✕

होम / बिजनेस / Muthoot Finance ने जारी किया Q2 रिजल्ट, सितंबर तिमाही में 26% बढ़ा नेट प्रॉफिट

Muthoot Finance ने जारी किया Q2 रिजल्ट, सितंबर तिमाही में 26% बढ़ा नेट प्रॉफिट

सितंबर तिमाही में नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) पिछले साल की समान तिमाही के ₹1858.4 करोड़ से 35.5 फीसदी बढ़कर ₹2518.1 करोड़ हो गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 26.3 फीसदी बढ़ गया है. तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा पिछले वर्ष की समान अवधि के 991 करोड़ रुपये से बढ़कर 1251.1 करोड़ रुपये हो गया. इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 1.53 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 1800 रुपये के भाव पर बंद हुआ है, कंपनी का मार्केट कैप 72263 करोड़ रुपये है.

कैसे रहे Muthoot Finance के तिमाही नतीजे?

सितंबर तिमाही में नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) पिछले साल की समान तिमाही के ₹1858.4 करोड़ से 35.5 फीसदी बढ़कर ₹2518.1 करोड़ हो गई. जुलाई-सितंबर की अवधि के दौरान कंपनी का कुल रेवेन्यू बढ़कर ₹4117.4 करोड़ हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में ₹3,059.67 करोड़ था. मुथूट फाइनेंस के बोर्ड ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी मुथूट मनी में ₹500 करोड़ की अतिरिक्त इक्विटी निवेश को हरी झंडी दे दी है.

वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) का शुद्ध लाभ 17.6 फीसदी बढ़कर ₹2,517 करोड़ हो गया, जो वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही में ₹2140 करोड़ था. इस अवधि में रेवेन्यू में 33 फीसदी की वृद्धि हुई, जो पिछले वर्ष के ₹7,077.8 करोड़ के मुकाबले बढ़कर कुल ₹9,402.6 करोड़ रहा.

कंपनी ने क्या कहा?

Muthoot Finance के चेयरमैन जॉर्ज जैकब मुथूट ने कहा कि हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे कंसॉलिडेटेड लोन एसेट्स अंडर मैनेजमेंट ने 1 लाख करोड़ रुपये का स्वर्णिम मील का पत्थर पार कर लिया है. 30 सितंबर, 2024 को समाप्त हुई छमाही में हमारा कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 2517 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है. यह उपलब्धि हमारे कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और ग्राहकों के अटूट विश्वास का प्रमाण है. मुथूट फाइनेंस के पास अपने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले सबसे कम ग्राहक शिकायतें हैं, जो हमारी ग्राहक संतुष्टि के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

इसके साथ ही जॉर्ज जैकब ने कहा कि हम अपने ग्राहकों के लिए भरोसेमंद साथी बने रहेंगे. RBI के ग्राहक सुरक्षा और नियमों पर ध्यान केंद्रित करने के अनुसार, हम सभी हितधारकों को आश्वस्त करते हैं कि मुथूट फाइनेंस जिम्मेदार उधार प्रथाओं के प्रति समर्पित है. जैसे-जैसे भारत की अर्थव्यवस्था और निवेश गतिविधियां रफ्तार पकड़ रही हैं, हम सोने के लोन से आगे बढ़कर एक व्यापक वित्तीय सेवा समूह बनने के अपने विजन पर डटे हुए हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

15 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

17 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

17 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

17 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

18 hours ago

बड़ी खबरें