✕

होम / बिजनेस / डिजिटल पेमेंट सेक्टर में NBFC की एंट्री, FD निवेशकों को भी बड़ा फायदा, जानें पूरी डिटेल

डिजिटल पेमेंट सेक्टर में NBFC की एंट्री, FD निवेशकों को भी बड़ा फायदा, जानें पूरी डिटेल

श्रीराम फाइनेंस द्वारा निवेशकों के लिए FD में संशोधित ब्याज दरें एक बेहतर विकल्प के रूप में सामने आई हैं. कंपनी ने पेमेंट सर्विस सेक्टर में आने का भी ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड ने पेमेंट सर्विस सेक्टर में कदम रखने की तैयारी कर ली है. कंपनी ने मोबाइल वॉलेट, प्रीपेड कार्ड (जैसे फूड कार्ड, गिफ्ट कार्ड), और फास्टैग जैसी सेवाएं लॉन्च करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. अब यह योजना भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की स्वीकृति के इंतजार में है. यह कदम मौजूदा डिजिटल पेमेंट कंपनियों जैसे पेटीएम और फोनपे के लिए प्रतिस्पर्धा को और कड़ा बना सकता है.

FD निवेशकों के लिए नई ब्याज दरें घोषित
श्रीराम फाइनेंस ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेशकों को भी खुशखबरी दी है. कंपनी ने विभिन्न मैच्योरिटी अवधि पर ब्याज दरों में बदलाव किया है, जो 2 मई 2025 से लागू होंगे. इसमें वरिष्ठ नागरिकों को FD पर हर साल 0.50% अतिरिक्त ब्याज मिलेगा, महिला निवेशकों को 0.10% का अतिरिक्त लाभ मिलेगा और सभी प्रकार के नवीनीकरण पर 0.25% अतिरिक्त ब्याज मिलेगा.

ब्याज दरें और डिजिटल FD स्कीम
श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड ने जिन नई ब्याज दरों की घोषणा की है, उनमें 12 महीने की FD पर सालाना 7.65% ब्याज, 24 महीने की FD पर 7.90% ब्याज, 36 महीने की FD पर 8.40% ब्याज शामिल है. इसके अलावा, 15 महीने की मैच्योरिटी वाली एक डिजिटल डिपॉजिट स्कीम के तहत निवेशकों को 7.90% सालाना ब्याज मिलेगा. यह स्कीम सिर्फ डिजिटल चैनल्स के माध्यम से उपलब्ध होगी.

FD रेटिंग और न्यूनतम निवेश राशि
श्रीराम फाइनेंस की FD को रेटिंग एजेंसियों से उच्च रेटिंग मिली है,  ICRA ने  AA+ (स्थिर), India Ratings & Research ने IND AA+ (स्थिर) रेटिंग दी है. FD में निवेश के लिए न्यूनतम राशि 5,000 रुपये रखी गई है और जमा 1,000 रुपये के गुणकों में स्वीकार की जाएगी. बता दें,शुक्रवार को श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड का शेयर 5.93% गिरकर 655.65 रुपये पर बंद हुआ. जून 2024 में इसका शेयर मूल्य 438.83 रुपये था, जबकि सितंबर 2024 में यह 730.43 रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुंचा था. ये इसके 52 हफ्तों का लो और हाई प्राइस हैं.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

43 minutes ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

1 hour ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

1 hour ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

3 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

3 hours ago

बड़ी खबरें