होम / बिजनेस / Reliance के बोर्ड में Ambani के तीनों बच्चों की एंट्री को लेकर आई ये बड़ी खबर

Reliance के बोर्ड में Ambani के तीनों बच्चों की एंट्री को लेकर आई ये बड़ी खबर

ईशा, आकाश और अनंत अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्री के बोर्ड में एंट्री को लेकर शेयरधारकों ने अपना फैसला सुना दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के बोर्ड में ईशा, आकाश और अनंत अंबानी की एंट्री पर शेयरधारकों ने मुहर लगा दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, RIL की एक नियामक फाइलिंग में बताया गया है कि ईशा अंबानी की नियुक्ति को 98.21 वोटों के साथ मंजूरी दी गई, जबकि आकाश अंबानी और अनंत अंबानी की नियुक्तियों को क्रमशः 98.06 और 92.75 वोटों के साथ मंजूरी मिली है. गौरतलब है कि मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के तीनों बच्चे अब तक केवल ऑपरेटिंग बिजनेस स्तर पर कंपनी से जुड़े हुए थे और कोई भी RIL के बोर्ड में नहीं था.

AGM में हुआ था ऐलान
मुकेश अंबानी ने इसी साल अगस्त में हुई रिलायंस की AGM में कई बड़े ऐलान किए थे. उन्होंने बताया था कि ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में जगह दी जाएगी. तीनों की नियुक्ति पर शेयरधारकों को अंतिम मुहर लगानी थी, जिन्होंने बहुमत से अंबानी के इस फैसले का सम्मान किया. योजना के अनुसार आकाश के पास जियो की जिम्मेदारी रहेगी. ईशा रिटेल को आगे बढाएंगी और अनंत अंबानी न्यू एनर्जी बिजनेस को देखेंगे.

नीता का इस्तीफा मंजूर
नीता अंबानी ने बोर्ड के डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे मंजूर कर लिया गया है. वह रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन बनी रहेंगी. कंपनी की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि निदेशक मंडल ने नीता अंबानी का बोर्ड से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. हम रिलायंस फाउंडेशन को भारत के लिए और अधिक प्रभाव डालने में सक्षम बनाने के लिए अपनी ऊर्जा और समय समर्पित करने के नीता अंबानी के फैसले का सम्मान करते हैं. बता दें कि इससे पहले अनंत अंबानी की बोर्ड में एंट्री पर पेंच फंसता दिखाई दे रहा था. क्योंकि प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्म IiAS ने सिफारिश की थी कि रिलायंस के संस्थागत निवेशकों को अनंत अंबानी की बोर्ड में नियुक्ति के खिलाफ वोटिंग करनी चाहिए.

काम नहीं आई सिफारिश
प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्म IiAS ने अपनी सिफारिश की वजह समझाते हुए कहा था कि रिलायंस के बोर्ड में अनंत की नियुक्ति की उम्र मतदान संबंधी दिशानिर्देशों के अनुरूप नहीं है. अनंत अभी 28 साल के हैं और उनकी रिलायंस में गैर-कार्यकारी, गैर-स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्ति हुई है. जबकि आकाश और ईशा अंबानी की उम्र 31 साल है. IiAS के वोटिंग दिशानिर्देशों के मुताबिक, किसी भी निदेशक की नियुक्ति के लिए मतदान की सिफारिश उसी स्थिति में की जाएगी जब उसके पास पर्याप्त अनुभव न हो. यानी प्रासंगिक कार्य अनुभव 10 वर्ष से कम हो या आयु 30 साल से कम हो. हालांकि, सभी प्रॉक्सी एडवाइजर फर्म्स (Proxy Advisory Firm) अनंत अंबानी की बोर्ड में नियुक्ति के खिलाफ नहीं थीं. Ingovern ने सिफारिश की थी कि निवेशक तीनों यानी अनंत, आकाश और ईशा, नियुक्तियों के पक्ष में मतदान करें.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

1 hour ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

4 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

4 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

7 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

7 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

1 hour ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

4 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

2 hours ago