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

4 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

10 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

8 hours ago