होम / बिजनेस / अंबानी की एक और शॉपिंग, 100 साल पुरानी सॉफ्ट ड्रिंक्स कंपनी में खरीदेंगे बड़ी हिस्सेदारी 

अंबानी की एक और शॉपिंग, 100 साल पुरानी सॉफ्ट ड्रिंक्स कंपनी में खरीदेंगे बड़ी हिस्सेदारी 

मुकेश अंबानी लगातार अपना कारोबार फैला रहे हैं. अब उन्होंने FMCG सेक्टर में मजबूती के लिए एक और डील की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

FMCG सेक्टर में पैर जमाने के लिए रिलायंस ने सॉफ्ट ड्रिंक ब्रैंड Campa को अपना बनाने के बाद एक और बड़ी डील की है. रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) गुजरात की कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स (CSD) और जूस बनाने वाली कंपनी सोस्यो हजूरी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड (Sosyo Hajoori Beverages-SHBPL) में 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने जा रही है. 

पोर्टफोलियो में हैं कई ब्रैंड 
सोस्यो हजूरी 100 साल पुरानी कंपनी है, जिसकी स्थापना 1923 में अब्बास अब्दुलरहीम हजूरी ने की थी. यह कंपनी कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स (CSD) और जूस के कारोबार में देश की अग्रणी कंपनी है. घरेलू सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट में सोस्यो हजूरी का दबदबा है. सोस्यो हजूरी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड को अब्बास हजूरी और उनके बेटे अलीसागर हजूरी चलाते हैं. उनके बेवरेजेस पोर्टफोलियो में कई ब्रैंड हैं जैसे Sosyo, Kashmira, Lemee, Ginlim, Runner, Opener, Hajoori Soda और S'eau. कंपनी ने करीब 100 फ्लेवर बाजार में उतारे हुए हैं. 

रिलायंस को होगा ये फायदा
रिलायंस रिटेल वेंचर लिमिटेड (RCPL) ने इस संबंध में एक बयान जारी करते हुए कहा कि यह अधिग्रहण आरसीपीएल को अपने बेवरेजेस पोर्टफोलियो को बढ़ाने में सक्षम बनाएगा. 100 साल पुरानी बेवरेजेस निर्माता कंपनी के मौजूदा प्रमोटर्स हजूरी परिवार के पास SHBPL की शेष हिस्सेदारी बनी रहेगी. मालूम हो कि रिलायंस पहले से ही 'कैंपा' का अधिग्रहण कर चुकी है. ऐसे में इस जॉइंट वेंचर के साथ रिलायंस बेवरेजेस सेगमेंट में अपने पोर्टफोलियो को ज्यादा मजबूत कर पाएगी.   

तेजी से होगी सोस्यो की ग्रोथ 
इस डील पर बात करते हुए रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि ये जॉइंट वेंचर हमारी उस सोच को दर्शाता है, जिसके तहत हम देश के स्थापित ब्रैंड्स और स्थानीय कारोबारों को ग्रोथ के नए अवसर प्रदान कर रहे हैं. हम 100 साल पुरानी कंपनी सोस्यो की विरासत को अपने कंज्यूमर ब्रांड पोर्टफोलियो में जोड़ रहे हैं. हमें विश्वास है कि हमारे कंज्यूमर बेस और रिटेल डिस्ट्रीब्यूशन की ताकत से सोस्यो को ग्रोथ का नया मूमेंटम मिलेगा.

ऐलान के तुरंत बाद अधिग्रहण 
बता दें कि पिछले साल रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना बैठक में रिलायंस रिटेल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने ऐलान किया था कि कंपनी एफएमसीजी क्षेत्र में उतरने जा रही है. इसके तुरंत बाद खबर आई कि रिलायंस रिटेल ने सॉफ्ट ड्रिंक ब्रैंड कैंपा को खरीद लिया है. Campa को 3 फ्लेवर्स में री-लॉन्च किया जा रहा है. यह आइकॉनिक Campa Cola, लेमन और ऑरेंज फ्लेवर में आएगी. कैंपा कोला को 1970 के दशक में प्योर ड्रिंक्स ग्रुप ने लॉन्च किया था, यही ग्रुप भारतीय बाजार में 1949 में कोका-कोला लेकर आया था.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ई-कॉमर्स कंपनियों को बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल में FDI को सरकार की मंजूरी

इस फैसले से Amazon और Flipkart जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा. हालांकि, घरेलू बाजार में इन्वेंटरी आधारित ई-कॉमर्स मॉडल पर विदेशी निवेश की पाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी.

49 minutes ago

बाजार में आज क्या लौटेगी रौनक? लगातार चार दिन की गिरावट के बाद इन ट्रिगर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

गुरुवार को सेंसेक्स 363.66 अंक यानी 0.47% गिरकर 76,391.39 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 126.65 अंक यानी 0.53% टूटकर 23,869.60 अंक पर आ गया.

1 hour ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

15 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

16 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज क्या लौटेगी रौनक? लगातार चार दिन की गिरावट के बाद इन ट्रिगर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

गुरुवार को सेंसेक्स 363.66 अंक यानी 0.47% गिरकर 76,391.39 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 126.65 अंक यानी 0.53% टूटकर 23,869.60 अंक पर आ गया.

1 hour ago

सरकार के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनिश्चितकालीन अनशन, मांगों पर सकारात्मक रुख का भरोसा

गुरुवार देर रात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर वांगचुक से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने अनशन खत्म करने का फैसला लिया.

30 minutes ago

ई-कॉमर्स कंपनियों को बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल में FDI को सरकार की मंजूरी

इस फैसले से Amazon और Flipkart जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा. हालांकि, घरेलू बाजार में इन्वेंटरी आधारित ई-कॉमर्स मॉडल पर विदेशी निवेश की पाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी.

49 minutes ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

17 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

12 hours ago