✕

होम / बिजनेस / म्यूचुअल फंड्स ने इन शेयरों पर जमकर लुटाया प्यार, क्या आपके पोर्टफोलियो में है कोई?

म्यूचुअल फंड्स ने इन शेयरों पर जमकर लुटाया प्यार, क्या आपके पोर्टफोलियो में है कोई?

शेयर बाजार में लिस्टेड कुछ कंपनियों पर म्यूचुअल फंड्स ने अच्छा-खासा निवेश किया है. उन्होंने सबसे ज्यादा प्यार बजाज हाउसिंग फाइनेंस पर लुटाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

म्यूचुअल फंड्स समय-समय पर अपने स्टॉक मार्केट पोर्टफोलियो में बदलाव करते रहते हैं. पिछले महीने यानी सितंबर में उन्होंने अपने पोर्टफोलियो में 11 नए स्टॉक्स जोड़े. इस दौरान उन्होंने बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड पर सबसे ज्यादा प्यार लुटाया. एक रिपोर्ट के अनुसार,  म्यूचुअल फंड्स ने सितंबर में बजाज हाउसिंग फाइनेंस के 11.29 करोड़ शेयर खरीदे, जिसकी कुल कीमत करीब 1,740 करोड़ रुपए रही. इसके बाद उन्होंने पीएन गाडगिल ज्वेलर्स और स्पाइसजेट लिमिटेड पर प्यार बरसाया. उन्होंने पीएन गाडगिल में 483 करोड़ और स्पाइसजेट में 305 करोड़ रुपए का निवेश किया.

आईपीओ पर भी दांव
म्यूचुअल फंड्स ने कई कंपनियों के आईपीओ पर भी दांव लगाया. उन्होंने क्रॉस लिमिटेड में 110 करोड़ रुपए, वेस्टर्न कैरियर्स इंडिया लिमिटेड में 68.94 करोड़, नॉर्दर्न आर्क कैपिटल में 37 करोड़, केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड में 20 करोड़ और डिफ्यूजन इंजीनियर्स लिमिटेड में 18.15 करोड़ रुपए का निवेश किया. 

अब तक ज़बरदस्त इजाफा  
बजाज हाउसिंग फाइनेंस और PN गाडगिल ज्वेलर्स में म्यूचुअल फंड्स ने अधिकांश पैसा उनके एंकर बुक्स के जरिए लगाया. बजाज हाउसिंग फाइनेंस  9 सितंबर को स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुई थी. इसका इश्यू प्राइज 70 रुपए था, जो अब बढ़कर 140.25 रुपए पहुंच गया है.  इसी तरह 17 सितंबर को लिस्ट हुए PN गाडगिल ज्वेलर्स के शेयर इस समय 773 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं. 

इस तरह किया निवेश 
रिपोर्ट के मुताबिक. बजाज हाउसिंग फाइनेंस में कुल 21 म्यूचुअल फंड्स ने निवेश किया, जबकि पीएन गाडगिल में 10 फंड्स ने दिलचस्पी दिखाई. इसी तरह,  Kross Ltd में 9 फंड्स ने , वेस्टर्न कैरियर्स इंडिया लिमिटेड और नॉर्दर्न आर्क कैपिटल में 4-4 फंड्स ने, KRN हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड में 2 फंड ने और डिफ्यूजन इंजीनियर्स लिमिटेड में 1 फंड ने हिस्सेदारी खरीदी है. इनके अलावा,  सितंबर में म्यूचुअल फंड्स ने जीएमआर पावर एंड अर्बन इंफ्रा में 36 करोड़, केमटेक इंडस्ट्रियल वॉल्व्स में 2.8 करोड़ और इमैजिका वर्ल्ड एंटरटेनमेंट लिमिटेड में 2.5 करोड़ रुपए का निवेश किया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

10 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

11 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

11 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

14 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

16 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

16 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

11 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

11 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

12 hours ago