होम / बिजनेस / Mukesh Ambani की रिलायंस ने की ऐसी घोषणा, सभी राम भक्तों के खिल गए चेहरे

Mukesh Ambani की रिलायंस ने की ऐसी घोषणा, सभी राम भक्तों के खिल गए चेहरे

राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है. इस ऐतिहासिक मौके पर कई राज्यों ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने ऐसी घोषणा की है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है. 22 जनवरी यानी प्राण प्रतिष्ठा समारोह वाले दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के सभी कार्यालय बंद रहेंगे. रिलायंस ने इस दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. बता दें कि इस ऐतिहासिक मौके पर कई राज्य सरकारें छुट्टी घोषित कर चुकी हैं. इसके साथ ही केंद्र सरकार के कार्यालयों में भी 22 जनवरी को आधे की छुट्टी रहेगी. ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि लोग इस ऐतिहासिक समारोह को देख सकें.

बढ़ गया कंपनी का प्रॉफिट
माना जा रहा है कि रिलायंस की तरह कुछ और कंपनियां भी 22 जनवरी को छुट्टी घोषित कर सकती हैं. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के दिसंबर तिमाही नतीजों की बात करें, तो कंपनी का प्रॉफिट नौ प्रतिशत बढ़ा है. रिलायंस इंडस्ट्रीज का प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में बढ़कर 17,265 करोड़ रुपए हो गया है. यह एक साल पहले की समान तिमाही के 15,792 करोड़ की तुलना में 9.3% अधिक है. हालांकि, सितंबर तिमाही की तुलना में इसमें कमी आई है. जुलाई-सितंबर, 2023 तिमाही में कंपनी को 17,394 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था. वहीं, वित्तीय वर्ष 2024 के पहले नौ महीनों में कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स यानी PAT 57,777 करोड़ रहा है.  

ये भी पढ़ें - Ayodhya Ram Temple: जानिए कब कहां और कैसे देख पाएंगे प्राण प्रतिष्ठा समारोह?

बैंकों में भी रहेगी छुट्टी 
केंद्र सरकार की तरफ से अपने कर्मचारियों की आधे दिन की छुट्टी की जो घोषणा की गई है, उसमें बैंक कर्मचारी भी शामिल हैं. यानी 22 जनवरी को बैंकों से जुड़े कामकाज दोपहर 2:30 बजे के बाद ही शुरू होंगे. बता दें कि कुछ राज्यों ने इस ऐतिहासिक मौके पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. इसके बाद केंद्र सरकार की तरफ से गुरुवार को पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया. केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया है कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे. दोपहर 2:30 बजे तक केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में कामकाज नहीं होगा. इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंक और बीमा कंपनियां भी शामिल हैं. पहले यह स्पष्ट नहीं था कि बैंकों में छुट्टी रहेगी या नहीं, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है. लिहाजा, यदि 22 जनवरी को आपका बैंक से जुड़ा कोई काम हो, तो ढाई बजे के बाद ही जाएं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

13 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

16 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

17 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

17 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

13 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

17 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

16 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

17 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

17 hours ago