होम / बिजनेस / Nazara Technologies की हो जाएगी Comic Con India, इतने में फाइनल होगी डील

Nazara Technologies की हो जाएगी Comic Con India, इतने में फाइनल होगी डील

Nazara Technologies मुंबई स्थित मोबाइल गेमिंग कंपनी और स्पोर्ट्स मीडिया प्लेटफॉर्म है. कंपनी की स्थापना 1999 में हुई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नजारा टेक्नोलॉजी (Nazara Technologies) एक बड़े अधिग्रहण की तैयारी में है. कंपनी की तरफ से बताया गया है कि उसकी सब्सिडियरी NODWIN देश में पॉप कल्चरल फेस्टिवल आयोजित कराने के लिए लोकप्रिय Comic Con India में 100% हिस्सेदारी खरीदेगी. यह डील 55 करोड़ रुपए के वैल्युएशन पर होगी, जिसमें कैश और शेयर स्वैप का विकल्प शामिल है.

इस तरह होगा पेमेंट
Comic Con India की स्थापना जतिन वर्मा और करण कालरा ने की है. इस डील के फाइनल होने के बाद भी जतिन और करण Nodwin Gaming के हिस्से के रूप में अपनी कंपनी को चलाते रहेंगे. दोनों Nodwin Gaming के शेयरहोल्डर भी बनेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस डील के लिए 27.44 करोड़ रुपए कैश में चुकाए जाएंगे. जबकि, बाकी बचे 27.55 करोड़ का पेमेंट शेयर स्वैप के जरिए होगा. 

ये भी पढ़ें - आस्था के सैलाब में डूबा देश व्यापारियों के चेहरे पर बिखेर गया मुस्कान, करोड़ों का कारोबार

90 दिनों में पूरी होगी डील
Nazara Tech ने आज यानी 24 जनवरी को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि ये अधिग्रहण अगले 90 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा. अधिग्रहण पूरा होने के बाद, Comi Con India, NODWIN की 100% सब्सिडियरी वाली कंपनी बन जाएगी. नजारा टेक्नोलॉजी का कहना है कि Comic Con India के अधिग्रहण से NODWIN की ऑफरिंग्स डायवर्सिफाई हो सकेगी. बता दें कि Comic Con India का टर्नओवर 31 मार्च 2023 तक 16.26 करोड़ रुपए रहा है. वहीं, Nazara Technologies की बात करें तो यह मुंबई स्थित मोबाइल गेमिंग कंपनी और स्पोर्ट्स मीडिया प्लेटफॉर्म है. कंपनी की स्थापना 1999 में Nitish Mittersain ने की थी. Nitish को बचपन से ही गेम कोडिंग का शौक था. दोंस्तों के साथ कंप्यूटर सेंटर में गेम्स खेलते हुए उन्होंने महसूस किया कि गेमिंग भारत में बड़ा व्यवसाय बन सकता है, इसलिए उन्होंने इस फील्ड में करियर बनाने का सोचा और महारत हासिल करने के बाद Nazara Technologies की स्थापना की.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

9 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

12 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

12 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

13 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

9 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

13 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

12 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

12 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

13 hours ago