✕

होम / बिजनेस / SIP से मालामाल हुए Mutual Fund निवेशक, ऑलटाइम हाई पर पहुंचा निवेश

SIP से मालामाल हुए Mutual Fund निवेशक, ऑलटाइम हाई पर पहुंचा निवेश

जुलाई महीने में SIP के जरिए आने वाला निवेश भी अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

म्यूचुअल फंड एसोसिएशन AMFI की तरफ से मई महीने के लिए म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का डेटा जारी किया गया है. एकबार फिर से SIP का बोलबाला दिखा. सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश जुलाई 2024 में ऑलटाइम हाई पर जा पहुंचा है. AMFI डेटा के मुताबिक मंथली सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान के जरिए जुलाई महीने में म्यूचुअल फंड्स में 23,332 करोड़ रुपये का निवेश आया है जो कि जून में 21,262 करोड़ रुपये रहा था. एक ही महीने में SIP निवेश में 2070 करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला है. हालांकि इक्विटी म्यूचुअल फंड इंफ्लो में जुलाई में 8.61 फीसदी की गिरावट आई है और ये 37,113.39 करोड़ रुपये रहा है.

2024 में 32.50 फीसदी बढ़ा मंथली SIP 

रिटेल निवेशकों में एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड्स में निवेश का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. जुलाई में रिकॉर्ड एसआईपी के जरिए 23332 करोड़ रुपये का निवेश आया है जो जून में 21,262 करोड़ रुपये था. दिसंबर 2023 में एसआईपी के जरिए 17,610 करोड़ रुपये का निवेश आया था. यानि 2024 में मंथली एसआईपी में 5722 करोड़ रुपये का उछाल आया है. यानि 2024 में मंथली एसआईपी निवेश में पिछले सात महीने में 32.50 फीसदी का उछाल देखने को मिला है.   

इंक्विटी फंड्स में निवेश में कमी

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स ऑफ इंडिया (AMFI) ने जुलाई, 2024 के लिए म्यूचुअल फंड्स में निवेश का डेटा जारी किया है. इस डेटा के मुताबिक जुलाई महीने में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में लार्ज-कैप और मिड-कैप फंड्स में निवेश में कमी के चलते कमी आई है. जुलाई में इक्विटी फंड्स में 37,113.39 करोड़ रुपये का निवेश आया है जो जून 2024 में 17 फीसदी के उछाल के साथ 40,608.19 करोड़ रुपये रहा था जो कि रिकॉर्ड हाई है. लार्ज-कैप फंड्स में इंफ्लो में 31 फीसदी की गिरावट आई है और ये 670 करोड़ रुपये रहा है. स्मॉल-कैप फंड्स में 2109.20 करोड़ और मिड-कैप फंड्स में 1644.22 करोड़ रुपये का निवेश आया है.

सेक्टरोल-थीमैटिक फंड्स का क्रेज
 
जुलाई महीने में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश घटने के बावजूद ओपन-एंडेड इक्विटी फंड में लगातार 41 महीने पॉजिटिव जोन में रहा है.  सेक्टरोल और थीमैटिक फंड्स में इंफ्लो बढ़ने के चलते जुलाई महीने में इस कौटगरी में 18,386.35 करोड़ रुपये का निवेश आया है. जुलाई महीने में सेक्टरोल थीमैटिक फंड ने एनएफओ के जरिए 12,974 करोड़ रुपये जुटाये हैं. म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का नेट एसेट अंडर मैनेजमेंट (Assets Under Management) जुलाई 2024 में 65 लाख करोड़ रुपये के करीब जा पहुंचा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

3 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

4 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

5 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

4 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

3 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

5 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

8 hours ago