होम / बिजनेस / मुंबई के प्रॉपर्टी बाजार के लिए नवरात्रि लेकर आई बड़ी खबर, इतने प्रतिशत का हो गया इजाफा 

मुंबई के प्रॉपर्टी बाजार के लिए नवरात्रि लेकर आई बड़ी खबर, इतने प्रतिशत का हो गया इजाफा 

मुंबई हमेशा से ही प्रॉपर्टी बाजार के लिए एक हॉट डेस्टिनेशन रहा है. यहां से जब भी खबर आती है हमेशा करोड़ों रुपये की डील की खबर आती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रॉपर्टी बाजार को लेकर खबर या तो मुंबई से आती है या दिल्‍ली एनसीआर से. अब वो भले ही महंगी प्रॉपर्टी बिकने की खबर हो या किसी नामी शख्‍स द्वारा नई प्रॉपर्टी खरीदने खबर. नवरात्रि के मौके पर इस बार खबर मुंबई के बाजार से आई है. मुंबई के प्रॉपर्टी बाजार में इस बार जमकर खरीददारी हुई है. रियल स्‍टेट फर्म नाइट फ्रैंक के आंकड़े बता रहे हैं कि पिछले साल के मुकाबले इस साल वहां 37 प्रतिशत से ज्‍यादा इजाफा देखने को मिल रहा है.

क्‍या बता रहे हैं आंकड़े? 
नाइट फ्रैंक के आंकड़े बता रहे हैं कि 15 अक्‍टूबर से लेकर 23 अक्‍टूबर के बीच 4594 यूनिट का रजिस्‍ट्रेशन हुआ है. अगर सालाना आधार पर देखा जाए तो इसमें 37.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. इन 9 दिनों में सरकार के कोष में रियल स्‍टेट से जुड़ी अलग-अलग फीस के जरिए 435 करोड़ रुपये जमा हुए हैं. नवरात्र से पहले यानी 1 अक्‍टूबर से लेकर 14 अक्‍टूबर तक 3231 रजिस्‍ट्रेशन हुए जबकि 15 तारीख से लेकर 24 तारीख तक 4594 रजिस्‍ट्रेशन हुए. ये 42 प्रतिशत ज्‍यादा रजिस्‍ट्रेशन को दर्शाता है. आंकड़े ये भी बता रहे हैं कि नवरात्रि से पहले जहां डेली रजिस्‍ट्रेशन रेट 231 था. नवरात्रि के दौरान इसमें 121 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली और रेट 510 पर पहुंच गया. जबकि पिछले साल नवरात्रि पर ये आंकड़ा 371 था. 

कितना रहा रेवेन्‍यू? 
वहीं अक्‍टूबर के पहले 14 दिनों में हुए रजिस्‍ट्रेशन से रेवेन्‍यू 181 करोड़ रुपये था तो वहीं नवरात्रि के दौरान 9 दिनों में ये रजिस्‍ट्रेशन रेवेन्‍यू 435 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इसमें 139 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है. रेवेन्‍यू के डेली कलेक्‍शन पर नजर डालें तो अक्‍टूबर में काफी उतार चढ़ाव देखा गया. शुरुआती 14 दिनों से 13 करोड़ रुपये था जबकि अगले 9 दिनों में ये 48 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा. इसमें 272 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली. 

प्रॉपर्टी के लिहाज से हॉट डेस्टिनेशन है मुंबई 
मुंबई हमेशा से ही प्रॉपर्टी के लिहाज से एक हॉट डेस्टिनेशन रहा है. यहां से हमेशा ही महंगी प्रॉपर्टी बिकने की खबर आती रहती हैं. यहां कई पॉश इलाके ऐसे हैं जहां जब भी प्रॉपर्टी बिकती है तो खबरों में जरूर आ जाती है. इन इलाकों में मालाबार हिल, जुहू, बांद्रा वेस्‍ट वर्ली, कोलाबा, पवई और तारदेव शामिल हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

2 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

5 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

5 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

8 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

8 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

2 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

5 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

4 hours ago