✕

होम / बिजनेस / ₹40,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में मुकेश अंबानी, टूटेंगे सभी रिकॉर्ड! जानें प्लान

₹40,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में मुकेश अंबानी, टूटेंगे सभी रिकॉर्ड! जानें प्लान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इसे साल की दूसरी छमाही में लाने की तैयारी में है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries) की टेलीकॉम यूनिट रिलायंस जियो इन्फोकॉम IPO की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है. मीडिया एक रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द इसका आईपीओ आ सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि इस आईपीओ का साइज करीब 35,000-40,000 करोड़ रुपये हो सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस आईपीओ में कंपनी के प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स की ओर से नए शेयर बिक्री और ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए शेयर जारी किए जाएंगे. कंपनी अपने इश्यू में Pre-IPO प्लेसमेंट क्लॉज भी रख सकती है. दिलचस्प बात यह है कि IPO चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में बाजार में आ सकता है. 

इतिहास का सबसे बड़ा IPO? 

ऐसा कहा जा रहा है कि रिलायंस जियो (Reliance Jio) अगर 35,000-40,000 करोड़ रुपये की साइज के साथ IPO लेकर आता है तो यह इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है. अभी तक भारत में इतने बड़े साइज का आईपीआ नहीं आया है. Reliance Jio 120 बिलियन डॉलर (करीब 10 लाख करोड़ रुपये) के वैल्यूवेशन रख सकती है, क्योंकि RIL सर्पोटिव रिटेल समेत अगली जेनरेशन के टेक्नोलॉजी में केंद्रीय निवेशक है. ब्रोकरेज फर्म रिलायंस जियो का अनुमानित वैल्यूवेशन 100 बिलियन डॉलर (8.5 लाख करोड़ रुपये) दे रहे हैं.

निवेशकों की इस IPO में खूब दिलचस्पी 

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्री-IPO प्लेसमेंट के लिए प्रारंभिक बातचीत पहले ही शुरू हो चुकी है. माना जा रहा है कि इस इश्यू को प्राथमिक बाजार में जबरदस्त दिलचस्पी मिलेगी, बावजूद इसके कि इसका आकार बड़ा है. मीडिया रिपोर्ट में बताए गए सूत्रों के अनुसार, बैंकरों का मानना है कि इश्यू को सब्सक्रिप्शन में दिक्कत होने की संभावना नहीं है.

शेयरों के बंटवारे पर चल रही बात 

Pre-IPO प्लेसमेंट का अमाउंट नए इश्यू के साइज पर निर्भर करेगी, जबकि OFS और नए इश्यू सेल के बीच शेयरों का बंटवारा भी किया जा रहा है. हालांकि RIL ने इस मामले पर अभी तक चुप्पी साध रखी है. ऐसा कहा जाता है कि OFS कई मौजूदा निवेशकों को आंशिक से लेकर पूर्ण निकासी का मौका देगा, जो OFS साइज के लिए एक महत्वपूर्ण अनुपात को दर्शाता है. जियो प्लेटफॉर्म्स के तहत आने वाली रिलायंस जियो में 33 प्रतिशत विदेशी निवेशक हैं. RIL ने ग्लोबल नाम अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA), सिल्वर लेक, मुबाडाला, केकेआर और अन्य को हिस्सेदारी बेची थी. इसने 2020 में करीब 18 बिलियन डॉलर जुटाए थे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

22 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

23 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

23 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

22 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago