होम / बिजनेस / दिग्गजों ने समझाया ब्रैंड की मजबूती में क्या है ऑनलाइन रिटेल मीडिया मार्केटिंग की भूमिका

दिग्गजों ने समझाया ब्रैंड की मजबूती में क्या है ऑनलाइन रिटेल मीडिया मार्केटिंग की भूमिका

Myntra Ads Ramp Talk: एक्सचेंज4मीडिया (E4M) ग्रुप के सहयोग से Myntra Ads ने एक सीएमओ कॉन्क्लेव, रैंप-टॉक का आयोजन किया,

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Myntra Ads ने पिछले साल दिसंबर में बेंगलुरु में एक्सचेंज4मीडिया (E4M) ग्रुप के सहयोग से एक सीएमओ कॉन्क्लेव, रैंप-टॉक (Ramp-Talk) के पहले संस्करण की मेजबानी की. कार्यक्रम की थीम थी 'ब्रैंड बिल्डिंग के भविष्य को आकार देने में ऑनलाइन रिटेल मीडिया मार्केटिंग की शक्ति'. दिन भर चले इस कॉन्क्लेव में फैशन, सौंदर्य और लाइफस्टाइल इंडस्ट्री के दिग्गजों, ब्रैंड संस्थापकों और सीईओ और लीडर्स महत्वपूर्ण कीनोट, स्टैंडअलोन सेशन, फायरसाइड चैट और पैनल डिस्कशन का हिस्सा रहे. 

2028 तक इतनी होगी हिस्सेदारी
डिजिटल एडवरटाइजिंग के भविष्य के बारे में बात करते हुए, भारत में एक्सेंचर के एमडी, Chacko Lakshminarasimhan ने कहा कि हमारा अनुमान है कि आने वाले वर्षों में ऑनलाइन रिटेल मीडिया, लाइफस्टाइल और फैशन कैटेगरी पर हावी हो सकता है और 2028 तक कुल विज्ञापन में इसकी हिस्सेदारी लगभग 15% तक हो सकती है. वहीं, अपने ओपनिंग नोट में E4M के को-फाउंडर नवल आहूजा ने कहा कि ऑनलाइन रिटेल मीडिया में निवेश करने वाले ब्रैंड्स की वृद्धि दर अन्य प्लेटफॉर्म की तुलना में काफी अधिक है. हम सभी ऑनलाइन रिटेल मीडिया का अनुभव करते हैं, हम सभी ई-कॉमर्स यूजर हैं, इसके साथ, स्वाभाविक रूप से, ई-कॉमर्स बेस का साइज हर साल बढ़ रहा है. टियर 1 और टियर 2 शहरों के उपयोगकर्ताओं में भारी उछाल देखा जा रहा है.  

केवल डिस्काउंट ही काफी नहीं
अपने Keynote एड्रेस के दौरान, Myntra की सीईओ नंदिता सिन्हा ने, Myntra Ads जैसे रिटेल प्लेटफॉर्म की शक्ति का लाभ उठाकर ब्रैंड और ग्राहकों को करीब लाने के कंपनी के मिशन के बारे में बात की. उन्होंने आगे कहा कि हम देश में लोगों के खरीदारी करने के तरीके में पीढ़ीगत बदलाव के शिखर पर हैं. इसी तरह, 'डिजिटल युग में ब्रैंड निर्माण और ब्रैंड निर्माण में ऑनलाइन रिटेल मीडिया चैनलों की भूमिका' विषय पर फायरसाइड में बोलते हुए शुगर कॉस्मेटिक्स के COO कौशिक मुखर्जी ने कहा कि डिजिटल चैनलों पर किसी ब्रैंड को स्थापित करने में समय लगता है. ऑडियंस के दिमाग में बने रहने के लिए, ब्रैंड को भारी छूट की पेशकश से परे देखना चाहिए और सोशल मीडिया के माध्यम से उपयोगकर्ताओं को जोड़े रखना चाहिए. शुगर कॉस्मेटिक्स में, हम अपनी सामग्री को मनोरंजक या शैक्षिक रूप में पेश करते हैं. तभी आप एक दीर्घकालिक ब्रैंड बनाने के लिए मूल्य जोड़ना शुरू करते हैं. पहले किसी ब्रैंड के लिए किसी उत्पाद को सूचीबद्ध करना और मूल्य निर्धारण करना ही पर्याप्त था. अब, ब्रैंड पोजिशनिंग पर काम कर रहे हैं और अपनी कहानियां लिख रहे हैं.

ब्रैंड्स की डिजिटल यात्रा पर चर्चा
इस दौरान, लिबास के संस्थापक और सीईओ सिद्धांत केशवानी ने बताया कि आज ब्रैंड बिल्डिंग कितनी महत्वपूर्ण है और यह पिछले कुछ वर्षों में कैसे विकसित हुई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, मार्केटिंग का सबसे महत्वपूर्ण पहलू कम्युनिटी बिल्डिंग है, एक ब्रैंड के रूप में हमारा मानना है कि इससे वफादारी बढ़ेगी. Myntra के CMO सुंदर बालासुब्रमण्यम 'ब्रैंड बिल्डिंग को आकार देने में ऑनलाइन रिटेल मीडिया मार्केटिंग की शक्ति' पर एक पैनल की मेजबानी की, जिसमें ब्रैंड्स की डिजिटल यात्रा पर चर्चा की गई. डिस्कशन में भाग लेते हुए एमकैफीन की सह-संस्थापक वैशाली गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन हमें यह समझने की सुविधा देता है कि हमारे उपभोक्ता कहां हैं, आप कितनी अच्छी तरह लक्ष्य बना सकते हैं, और इसमें संचार का कौनसा प्रकार आपकी मदद कर सकता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

20 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

1 day ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

1 day ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

1 day ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

1 day ago


बड़ी खबरें

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 hour ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

37 minutes ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 hour ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 hour ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 hour ago