✕

होम / बिजनेस / क्या वाकई Paytm से जुड़ने वाला है Ambani का रिश्ता? JFSL ने कर दिया साफ 

क्या वाकई Paytm से जुड़ने वाला है Ambani का रिश्ता? JFSL ने कर दिया साफ 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि पेटीएम वॉलेट कारोबार खरीदने के लिए जियो फाइनेंशियल सर्विसेज बातचीत कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्या मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) वाकई संकट में घिरी पेटीएम (Paytm) के तारणहार बनने वाले हैं? इस सवाल का जवाब मिल गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) ने पेटीएम वॉलेट को टेकओवर की खबरों को खारिज कर दिया है. JFSL ने स्पष्ट किया है कि वह पेटीएम वॉलेट के अधिग्रहण के लिए वन 97 कम्युनिकेशंस के साथ बातचीत नहीं कर रही है. इससे पहले खबर आई थी कि अंबानी पेटीएम वॉलेट कारोबार को खरीद सकते हैं. साथ ही HDFC बैंक से भी इस बारे में बातचीत चल रही है.

नहीं चल रही कोई बातचीत
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने सोमवार देर रात एक नियामक फाइलिंग में कहा कि मीडिया में चल रही खबरें अटकलबाजी है और हम इस संबंध में कोई बातचीत नहीं कर रहे हैं. दरअसल, स्टॉक एक्सचेंज द्वारा उन रिपोर्ट्स पर कंपनी को टिप्पणी करने के लिए कहा गया था, जिनमें कहा गया है कि Paytm वॉलेट कारोबार हासिल करने के लिए JFSL वन 97 कम्युनिकेशंस के साथ बातचीत कर रही है. गौरतलब है कि आरबीआई द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक को ग्राहक खातों में किसी भी जमा या क्रेडिट को स्वीकार करने से प्रतिबंधित किया गया है.

आज कैसी रहेगी शेयर की चाल?
इस खबर के बाद जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) के शेयरों में कल अच्छा-खासा उछाल देखने को मिला था. आज जब बाजार खुलेगा तो पता चलेगा कि कंपनी की सफाई को निवेशक किस तरह से लेते हैं. वहीं, Paytm के शेयरों में इस स्पष्टीकरण के बाद और गिरावट आती है या नहीं, यह भी देखने वाली बात होगी. RBI की कार्रवाई के बाद से Paytm के शेयरों में सुनामी जारी है. बीते 5 कारोबारी सत्रों में यह शेयर 42.35% गिर चुका है और इसमें सबसे ज्यादा गिरावट पिछले 3 दिनों में आई है. मालूम है कि पेटीएम का आईपीओ की लिस्टिंग नवंबर 2021 को हुई थी. उस समय कंपनी के शेयर का मूल्य 2150 रुपए था और अब ये 438.50 रुपए पर चल रहा है.

टिप्पणी करने से किया इंकार
वहीं, पेटीएम पेमेंट्स बैंक के प्रवक्ता ने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) से बातचीत की खबरों पर कहा कि हम किसी भी बाजार अटकल पर टिप्पणी नहीं कर रहे. हम पूरी तरह से नियामक के निर्देशों का पालन करते हैं. उधर, पेटीएम के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि कोई छंटनी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि कंपनी आरबीआई के साथ बातचीत कर रही है. इसके अलावा, अन्य बैंकों के साथ साझेदारी के विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है. माना जा रहा है कि RBI बैंक की कार्रवाई के बाद आने वाले दिन पेटीएम के लिए बेहद मुश्किल भरे होने वाले हैं. ऐसे में कर्मचारी अपनी नौकरी को लेकर चिंतित हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

FSSAI के सवालों के बीच ओल्ड मोंक को CSD का झटका, तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित

महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा नियामक की कार्रवाई के बाद रक्षा मंत्रालय के कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) ने ओल्ड मोंक रम के तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित कर दिए हैं.

6 hours ago

भारत में 5 साल में 50 स्टोर खोलेगा Carrefour, दिल्ली-मुंबई पर भी नजर

कंपनी ने एनसीआर से विस्तार की शुरुआत की है और दिल्ली-मुंबई समेत टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी संभावनाएं तलाश रही है. विस्तार के लिए नए स्टोर खोलने के साथ अधिग्रहण के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है.

6 hours ago

हरीश भट ने ट्रेंट के निदेशक मंडल से दिया इस्तीफा, 2014 से थे बोर्ड में शामिल

ट्रेंट ने 18 अक्टूबर को शेयर बाजारों को दी गई जानकारी के जरिए भट के इस्तीफे की सूचना दी.

8 hours ago

2027 में जापान-ब्रिटेन को पछाड़ेगा भारत, लेकिन 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने में होगी देरी: IMF

IMF ने 2028 में भारत की अर्थव्यवस्था के 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान घटाकर 2029 कर दिया है. रुपये की कमजोरी से डॉलर में जीडीपी का आकार घटने का अनुमान है, जबकि मजबूत घरेलू मांग के कारण वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी किया गया है.

9 hours ago

AAAI ने पहली बार गठित की क्रिएटिव काउंसिल, जोसी पॉल करेंगे नेतृत्व

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों के संगठन ने वर्ष 2026-27 के एजेंडे के तहत क्रिएटिव काउंसिल का गठन किया है.

10 hours ago


बड़ी खबरें

2027 में जापान-ब्रिटेन को पछाड़ेगा भारत, लेकिन 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने में होगी देरी: IMF

IMF ने 2028 में भारत की अर्थव्यवस्था के 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान घटाकर 2029 कर दिया है. रुपये की कमजोरी से डॉलर में जीडीपी का आकार घटने का अनुमान है, जबकि मजबूत घरेलू मांग के कारण वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी किया गया है.

9 hours ago

FSSAI के सवालों के बीच ओल्ड मोंक को CSD का झटका, तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित

महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा नियामक की कार्रवाई के बाद रक्षा मंत्रालय के कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) ने ओल्ड मोंक रम के तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित कर दिए हैं.

6 hours ago

मोटोरोला में अभिषेक चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी, एशिया प्रशांत क्षेत्र में संभालेंगे मोटोथिंग्स और सर्विस मोनेटाइजेशन

लेनोवो की कंपनी मोटोरोला मोबिलिटी में अभिषेक चंद्रा को एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए मोटोथिंग्स, सर्विस मोनेटाइजेशन और नए कारोबारी अवसरों के निदेशक की जिम्मेदारी मिली है. उन्होंने लिंक्डइन पर नई भूमिका की जानकारी साझा की.

7 hours ago

अपने भीतर के बच्चे को खोए बिना बड़े होना

लेखक विक्रम चन्दीरमानी के अनुसार, बच्चों में जिज्ञासा, कल्पनाशीलता, मुश्किलों से उबरने की क्षमता और खुशी का असाधारण गुण होता है. वयस्क होने के सफर में कहीं न कहीं हम अक्सर इनमें से कुछ खूबियां खो देते हैं. शायद अब समय आ गया है कि हम उन्हें फिर से खोजें.

7 hours ago

AAAI ने पहली बार गठित की क्रिएटिव काउंसिल, जोसी पॉल करेंगे नेतृत्व

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों के संगठन ने वर्ष 2026-27 के एजेंडे के तहत क्रिएटिव काउंसिल का गठन किया है.

10 hours ago