✕

होम / बिजनेस / Myntra ने की क्विक कॉमर्स सर्विस शुरू करने की घोषणा, Blinking, Zepto को मिलेगी टक्कर

Myntra ने की क्विक कॉमर्स सर्विस शुरू करने की घोषणा, blinking, Zepto को मिलेगी टक्कर

Myntra क्विक कॉमर्स में प्रवेश करने वाले पहले फैशन और जीवनशैली केंद्रित ब्रैंड्स में से एक बन गया है. कंपनी अब 30 मिनट से भी कम समय में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू ब्रैंड्स को ग्राहकों तक पहुंचाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप मिंत्रा (Myntra) से शॉपिंग करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े प्रोडक्ट्स बेचने वाले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Myntra ने अपनी ‘क्विक कॉमर्स’ सर्विस  एम नाउ (M-Now) की शुरुआत की है. इसके साथ ही कंपनी ने अब 30 मिनट में प्रोडक्ट की डिलीवरी का वादा किया है. मिंत्रा की इस क्विक कॉमर्स सर्विस M-Now का मुकाबला Zepto और Blinkit जैसी कंपनियों के साथ होगा. तो आइए आपको कंपनी की पूरी प्लानिंग की जानकारी देते हैं. 

अभी बेंगलुरु में है M Now का परिचालन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ही इस समय एम-नाऊ बेंगलुरु में अपनी सर्विस दे रही है. आने वाले महीनों में यह देशभर के महानगरों और अन्य शहरों में विस्तार करने के लिए तैयार है. मिंत्रा की सीईओ नंदिता सिन्हा ने कहा है कि फैशन एक बेहद महत्वाकांक्षी श्रेणी है, जिसमें कई तरह के चयन करने होते हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एम-नाऊ को ग्राहकों को सुविधा और चयन दोनों का विकल्प देने के लिए तैयार किया है.

30 मिनट होगी डिलीवरी

मिंत्रा क्विक कॉमर्स में प्रवेश करने वाले पहले फैशन और जीवनशैली केंद्रित ब्रैंड्स में से एक बन गया है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि एम-नाऊ 30 मिनट से भी कम समय में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू ब्रैंड्स को ग्राहकों तक पहुंचाएगा.
ग्राहकों को एम-नाऊ पर वेरो मोडा, मैंगो, टॉमी हिलफिगर, लेवी, ओनली, ओलाप्लेक्स, डायसन, अरमानी एक्सचेंज, फॉसिल, कैसो, मोकोबारा, हुडा ब्यूटी, मैक, बॉबी ब्राउन और एस्टी लॉडर सहित कई वैश्विक ब्रैंड्स तक पहुंच मिलेगी. फिलहाल ये सर्विस बेंगलुरु में उपलब्ध है जो जल्द ही देशभर में अपनी सर्विस शुरू करने वाली है.

इन क्विक कॉमर्स कंपनियों को मिलेगी टक्कर 

बता दें, zepto और Blinkit काफी टाइम पहले से इंस्टेंट डिलीवरी सेगमेंट हैं, ये दोनों ही प्लेटफॉर्म ग्रोसरी, फैशन-ब्यूटी, फ्रूट्स सहित दूसरे प्रोडक्ट सीमित समय में डोर स्टेप डिलीवरी करते हैं. इसके साथ ही बिग बास्केट भी 10 मिनट में डिलीवरी कर रही है. ऐसे में Myntra के M-Now प्लेटफॉर्म 30 मिनट में घर तक सामान पहुंचा देगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

2 days ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

2 days ago


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

36 minutes ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

6 minutes ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

13 minutes ago

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago