होम / बिजनेस / मुकेश अंबानी की जान की कीमत 20 करोड़, धमकी भरे ईमेल से हड़कंप 

मुकेश अंबानी की जान की कीमत 20 करोड़, धमकी भरे ईमेल से हड़कंप 

मुकेश अंबानी को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को को फिर जान से मारने से धमकी मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंबानी को एक अज्ञात शख्स से ईमेल मिला है, जिसमें 20 करोड़ रुपए की मांग की गई है. साथ ही यह भी कहा गया है कि पैसा न मिलने पर देश के बेस्ट शूटर्स से अंबानी पर हमला करवाया जाएगा. इस मामले में मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 387 और 506 (2) के तहत FIR दर्ज की गई है. पुलिस ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुट गई है. 

क्या है ईमेल में?
धमकी भरे ईमेल में लिखा है - IF you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in india'. वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है. इससे पहले भी अंबानी को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं. इसके चलते पिछले साल 29 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अंबानी की सिक्योरिटी Z कैटेगरी से बढ़ाकर Z+ कर दी थी. बता दें कि सिक्योरिटी पर आने वाले खर्च का भुगतान मुकेश अंबानी द्वारा ही किया जाता है. एक रिपोर्ट के अनुसार, यह खर्च हर महीने 40 से 45 लाख रुपए होता है.

ये भी पढ़ें: क्या Reliance के शेयरों में सोमवार को आएगी तूफानी तेजी? इस वजह से बन रही संभावना

पहले भी मिली धमकी
इसी साल मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. पिछले साल 5 अक्टूबर को रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को एक शख्स ने फोन करके बम से उड़ाने की धमकी दी थी. हॉस्पिटल के लैंडलाइन नंबर पर आए कॉल में आरोपी ने अंबानी परिवार को भी जान से मारने की बात कही थी. इसके बाद से अस्पताल और मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया की सुरक्षा बढ़ा दी गई. जबकि फरवरी 2021 में एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से लदी एक SUV बरामद की गई थी, जिसमें 20 जिलेटिन की छड़ें और एक चिट्‌ठी मिली थी. चिट्ठी में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को धमकी दी गई थी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क महंगा होगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: अशोक कुमार पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

11 minutes ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

3 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

3 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

6 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

6 hours ago

बड़ी खबरें

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

3 hours ago

लौह अयस्क महंगा होगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: अशोक कुमार पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

11 minutes ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

2 hours ago