होम / बिजनेस / फिर खबरों में छाए हैं मुकेश अंबानी, बेटे की शादी नहीं, कुछ और है वजह

फिर खबरों में छाए हैं मुकेश अंबानी, बेटे की शादी नहीं, कुछ और है वजह

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी ने Brand Guardianship Index 2023 में सत्या नडेला और सुंदर पिचाई को पीछे छोड़ दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर से खबरों में हैं. हालांकि, अपने बेटे की शादी की तैयारियों को लेकर नहीं बल्कि, Brand Guardianship Index 2023 को लेकर. दरअसल, इस इंडेक्स में उन्हें दुनिया में दूसरे और भारत में पहले नंबर पर रखा गया है. इतना ही नहीं, अंबानी ने इस इंडेक्स में माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला और गूगल के सुंदर पिचाई को भी पीछे छोड़ दिया है. यह इंडेक्स ब्रांड फाइनेंस द्वारा यह तैयार किया जाता है.

क्या है ये इंडेक्स?
Brand Finance ने ब्रांड मजबूती सूचकांक की तरह ही अपना ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स तैयार किया है. ब्रांड मजबूती सूचकांक किसी कंपनी के कॉरपोरेट ब्रांड मूल्यांकन को रेखांकित करता है. ब्रांड फाइनेंस ने 2023 की अपनी रिपोर्ट में कहा है - हमने एक संतुलित इंडेक्स बनाया है. इसमें कंपनी के संरक्षक के रूप मे कार्य करने की कंपनियों के सीईओ की क्षमताओं और दीर्घकालिक स्तर पर शेयरधारक मूल्य को आगे बढ़ाने में भूमिका को मापा गया है. दूसरे शब्दों में कहें तो ये इंडेक्स सीईओ की वैश्विक मान्यता है, जो सभी हितधारकों, कर्मचारियों, निवेशकों और समाज की जरूरतों को संतुलित करके एक स्थायी तरीके से व्यावसायिक मूल्य का निर्माण कर रहे हैं.

इन्हें मिला पहला स्थान
रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्रांड फाइनेंस के Brand Guardianship Index 2023 में एनविडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जेनसेन हुआंग पहले और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिडेट के मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर हैं. इन दोनों ने पहले दो स्थानों पर कब्जा कर पिछले साल शीर्ष पर रहने वाले माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला को तीसरे स्थान पर धकेल दिया है. इंडेक्स में टॉप 10 में सबसे ज्यादा भारतीय या भारतीय मूल के लोग शामिल हैं.

ये भारतीय भी शामिल
Adobe के शांतनु नारायण चौथे, जबकि गूगल के सुंदर पिचाई पांचवें स्थान पर हैं. डेलॉयट के पुनीत राजन छठे और टाटा समूह के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन आठवें स्थान पर हैं. डीबीएस के पीयूष गुप्ता नौवें स्थान पर हैं, टेंसेंट के हुआतेंग मा 10वें स्थान पर हैं. महिंद्रा समूह के प्रमुख आनंद महिंद्रा को इस इंडेक्स में 23वां स्थान मिला है. रिलायंस के प्रबंध निदेशक और चेयरमैन मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर हैं. बता दें कि वह समूह के प्रमुख की भूमिका में 40 साल से हैं. गौरतलब है कि ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स और ब्रांड गार्जियनशिप रैंकिंग 1,000 बाजार विश्लेषकों और पत्रकारों के सर्वेक्षण पर आधारित होती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

6 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

7 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

7 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

8 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

9 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

8 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

3 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

6 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

7 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

12 hours ago