✕

होम / बिजनेस / बेंगलुरु में Narayana Murthy ने खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

बेंगलुरु में Narayana Murthy ने खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

नारायण मूर्ति ने नया फ्लैट मुंबई के एक कारोबारी से खरीदा है, मुंबई के कारोबारी ने करीब दस साल पहले इस फ्लैट को खरीदा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इंफोस‍िस (Infosys) के फाउंडर नारायण मूर्ति ने बेंगलुरु के आलीशान किंगफिशर टावर्स में एक और फ्लैट खरीदा है. इससे पहले भी यहां पर उनका फ्लैट है. करीब 8400 वर्ग फीट एर‍िया में फैला यह लग्‍जरी फ्लैट सोलहवे फ्लोर पर स्थित है. फ्लैट में चार बेडरूम और पांच कार पार्किंग का स्‍पेस शाम‍िल है. मीड‍िया र‍िपोर्ट में दावा क‍िया गया क‍ि नारायण मूर्ति ने इस फ्लैट को 50 करोड़ रुपये में खरीदा है. इस कीमत के साथ यह लग्‍जरी फ्लैट इस एर‍िया में रेज‍िडेंश‍ियल प्रॉपर्टी की कीमत में नया बेंचमार्क स्थापित करता है.

59500 रुपये प्रति वर्ग फीट का रेट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रियल एस्टेट ट्रांजेक्‍शन में नया बेंचमार्क स्थापित हुआ है. 8400 वर्ग फीट वाले इस फ्लैट के प्रत‍ि स्‍कवायर फीट रेट की बात करें तो यह 59,500 रुपये प्रति वर्ग फीट होता है. यह बेंगलुरु के ब‍िजी कमर्श‍ियल सेंटर में सबसे महंगी दर में से एक है. हालांक‍ि इस बारे में मूर्त‍ि की तरफ से क‍िसी तरह की जानकारी मीड‍िया में नहीं दी गई है. बेंगलुरु के सबसे पॉश एर‍िया यूबी सिटी में किंगफिशर टावर्स में स्‍पेशल अपार्टमेंट हैं. 4.5 एकड़ के जमीन पर बेन इस टॉवर के तीन ब्लॉक में कुल 81 अपार्टमेंट हैं.

34-मंजिला ब‍िल्‍ड‍िंग में 81 लग्जरी फ्लैट

लग्‍जरी टॉवर में 34-मंजिला ब‍िल्‍ड‍िंग में 81 लग्जरी आवास हैं. इनमें से हर फ्लैट का एवरेज साइज 8,321 वर्ग फीट है. टावर को उस जमीन पर बनाया गया है, जहां कभी विजय माल्या का पैतृक घर था. प्रेस्टीज ने किंगफिशर टावर्स में 41 लग्जरी अपार्टमेंट का अपना हिस्सा बेचा, जो प्रेस्टीज ग्रुप और माल्या के बीच 2010 में ज्‍वाइंट डेवलपमेंट था. 

अब मूर्ति ने मुंबई के एक कारोबारी से यह फ्लैट खरीदा है, जिसने करीब एक दशक पहले इस प्रॉपर्टी को खरीदा था. चार साल पहले, राइटर और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने इसी लग्जरी रेजिडेंशियल टॉवर में 23वीं मंजिल पर 29 करोड़ रुपये में पहला फ्लैट खरीदा था. इसी टॉवर में बायोकॉन की एग्‍जीक्‍यूट‍िव चेयरमैन किरण मजूमदार-शॉ शामिल हैं.

विजय माल्या से जुड़ा है जगह का नाम

यूबी सिटी सिटी का नाम विजय माल्या से जुड़ा है. यूबी सिटी में 4.5 एकड़ में फैले किंगफिशर टावर्स में शहर के बीचों-बीच तीन ब्लॉक में 81 खास अपार्टमेंट हैं. 34 मंजिला इमारत में प्रत्येक फ्लैट का साइज करीब 8,321 वर्गफुट है. टावर उस जमीन पर बनाए गए हैं जहां कभी विजय माल्या का पैतृक घर हुआ करता था. प्रेस्टीज ने किंगफिशर टावर्स में 41 लग्जरी अपार्टमेंट में से अपना हिस्सा बेच दिया जो 2010 में प्रेस्टीज ग्रुप और माल्या के बीच एक जॉइंट डेवलपमेंट था. जब प्रोजेक्ट शुरू हुआ था तब अपार्टमेंट 22,000 रुपये प्रति वर्गफुट पर बेचे गए थे. अब कीमत दोगुनी से भी बहुत ज्यादा हो गई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago