✕

होम / बिजनेस / UltraTech के साथ ₹7000 रुपये की डील के बाद India Cements के सीईओ ने दिया इस्तीफा

UltraTech के साथ ₹7000 रुपये की डील के बाद India Cements के सीईओ ने दिया इस्तीफा

दक्षिण भारत के सीमेंट उद्योग पर बादशाहत रखने वाली कंपनी इंडिया सीमेंट पर अब कुमारमंगलम बिड़ला की अगुवाई वाले आदित्य बिड़ला समूह का कब्जा हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एन श्रीनिवासन ने इंडिया सीमेंट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) पद से इस्तीफा दे दिया है. यह कदम ऐसे समय में आया है जब भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने 7,000 करोड़ रुपये से अधिक के उस सौदे को मंजूरी दी, जिसमें उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला की अगुवाई वाली अल्ट्राटेक सीमेंट इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड में मेजोरिटी स्टेक खरीदेगी.

श्रीनिवासन के अलावा इन्होंने भी दिया बोर्ड से इस्तीफा 

इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड (ICL) ने बताया कि इस सौदे के पूरा होने और कंपनी पर मौजूदा प्रमोटर्स का नियंत्रण समाप्त होने के चलते एन श्रीनिवासन ने वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके अलावा रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार उनकी बेटी रूपा गुरुनाथ, पत्नी चित्रा श्रीनिवासन और वीएम मोहन ने भी कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है. इसके अलावा, बोर्ड के कुछ इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स एस बालासुब्रमणियन आदित्यन, कृष्णा श्रीवास्तव, लक्ष्मी अपर्णा श्रीकुमार और संध्या राजन ने भी इस्तीफा दिया है. 

रेगुलेटरी फाइलिंग में इंडिया सीमेंट्स ने दी जानकारी

ICL ने यह भी जानकारी दी कि 24 दिसंबर 2024 को इस सौदे के पूरा होने के बाद अल्ट्राटेक ने कंपनी पर पूरा कंट्रोल हासिल कर लिया है और LODR रेगुलेशन के अनुसार कंपनी का प्रमोटर बन गया है. रेगुलेटरी फाइलिंग में इंडिया सीमेंट्स ने बताया, "पूर्व प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप के सदस्य, जिनमें एन श्रीनिवासन, चित्रा श्रीनिवासन, रूपा गुरुनाथ, EVVS फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, एसके अशोक बालाजी, फाइनेंशियल सर्विस ट्रस्ट, सिक्योरिटी सर्विसेज ट्रस्ट और चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड (सामूहिक रूप से 'पूर्व प्रमोटर') शामिल हैं, अब कंपनी के कोई इक्विटी शेयर नहीं रखते हैं. इसलिए, वे अब कंपनी के प्रमोटर/प्रमोटर ग्रुप के सदस्य नहीं रहे."

चार नए डायरेक्टर्स की नियुक्ति 

बोर्ड ने चार नए डायरेक्टर्स के सी झंवर, विवेक अग्रवाल, ई आर राज नारायणन और अशोक रामचंद्रन को भी नियुक्त किया है. इसके अलावा, तीन इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अलका भरूचा, विकास बलिया और सुकन्या कृपालु - ICL के बोर्ड में शामिल हो गए हैं. आपको बता दें कि CCI ने अल्ट्राटेक सीमेंट को ओपन ऑफर के माध्यम से इंडिया सीमेंट्स की पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 26 फीसदी तक अधिग्रहण करने की मंजूरी भी दी है. अल्ट्राटेक सीमेंट भारत में ग्रे सीमेंट, व्हाइट सीमेंट, रेडी- मिक्स कंक्रीट, क्लिंकर, और बिल्डिंग प्रोडक्ट्स के निर्माण और बिक्री के बिजनेस में है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago