होम / बिजनेस / चटोरों के मुंह का स्वाद बढ़ाने आ रहे हैं Ambani, लेकिन केरल से ही शुरुआत क्यों?

चटोरों के मुंह का स्वाद बढ़ाने आ रहे हैं Ambani, लेकिन केरल से ही शुरुआत क्यों?

रिलायंस एलन्स बगल्स को सबसे पहले केरल में लॉन्च करेगी, फिर धीरे-धीरे सीए पूरे देश में पहुंचाया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

स्वाद के बाजार में पैसों की कोई कमी नहीं है. इसलिए कंपनियां तरह-तरह के प्रयोग करती रहती हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाया जा सके. अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) चटोरों के मुंह का स्वाद बढ़ाने के लिए कुछ नया करने जा रहे हैं. रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) की FMCG शाखा रिलांयस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने एक बड़ी डील साइन की है. इसके तहत भारत में कॉर्न चिप्स स्नैक्स एलन्स बगल्स (Alan's Bugles) को लॉन्च किया जाएगा.

वेस्टर्न स्नैक्स कैटेगरी में एंट्री
इस लॉन्च के साथ ही अंबानी की कंपनी रिलांयस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) वेस्टर्न स्नैक्स कैटेगरी में कदम रख लेगी. Bugles जनरल मिल्स (General Mills) के स्वामित्व वाला एक इंटरनेशनल कॉर्न चिप्स स्नैक्स ब्रैंड है, जो UK, US और मिडिल ईस्ट सहित लगभग सभी ग्लोबल मार्केट में लोकप्रिय है. करोड़ों लोग इसके स्वाद के दीवाने हैं. इसलिए मुकेश अंबानी इसे भारत में लॉन्च करके लोगों के मुंह का स्वाद बढ़ाकर अपनी तिजोरी भरना चाहते हैं. टोमेटो और चीज फ्लेवर वाले इन बगल्स की कीमत 10 रुपए से शुरू होगी. General Mills की बात करें तो यह एक मल्टीनेशनल मैन्यूफैक्चरर है, जिसका मुख्यालय अमेरिका में है. इस कंपनी की स्थापना 1928 में हुई थी.

केरल से होगी लॉन्चिंग 
रिलायंस एलन्स बगल्स को सबसे पहले केरल में लॉन्च करेगी, फिर धीरे-धीरे सीए पूरे देश में पहुंचाया जाएगा. अब सवाल ये उठता है कि आखिर कंपनी के केरल ही क्यों चुना, मुंबई ये दिल्ली क्यों नहीं? दरअसल, केरल चिप्स का काफी बड़ा बाजार है. केरल के लोगों को खासकर केले के चिप्स काफी ज्यादा पसंद हैं. कई वर्षों तक यहां केले के चिप्स का दबदबा रहा. स्थानीय कंपनियों ने केले के चिप्स बेचकर मोटी कमाई की. लेकिन Lays और Bingo जैसे ब्रैंड में केले के चिप्स के मार्केट को प्रभावित किया है. अब अंबानी केरल के बड़े मार्केट में रिलायंस की हिस्सेदारी को बढ़ाना चाहते हैं. उनकी कोशिश केरल के लोगों को एलन्स बगल्स के स्वाद का दीवाना बनाने की है. 

अभी ऐसा है पोर्टफोलियो
जनरल मिल्स के पोर्टफोलियो में Bugles के अलावा, पिल्सबरी, बेट्टी क्रोकर, नेचर वैली, हेगन-डैज, चीयरियोस, ओल्ड एल पासो, एनीज, वंचाई फेरी और अन्य लोकप्रिय ब्रैंड शामिल हैं. वहीं, RCPL के FMCG पोर्टफोलियो में कैम्पा, सोसियो, टॉफीमैन के तहत कन्फेक्शनरी, ग्लिमर और डोजो के तहत होम और पर्सनल केयर रेंज शामिल हैं. गुरुवार को ही रिलायंस ने लोटस चॉकलेट कंपनी में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा किया है. ये कंपनी चॉकलेट, कोको उत्पाद और कोको डेरिवेटिव बनाती है. Alan's Bugles की लॉन्च से रिलायंस के FMCG पोर्टफोलियो को और मजबूती मिलेगी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

43 minutes ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

55 minutes ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

3 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

5 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

5 hours ago


बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

2 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

43 minutes ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

3 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

5 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

5 hours ago