होम / बिजनेस / देश में खुलेगा ‘राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय’, 100 भाषाओं में उपलब्ध होंगी 10 हजार किताबें

देश में खुलेगा ‘राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय’, 100 भाषाओं में उपलब्ध होंगी 10 हजार किताबें

राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय ऐप में फिक्शन, नॉन फिक्शन, विज्ञान एवं तकनीकी, भारत के इतिहास, संस्कृति गैर शैक्षणिक पुस्तकें पीडीएफ फॉमेट, ई-पब, ऑडियो बुक्स का एक्सेस मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में शिक्षा का डिजिटलीकरण के उद्देश्य से शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय शुरू करने की पहल की है. इसके लिए शिक्षा मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन एंड लिटरेसी ने नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) के साथ एक एमओयू पर साइन किया है. राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय एक डिजिटल लाइब्रेरी प्लेटफॉर्म होगा, जिसके माध्यम से गांव-देहात तक अच्छी शिक्षा और किताबों की उपलब्धता बढ़ाया जा सकेगा.

24X7 मिलेगा किताबों का एक्सेस

डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन एंड लिटरेसी ने कहा है कि बच्चों र किशोरों के बीच पढ़ने की आदत बनी रहे, इसके लिए राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय एक बेहद अच्छा विकल्प बनने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय लोगों को देशभर में 24×7 किताबों की एक्सेस देगा. बच्चे इस पर मौजूद किताबों को किसी भी लोकेशन से कभी भी पढ़ाई कर सकेंगे. ये उन राज्यों के लिए बहुत फायदेमंद होगा, जहां लोगों का लाइब्रेरी तक एक्सेस सीमित है.

मिलेंगी 10 हजार एकेडमिक और नॉन-एकेडमिक किताबें

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय में बच्चों को अगले 2 से 3 साल के अंदर 100 भाषाओं में 10,000 किताबों का एक्सेस मिलेगा. वहीं, इस प्लेटफॉर्म पर अच्छी किताबों के सिलेक्शन के लिए एक ‘कंटेंट एनरिचमेंट कमेटी’ भी बनाई जाएगी. वहीं, राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय पर नॉन-एकेडमिक किताबों को भी शामिल किया जाएगा. इस ऐप में फिलहाल 23 भाषाओं में 1 हजार पुस्तकें उपलब्ध हैं. एनबीटी से एएमयू साइन होने के बाद इसमें 10 हजार पुस्तकों को जोड़ा जाएगा.

मोबाइल से लेकर लैपटॉप में पढ़ सकते हैं किताबें

बच्चों और किशोरों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने और भारत के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, विज्ञान एवं तकनीकी में विकास कार्यों से जोड़ने के लिए शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की पहल पर राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय की शुरुआत की गई थी, यह भारत का एकमात्र ऐसा ऐप है, जहां पर पाठकों को देशभर के प्रकाशकों की पुस्तकें नि:शुल्क पढ़ने के लिए उपलब्ध हैं. यह एंड्रॉयड, आईओएस और वेब आधारित ऐप्लिकेशन है, जिसे पाठक मोबाइल फोन में भी डाउनलोड कर सकते हैं और डेस्कटॉप या लैपटॉप पर भी इसके वेबपेज पर जा सकते हैं.

चार आयु वर्ग में मौजूद किताबें

इस ऐप में फिक्शन, नॉन फिक्शन, विज्ञान एवं तकनीकी, भारत के इतिहास, संस्कृति सहित व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ और भी कई समसामयिक विषयों की गैर शैक्षणिक पुस्तकें पीडीएफ फॉमेट, ई-पब, ऑडियो बुक्स के रूप में हैं. बच्चे और किशोर पाठक अपनी आयु के अनुसार, अपनी पसंद के विषय की पुस्तकें कहीं भी और कभी भी बिना कोई पंजीकरण शुल्क दिए पढ़ सकते हैं. ऐप में पुस्तकों को चार आयु वर्गों में रखा गया है, जिसेमें 3 से 8 वर्ष, 8 से 11 वर्ष, 11 से 14 वर्ष और 14 से अधिक आयु के पाठकों के अनुसार किताबें हैं.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

5 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

6 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

7 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

7 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

7 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

16 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

5 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

5 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

6 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

7 hours ago