होम / बिजनेस / मुकेश अंबानी का एक और दांव, अब इस ग्लोबल लग्जरी ब्रांड को ला रहे भारत

मुकेश अंबानी का एक और दांव, अब इस ग्लोबल लग्जरी ब्रांड को ला रहे भारत

हाल ही में खबर आई थी कि अंबानी विदेश में किसी टेलीकॉम कंपनी का अधिग्रहण करना चाहते हैं. अब उन्होंने एक ग्लोबल लग्जरी ब्रांड को भारत लाने के लिए समझौता किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जब से गौतम अडानी ने 5G स्पेक्ट्रम के जरिए टेलीकॉम सेक्टर में उतरने का ऐलान किया है, मुकेश अंबानी ने विदेशी कंपनियों के साथ हाथ मिलाना तेज कर दिया है. हाल ही में खबर आई थी कि अंबानी विदेश में किसी टेलीकॉम कंपनी का अधिग्रहण करना चाहते हैं, ताकि देश के बाहर भी रिलायंस Jio को मजबूत किया जा सके. अब उन्होंने एक ग्लोबल लग्जरी ब्रांड को भारत लाने के लिए समझौता किया है.

स्पैनिश ब्रांड बॉलेनसिएगा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहयोगी कंपनी रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड (RBL) ने बॉलेनसिएगा (Balenciaga) के साथ एक रणनीतिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इस फ्रैंचाइजी समझौते के तहत RBL भारत में बॉलेनसिएगा का एकमात्र भागीदार होगा. बता दें कि बॉलेनसिएगा मूल रूप से स्पैनिश फैशन ब्रांड है, जिसे बाद में स्पेन से पेरिस शिफ्ट किया गया. इसकी पैरेंट कंपनी Kering है. रिलायंस ने इससे पहले इटैलियन फैशन हाउस Maison Valentino और अमेरिकी फैशन ब्रांड GAP के साथ भी हाथ मिलाया है.

कंपनी का रिवेन्यु 21% बढ़ा
बॉलेनसिएगा फैशन की दुनिया में जाना-पहचाना नाम है, जो नए प्रयोगों के लिए फेमस है. कंपनी के आर्टिस्टिक डायरेक्टर Demna Gvasalia हैं, जिनकी कंपनी की सफलता में अहम भूमिका है. बॉलेनसिएगा महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों के साथ-साथ बड़े पैमाने पर दूसरे फैशन एसेसरीज भी बनाती है. कंपनी ने 2022 के पहले क्वार्टर में ज़बरदस्त मुनाफा कमाया है. बॉलेनसिएगा का रिवेन्यु करीब 21% बढ़ा है कंपनी ने वेस्टर्न यूरोप, नॉर्थ अमेरिका और जापान में अच्छी-खासी सेल की है. हालांकि, एशिया पैसिफ़िक, खासकर चीन में कोरोना की वजह से उसकी बिक्री प्रभावित हुई है.

डील की क्यों पड़ी ज़रूरत?
रिलायंस फैशन इंडस्ट्री में पहले से कुछ विदेशी कंपनियों के साथ हाथ मिलाए हुए है फिर बॉलेनसिएगा से डील की ज़रूरत क्यों पड़ी? इस सवाल का जवाब है टेक्सटाइल और गारमेंट इंडस्ट्री का बढ़ता बाजार. एक रिपोर्ट के अनुसार, 2020-21 में यह इंडस्ट्री करीब 103.4 बिलियन डॉलर की थी, जिसके 2025-26 तक 190 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. फैशन को लेकर लोगों के ट्रेंड में बदलाव आया है, खासकर यूथ इंटरनेशनल ब्रांड खरीदना ज्यादा पसंद करता है. ऐसे में रिलायंस उन्हें कई ऑप्शन प्रदान करके बाजार पर अपनी मजबूत पकड़ बनाना चाहती है. रिलायंस का कहना है कि देश में बॉलेनसिएगा को पेश करने का यह सबसे उपयुक्त समय है, क्योंकि भारतीय लग्जरी ग्राहक परिपक्व हो गए हैं और फैशन का उपयोग अपने व्यक्तित्व की रचनात्मक अभिव्यक्ति के रूप में करते हैं.

गैप से भी किया है समझौता
इससे पहले मुकेश अंबानी की रिलायंस ने अमेरिकी फैशन ब्रांड गैप इंक के साथ हाथ मिलाया था. रिलायंस रिटेल भारत में गैप ब्रांड का आधिकारिक रिटेलर बन गया है. कंपनी अपने एक्सक्लूसिव ब्रांड स्टोर, मल्टी-ब्रांड स्टोर्स और डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से इंडियन कंज्यूमर्स को गैप ब्रांड के फैशन आइटम्स उपलब्ध कराएगी. बता दें कि गैप अमेरिका का प्रतिष्ठित फैशन ब्रांड है. गैप पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए कपड़े, एक्सेसरीज और पर्सनल केयर जैसे विशेष प्रोडक्ट्स बनाता है. यह कंपनी 1969 में सैन फ्रांसिस्को में अस्तित्व में आई थी. GAP को दुनिया भर में अपने डेनिम-बेस्ड फैशन के लिए जाना जाता है. गैप इंक की वित्तीय वर्ष 2021 की शुद्ध बिक्री करीब $16.7 बिलियन थी.

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

9 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

11 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

11 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

11 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

12 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

5 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

9 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

6 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

12 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

11 hours ago