होम / बिजनेस / इन 2 कंपनियों की हुई Share Bazar में लिस्टिंग, निवेशकों के चेहरे का उड़ा रंग 

इन 2 कंपनियों की हुई Share Bazar में लिस्टिंग, निवेशकों के चेहरे का उड़ा रंग 

मुथूट माइक्रोफिन और सूरज एस्टेट के आईपीओ की मंगलवार को शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुथूट माइक्रोफिन के आईपीओ की लिस्टिंग हो गई है. हालांकि, निवेशकों को जैसी उम्मीद थी लिस्टिंग वैसी नहीं रही. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के शेयर 26 दिसंबर यानी आज 275.30 रुपए पर लिस्ट हुए हैं, जो इसके 291 रुपए के आईपीओ प्राइज से करीब 5.5% कम है. मुथूट माइक्रोफिन 960 करोड़ रुपए जुटाने के लक्ष्य के साथ 18 दिसंबर को अपना आईपीओ लेकर आई थी. 20 दिसंबर IPO पर दांव लगाने की आखिरी तारीख थी. इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था. आईपीओ कुल 11.52 गुना सब्सक्राइब हुआ था.

आईपीओ रहा था हिट  
IPO को मिले जबरदस्त रिस्पांस को देखते हुए माना जा रहा था कि शेयर बाजार में मुथूट माइक्रोफिन की लिस्टिंग भी धमाकेदार होगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. वैसे, कंपनी आईपीओ की शुरुआत भी धीमी रही थी, मगर बाद में इसने रफ्तार पकड़ ली थी. योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए आरक्षित कोटे को 17.47 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. इसी तरह, NII (Non-institutional Investor) कैटेगरी में कंपनी को 13.20 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. जबकि रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 7.61 गुना भर गया था. 

ये भी पढ़ें - Christmas की खुशी में खूब छलके जाम, 3 दिन में ही बिक गई इतनी करोड़ की शराब

ऐसी है कंपनी की आर्थिक सेहत
मुथूट माइक्रोफिन आईपीओ से हुई इनकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से भविष्य की कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी. कंपनी की आर्थिक सेहत की बात करें, तो उसका रिवेन्यु साल-दर-साल 72% बढ़कर 1,042 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि सितंबर 2023 की अवधि में समाप्त छह महीनों के लिए कंपनी का लाभ भी बढ़कर 205 करोड़ रुपए पहुंच गया है. सकल ऋण पोर्टफोलियो मुथूट माइक्रोफिन मार्च 2023 तक 16% बाजार हिस्सेदारी थी. 23 सितंबर तक कंपनी के 31.9 लाख सक्रिय ग्राहक हैं. कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) FY23 में 47.22% और FY22 में 25.43% बढ़ा है. 

इस लिस्टिंग ने भी किया मायूस
इसी तरह, रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी Suraj Estate Developers की लिस्टिंग भी निवेशकों को मायूस कर गई है. कंपनी का शेयर आज 4.5 फीसदी के डिस्काउंट पर BSE पर 343 रुपए के भाव लिस्ट हुआ है और NSE पर इसकी लिस्टिंग 340 रुपए पर हुई है. जबकि इसका आईपीओ प्राइज 360 रुपए प्रति शेयर था. सूरज एस्टेट के आईपीओ को भी निवेशकों ने हाथोंहाथ लिया था. आखिरी दिन इसका आईपीओ 16.57 गुना भरकर बंद हुआ था. Suraj Estate Developers ने 400 करोड़ रुपए जुटाने के लिए IPO लॉन्च किया था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

10 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

10 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.