✕

होम / बिजनेस / Adani की इन कंपनियों से हुआ म्यूचुअल फंड्स को इश्क, ये रही पूरी लव स्टोरी 

Adani की इन कंपनियों से हुआ म्यूचुअल फंड्स को इश्क, ये रही पूरी लव स्टोरी 

हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट अडानी समूह को हिलाने में नाकाम रही है. समूह की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों की मजबूती कायम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी समूह (Adani Group) की अधिकांश लिस्टेड कंपनियों को लेकर म्यूचुअल फंड्स बुलिश नज़र आ रहे हैं. समूह की कुल 10 कंपनियां बाजार में सूचीबद्ध हैं, इनमें से 8 कंपनियों में जुलाई में म्यूचुअल फंड्स ने 2 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है. जबकि अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) में हल्की बिकवाली की है. दिलचस्प पहलू यह है कि म्यूचुअल फंड्स की खरीदारी लगातार बढ़ रही है. 

पहले अपनाया था सतर्क रुख
एक रिपोर्ट के अनुसार,  जून के आखिरी में अडानी की 9 कंपनियों में म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी 39,227 थी, जो जुलाई के आखिरी में बढ़कर 42,154 करोड़ रुपए पहुंच गई. कुछ समय पहले तक म्यूचुअल फंड्स अडानी समूह के शेयरों को लेकर सतर्क रुख अपनाए हुए थे, लेकिन अब वह लगातार खरीदारी कर रहे हैं. एक्सपर्ट्स क कहना है कि प्रमोटर्स के कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाने से म्यूचुअल फंड्स के बीच पॉजिटिव संकेत गया है, इसलिए उनकी खरीदारी भी बढ़ी है.

अडानी पोर्ट्स सबसे पसंद
अडानी समूह में म्यूचुअल फंड्स की सबसे अधिक हिस्सेदारी अडानी पोर्ट्स एंड सेज में है. इस कंपनी में उनकी होल्डिंग 13169 करोड़ रुपए की है, जिसमें से 1139 करोड़ की हिस्सेदारी उन्होंने पिछले महीने यानी जुलाई में खरीदी है. दूसरे नंबर पर उन्होंने अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज पर दांव लगाया है. इसमें उनकी हिस्सेदारी बढ़कर अब 7324 करोड़ पहुंच गई है, जो पहले  890 करोड़ रुपए थी.

SBI ने लगाया सबसे बड़ा दांव
अंबुजा म्यूचुअल फंड्स  ने अंबुजा सीमेंट में हिस्सेदारी घटाई है. अडानी की इस कंपनी में उनकी होल्डिंग 338 करोड़ घटकर 8910 करोड़ रुपए पर आ गई है. अडानी पोर्ट्स में सबसे अधिक हिस्सेदारी खरीदने वाले फंड्स में पहले नंबर पर एसबीआई म्यूचुअल फंड है. इसने अडानी पोर्ट्स में 854 करोड़ रुपए लगाए हैं. इसके बाद कोटक म्यूचुअल फंड ने 188 करोड़ और UTI म्यूचुअल फंड ने 152 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किए हैं. अडानी पोर्ट्स क शेयर आज बढ़त के साथ 1,496 रुपए पर बंद हुए हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

8 minutes ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

30 minutes ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

42 minutes ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

14 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

14 hours ago

बड़ी खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

8 minutes ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

42 minutes ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

30 minutes ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

15 hours ago