होम / बिजनेस / बुलेट ट्रेन की तरह दौड़ रहे दूध के दाम, अब 5 रुपए हुआ महंगा

बुलेट ट्रेन की तरह दौड़ रहे दूध के दाम, अब 5 रुपए हुआ महंगा

मुंबई दुग्ध उत्पादक संघ (MMPA) ने भैंस के दूध की कीमत में सीधे 5 रुपए बढ़ोत्तरी की घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महंगाई बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ी जा रही है. खाने-पीने की लगभग सभी चीजों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं और दूध भी इससे अछूता नहीं है. बीते कुछ समय में दूध की कीमतों में कई बार इजाफा हुआ है. अब मुंबई दुग्ध उत्पादक संघ (MMPA) ने शहर में भैंस के दूध (Buffalo Milk) के दाम में भारी बढ़ोतरी की घोषणा करके आम आदमी की परेशानियों में इजाफा किया है. MMPA ने दूध की कीमतों में सीधे 5 रुपए प्रति लीटर बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है. यह फैसला एक मार्च से लागू हो जाएगा.

80 से सीधे 85 रुपए
मीडिया रिपोर्ट्स में एमएमपीए के अध्यक्ष सी.के. सिंह के हवाले से बताया गया है कि भैंस के दूध के दाम थोक में बढ़ाए जा रहे हैं. शहर में 3,000 से अधिक खुदरा विक्रेताओं द्वारा बेचे जाने वाले भैंस के दूध की कीमत 80 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 85 रुपए प्रति लीटर की जाएगी. दूध की यह कीमत एक मार्च से आगामी 31 अगस्त तक लागू रहेगी. इसके बाद कीमतों के पुन: निर्धारण किया जाएगा.

दूसरी बड़ी बढ़ोत्तरी
मुंबई में दूध की कीमत में सितंबर 2022 के बाद यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है. इससे पहले भैंस के दूध की कीमत 75 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 80 रुपए कर दी गई थी. दूध की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से लोगों के घर का बजट बिगड़ गया है. दूध महंगा होने से उससे बने सभी उत्पाद भी महंगे हो जाएंगे. सिंह ने बताया कि एमएमपीए की आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है. भैंस के चारे, खली, भूसी, दाना आदि के दाम में 15 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है. लागत बढ़ने के चलते मजबूरी में दूध के दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

ये भी कर चुकी हैं इजाफा
देश में दूध की सबसे बड़ी कंपनी, गुजरात डेयरी को-ऑपरेटिव अमूल ने इसी महीने दूध के दाम में बढ़ोतरी की है. अमूल ने दूध के दाम में तीन रुपए प्रति लीटर तक का भारी-भरकम इजाफा किया है. अमूल के साथ मदर डेयरी, सांची जैसे ब्रैंड भी बीते कुछ समय से लगातार दूध के दाम बढ़ा रहे हैं. इसके अलावा, बटरमिल्क सहित बाकी उत्पादों के दाम भी काफी बढ़ गए हैं. सभी कंपनियों का यही कहना है कि लागत बढ़ने के चलते उन्हें दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं.   
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

5 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

8 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

8 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

8 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

9 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

11 hours ago