होम / बिजनेस / मुकेश अंबानी की सैलरी पर बड़ा अपडेट, जानिए कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा
मुकेश अंबानी की सैलरी पर बड़ा अपडेट, जानिए कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा
Mukesh Ambani Salary: मुकेश अंबानी ने अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के वेतन को 2008-09 से 15 करोड़ रुपये तक सीमित कर दिया था.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
नई दिल्ली: अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani Salary) ने लगातार दूसरे साल रिलायंस इंडस्ट्रीज से कोई वेतन नहीं लिया. अंबानी ने कोरोना वायरस महामारी के चलते व्यापार और अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होने के कारण अपनी मर्जी से सैलरी लेने से इंकार कर दिया था.
रिपोर्ट में हुआ खुलासा
RIL की लेटेस्ट वार्षिक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में कहा गया है कि फाइनेंशियल ईयर 2020-21 के दौरान मुकेश अंबानी का पारिश्रमिक 'शून्य' रहा. रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने जून 2020 में स्वेच्छा से अपने वेतन को छोड़ने का फैसला किया. उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के चलते यह फैसला किया, जिसने देश के आर्थिक और औद्योगिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाला.
कोई लाभ नहीं लिया
इतना ही नहीं, उन्होंने 2021-22 में भी अपनी सैलरी नहीं ली. उन्होंने इन दोनों वर्षों में अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में अपनी भूमिका के लिए रिलायंस से किसी भी भत्ते, अनुलाभ, सेवानिवृत्ति लाभ, कमीशन या स्टॉक विकल्प का लाभ नहीं उठाया.
सैलरी कर दी थी सीमित
गौरतलब है कि इससे पहले उन्होंने मिसाल पेश करते हुए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के वेतन को 2008-09 से 15 करोड़ रुपये तक सीमित कर दिया था. उनके चचेरे भाई निखिल और हीतल मेसवानी का पारिश्रमिक 24 करोड़ रुपये पर अपरिवर्तित रहा, लेकिन इस बार इसमें 17.28 करोड़ रुपये का कमीशन शामिल था. कार्यकारी निदेशक पीएमएस प्रसाद और पवन कुमार कपिल के पारिश्रमिक में मामूली गिरावट हुई.
VIDEO: 'शार्क टैंक इंडिया' की इस खूबसूरत जज ने कैसे खड़ी की करोड़ों की संपत्ति
टैग्स