होम / बिजनेस / Multibagger Stock: महज 3 साल में इस Stock ने दिया इतना रिटर्न, सुनकर नहीं होगा यकीन

Multibagger Stock: महज 3 साल में इस Stock ने दिया इतना रिटर्न, सुनकर नहीं होगा यकीन

कई सेक्टर्स में कारोबार कर रही बीसीएल इंडस्ट्रीज के शेयर ने अब तक अपने निवेशकों को अच्छा-खासा रिटर्न दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) भी क्रिकेट (Cricket) की तरह है, कब क्या हो जाए नहीं कहा जा सकता. जिस स्टॉक के अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद न के बराबर होती है, वो अचानक ही धमाका कर सकता है और जिस शेयर का प्रदर्शन बेस्ट-इन-क्लास चल रहा हो, वो एक ही पल में धड़ाम भी हो सकता है. इसलिए शेयर बाजार में सोच-समझकर निवेश करना चाहिए. आज हम आपको एक ऐसे स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने महज 3 सालों में ही अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है.      

अब स्प्लिट होंगे शेयर
एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीएल इंडस्ट्रीज (BCL Industries) ने पिछले 3 सालों के भीतर ही 1500% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. 27 मार्च 2020 को कंपनी के शेयर 31 रुपए के आसपास कारोबार कर रहे थे और इनका भाव 500 रुपए के पार पहुंच गया है. मार्च 2020 से लेकर अब तक कंपनी ने निवेशकों को 1508 प्रतिशत तक का मुनाफा कमाकर दिया है. अब BCL Industries अपने शेयरों को स्पिल्ट करने जा रही है. अभी कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपए है, जिसे एक रुपए की फेस वैल्यू में बदला जाना है. यानी कंपनी के शेयर 10 टुकड़ों में विभाजित किए जाएंगे. इस तरह, जिनके पास कंपनी के 10 शेयर होंगे, विभाजन के बाद उनकी संख्या 100 हो जाएगी. 

क्या करती है कंपनी?
कंपनी ने स्प्लिट की एक्स डेट 27 अक्टूबर रखी है. एक्स डेट से एक दिन पहले तक जो भी BCL Industries के शेयर खरीदेगा, वो विभाजन के लिए एलिजिबल हो जाएगा. इससे पहले, कंपनी एक बार अपने निवेशकों को बोनस शेयर भी दे चुकी है. 12 अक्टूबर 1992 में बीसीएल इंडस्ट्रीज ने 1:1 के रेश्यो के साथ बोनस शेयर का ऐलान किया था. कंपनी के कामकाज की बात करें, तो BCL Industries FMCG कारोबार से जुड़ी है. कंपनी वनस्पति घी, खाने का तेल और अन्य उत्पाद बनाती है. इसके अलावा, कंपनी शराब और रियल एस्टेट में भी कारोबार करती है. हाल ही में खबर आई थी कि अब कंपनी शराब के कारोबार पर ज्यादा ध्यान देगी. 1250 करोड़ के मार्केट कैप वाली इस कंपनी के शेयर सोमवार को करीब 4% की गिरावट के साथ 503 रुपए पर बंद हुए थे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

2 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

5 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

5 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

8 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

8 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

2 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

5 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

4 hours ago